ये खुशी तो BMW में भी नहीं… साइकिल चला रहे बाप के कंधे पर बैठी बिटिया को देख इंटरनेट इमोशनल, देखें वीडियो

सतीश कुमार
3 Min Read

सोशल मीडिया पर अक्सर लग्जरी कारों, महंगे लाइफस्टाइल और रईसी की झलक दिखाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार इंटरनेट पर जो वीडियो छाया हुआ है, उसमें न बीएमडब्ल्यू है, न आलीशान सड़कें फिर भी इसे देखकर लाखों लोग भावुक हो गए. यह वीडियो पिता-बेटी के उस रिश्ते को दिखाता है, जिसमें खुशी पैसों की मोहताज नहीं होती है. दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई देता है कि एक पिता साइकिल चला रहे थे और उनके कंधे पर उनकी बिटिया बैठी थी दोनों बहुत खुश दिखाई दे रहे थे. जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया और इस वीडियो को देखकर इंटरनेट पर लोग इमोशनल हो रहे हैं.

वायरल वीडियो में दिखाई दिया पिता और बेटी का प्यार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @geetappoo नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई देता है कि एक पिता साइकिल चला रहा है और उसकी छोटी-सी बेटी उसके कंधों पर बैठी हुई है. पिता पूरे संतुलन के साथ साइकिल चला रहा है और बेटी बहुत खुश नजर आ रही है. बच्ची के चेहरे की मुस्कान और पिता का सुकून भरा अंदाज यह बता देता है कि असली खुशी किसे कहते हैं. इस वीडियो में न कोई डर, न कोई शिकायत बस भरोसा, प्यार और बचपन की बेफिक्री दिखाई देती है. यही वजह है कि इस वीडियो ने लोगों के दिल को छू लिया और लोग इस वीडियो पर खूब प्यार लूटा रहे हैं.

वीडियो देख सोशल मीडिया पर भावुक हुए लोग

इस वीडियो ने लोगों को उनकी अपनी यादों में लौटा दिया. कई यूजर्स ने इसे रियल लाइफ हैप्पीनेस बताया तो कुछ ने कहा कि यही वो पल है, जो जिंदगी भर याद रहते हैं. लोगों का कहना है कि ऐसी खुशी महंगी गाड़ियों में बैठकर भी नहीं मिलती है. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है जीवन का सच्चा सुख माता-पिता के साथ ही रहता है. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है सच की असली जिंदगी तो बचपन तक ही होती है, बाद में जिम्मेदारियां और टेंशन ही बचती है. इसके अलावा एक और कमेंट आया कि बाप अपने बच्चों की खुशी के लिए सब कुछ कर देते हैं. वहीं किसी ने वीडियो देख कमेंट किया बेटियां सचमुच पापा की परी होती हैं. एक यूजर ने भावुक होकर कमेंट किया ये खुशी तो BMW वालों को भी नसीब नहीं होती.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.