Kal Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन? पढ़ें 7 फरवरी 2026 का राशिफल

सतीश कुमार
6 Min Read


Horoscope Tomorrow 07 February 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, 7 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी. करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं कल का राशिफल.

मेष राशि

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है. आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे. परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है. नई स्किल सीखने का विचार कर सकते हैं जिसका लाभ भविष्य में जरूर मिलेगा. जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा.

  • भाग्यशाली अंक: 9
  • भाग्यशाली रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृष राशि

आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है. रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही न करें. टूर-एंड-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है. आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना मददगार साबित होगा. आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि रहेगी.

  • भाग्यशाली अंक: 2
  • भाग्यशाली रंग: सफेद
  • उपाय: छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं.

मिथुन राशि

आज आपकी हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा. सरकारी कार्यों में बड़े लाभ की संभावना है. महिलाओं के लिए दिन बहुत ही अनुकूल है. किसी नजदीकी व्यक्ति से बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी. समाज में आपका नाम ऊँचा होगा.

  • भाग्यशाली अंक: 5
  • भाग्यशाली रंग: हरा
  • उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.

कर्क राशि

आज का दिन अच्छे परिणाम लाने वाला होगा. विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं. ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. लवमेट के रिश्ते में सुधार आयेगा. आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्तों का फायदा मिलेगा और सारे काम आसानी से पूरे होंगे.

  • भाग्यशाली अंक: 7
  • भाग्यशाली रंग: सिल्वर
  • उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें.

सिंह राशि

पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे मन में ख़ुशी रहेगी. परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है. स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अच्छी डाइट लें. खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे. पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें.

  • भाग्यशाली अंक: 1
  • भाग्यशाली रंग: सुनहरा (गोल्डन)
  • उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें.

कन्या राशि

बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है. बिजनेस डील के लिए नए ऑफर मिलेंगे. बेटी के ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. घर में नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है. धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी. अधिक सोचने से बचें, जीवन सहज रहेगा.

  • भाग्यशाली अंक: 6
  • भाग्यशाली रंग: हल्का हरा
  • उपाय: जरूरतमंदों को साबुत मूंग दान करें.

तुला राशि

दिन अच्छे मूड से शुरू होगा. दोस्तों के साथ चल रही अनबन खत्म होगी. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल है. उधार से छुटकारा मिलेगा, जिससे मानसिक टेंशन खत्म होगी. सेहत में सुधार होगा और आप कहीं घूमने जा सकते हैं.

  • भाग्यशाली अंक: 8
  • भाग्यशाली रंग: क्रीम
  • उपाय: मंदिर में घी का दीपक जलाएं.

वृश्चिक राशि

एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक होगा. लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी जिससे काम का बोझ कम होगा. रियल स्टेट का बिजनेस करने वाले लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं.

  • भाग्यशाली अंक: 3
  • भाग्यशाली रंग: केसरिया
  • उपाय: हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं.

धनु राशि

घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ है. घरेलू काम काज में मन लगेगा. बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे सकते हैं. स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या का समाधान मिलेगा. आज आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहने वाला है.

  • भाग्यशाली अंक: 4
  • भाग्यशाली रंग: पीला
  • उपाय: माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं.

मकर राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा. आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे रिश्ता मजबूत बनेगा. पिता की सलाह बिजनेस में काफी मदद करेगी. जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी.

  • भाग्यशाली अंक: 8
  • भाग्यशाली रंग: नीला
  • उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें.

कुंभ राशि

व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे. अधिकतम समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में बीतेगा. मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा. छात्र किसी खास मामले में शांति से विचार करेंगे.

  • भाग्यशाली अंक: 6
  • भाग्यशाली रंग: आसमानी
  • उपाय: पक्षियों को दाना डालें.

मीन राशि

आज परिवार का पूरा साथ मिलेगा. बैंक में कार्य करने वाले लोग अपना काम समय से निपटा लेंगे. सामाजिक कार्यों में योगदान देने से आपकी पहचान बढ़ेगी. राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी. घर में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है.

  • भाग्यशाली अंक: 1
  • भाग्यशाली रंग: पीला
  • उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.