Kanya February Rashifal 2026: कन्या फरवरी राशिफल, बाजार में बिजनेस बढ़ाने के मौके मिलेंगे, अनसुलझे मुद्दे चिंता लाएंगे

सतीश कुमार
10 Min Read


बिजनस एंड वेल्थ

  1. 03 फरवरी से बुध षष्ठ भाव में रहते गुरू से नवम-पंचम सम्बध रहने से नई साझेदारी के प्रस्ताव आ सकते हैं. मौजूदा व्यापारिक संबंधों में नई ऊर्जा आएगी. ग्राहकों के साथ बातचीत सकारात्मक रहेगी. व्यावसायिक बैठकें उत्पादक होंगी और आपकी कूटनीतिक क्षमता काम आएगी.
  2. 05 फरवरी से द्वितीय भाव के लॉर्ड शुक्र षष्ठ भाव में राहु के साथ होने से बिजनस में धन के बंटवारे को लेकर मतभेद हो सकते हैं. शर्तें स्पष्ट न होने से भविष्य में समस्या बन सकती है. कर या ऋण संबंधी मुद्दे उभर सकते हैं. इस चरण में हर बात कागज पर उतारें। मौखिक समझौते पर्याप्त नहीं होंगे.
  3. 05 फरवरीसेषष्ठ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहने से इस समय आपके व्यावसायिक संपर्क मजबूत होंगे. पुराने ग्राहक नए आदेश दे सकते हैं. जो पर्दे के पीछे के कार्य का भाव है. यह समय योजना बनाने, रणनीति तैयार करने का है.
  4. शनि-केतुका षडाष्टक सम्बध रहने से यह समय निवेश में भ्रम और वित्तीय दस्तावेजों में त्रुटि का है. नए बाजारों में प्रवेश के अवसर दिख सकते हैं लेकिन निर्यात या आयात से जुड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं तो सावधानी बरतें.
  5. 5,6,7,15,16,20,21,24 फरवरीकोआप में नए विचार आएंगे. पुरानी कार्य पद्धति बदलने की इच्छा होगी. तकनीक का उपयोग बढ़ाने के अवसर मिलेंगे. डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन उपस्थिति में निवेश लाभदायक होगा.
  6. 26 फरवरीसेबुध षष्ठ भाव में वक्री रहेगे जिससे वित्तीय मामलों में जटिलता बढ़ेगी. कर संबंधी मामले, ऋण या बीमा में देरी हो सकती है. पुराने वित्तीय विवाद पुनः सामने आ सकते हैं. भुगतान में अटकाव हो सकता है. बैंक या वित्तीय संस्थानों के साथ संवाद में समस्या होगी.
  7. गुरू-शनिका 4-10 का सम्बध रहने से लंबित भुगतान मिलने शुरू होंगे. दस्तावेज संबंधी काम पूरे होंगे जिम्मेदारी से भागें नहीं.

जॉब एंड प्रॉफेशन

  1. महीने की शुरूआत से 12 फरवरी तक पंचम भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से इस समय आपकी ग्राहक सेवा की सराहना होगी. सहयोगियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा. टीम में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी और आपकी समस्या समाधान क्षमता दिखेगी.
  2. 03 फरवरी से षष्ठ भाव में बुध-केतु का जड़त्व दोष रहने से दायित्वों का बोझ भी महसूस होगा. वरिष्ठों की अपेक्षाएं उच्च होंगी और काम का दबाव बढ़ सकता है. यहां संतुलन बनाना आवश्यक है. यथार्थवादी लक्ष्य निर्धारित करें.
  3. 13 फरवरी से सूर्य षष्ठ भाव में रहते गुरू से नवम-पंचम सम्बध रहने से इस समय पेशेवर समूहों में भाग लेना लाभदायक होगा. सम्मेलन, कार्यशाला या प्रशिक्षण में जाने के अवसर मिल सकते हैं. नए संपर्क भविष्य में सहायक होंगे. यह सुझाव देता है कि आपका वास्तविक योगदान पर्दे के पीछे होगा.
  4. 7,15,16,20,21,24 फरवरी को काम में गति आएगी. अटकी परियोजनाएं आगे बढ़ेंगी. नए कौशल सीखने की प्रेरणा देगा. यह समय स्वयं में निवेश करने का है.
  5. 22 फरवरी तक मंगल पंचम भाव में उच्च के होकर विराजित रहते चौथी दृष्टि अष्टम भाव पर होने से शोध और विश्लेषण का समय है आपकी विशेषज्ञता चमकेगी. गोपनीय परियोजनाओं में शामिल हो सकते हैं. अनुशासन बनाए रखने को कहेगा. यह समय आपकी क्षमता को साबित करने का है.
  6. दशमभाव में विराजित गुरू की नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से आपको नई जिममेदारी सौंपी जा सकती हैं. गोपनीय कार्य में शामिल हो सकते हैं. यह समय चुनौतीपूर्ण है परंतु आपकी क्षमता को साबित करने का भी है.
  7. 23 फरवरीसेषष्ठ भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहने से संवाद में अस्पष्टता रहेगी. परियोजनाओं में अप्रत्याशित बाधाएं आ सकती हैं. डेटा में त्रुटि या तकनीकी समस्या हो सकती है. इस चरण में धैर्य रखें। गुणवत्ता पर ध्यान दें, गति पर नहीं.

फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप

  1. 04 फरवरी तक शुक्र पंचम भाव में रहते शनि से 3-11 का सम्बध रहने से इस समय साथी की आवश्यकताएं सामने आएंगी. उन्हें आपका समय और ध्यान चाहिए. आपकी व्यस्तता उनके लिए समस्या बन सकती है. साथी के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं और छोटे इशारों से प्यार दिखाएं.
  2. दशमभाव में विराजित गुरू का सप्तम भाव से 4-10 का सम्बध रहने से आप रिश्ते में गहरे अर्थ खोजेंगे. साथी के साथ बौद्धिक बातचीत की इच्छा होगी लेकिन पुरानी बातें, छिपी नाराजगी या अनसुलझे मुद्दे सामने आएंगे. इस समय कम बोलें, अधिक सुनें। हर बात का तर्क न खोजें.
  3. 05 फरवरीसेषष्ठ भाव में शुक्र-राहु की युति होने से आप अपनी जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे लेकिन साथी को उपेक्षित महसूस होगा. करियर और रिश्ते में प्राथमिकता तय करना कठिन होगा. संतुलन बनाना सीखें।
  4. 3,4,13,14,22,23 फरवरीकोसाथी की भावनाओं को समझना कठिन हो सकता है. आपका विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण रिश्ते में दूरी पैदा कर सकता है. कभी कभी सिर्फ उपस्थित रहना ही पर्याप्त होता है. समाधान खोजने की बजाय सहानुभूति दिखाएं.
  5. 13 फरवरीसेषष्ठ भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहने से सामाजिक गतिविधि बढ़ाएगा. रोमांस में सक्रियता कम महसूस होगी. साथी को बड़े इशारों की अपेक्षा होगी लेकिन आप व्यावहारिक रहेंगे. यहां समझ यह है कि प्यार दिखाने के छोटे तरीके भी मायने रखते हैं.
  6. 5,6,7,15,16,20 फरवरीकोजो बातें अटकी थीं वे स्पष्ट होंगी. आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का साहस देगा. पुरानी आदतों को तोड़ने का समय देगा. रिश्ते में नई शुरुआत संभव है यदि दोनों तैयार हों.

स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स

  1. महीने की शुरूआत से 12 फरवरी तक पंचम भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से समूह अध्ययन को लाभदायक बनाएगा. सहपाठियों के साथ मिलकर पढ़ने से समझ बढ़ेगी. सहयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा दें.
  2. दशमभाव में विराजित गुरू का पंचम भाव से षडाष्टक सम्बध रहने से परीक्षा का दबाव महसूस हो सकता है. माता पिता की अपेक्षाएं भारी लग सकती हैं. प्रदर्शन की चिंता बढ़ सकती है. सकारात्मक आत्म संवाद करें और यथार्थवादी लक्ष्य निर्धारित करें.
  3. 22 फरवरी तक मंगल पंचम भाव में उच्च के होकर विराजित रहने से भविष्य की योजनाओं पर सोचने का समय देगा. किस क्षेत्र में जाना है यह स्पष्ट होगा. मार्गदर्शकों से परामर्श लाभदायक होगा. करियर विकल्पों पर शोध करें.
  4. 03 फरवरीसेषष्ठ भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष व शनि-राहु का 2-12 का सम्बध रहने से जटिल विषयों को और कठिन बना सकता है. गणित, विज्ञान या शोध कार्य में अटकाव आ सकता है. धैर्य रखें, बार बार अभ्यास करें. शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने में संकोच न करें.
  5. 23 फरवरीसेमंगल षष्ठ भाव में रहते गुरू से नवम-पंचम सम्बध रहने से ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करें. नए सीखने के तरीके अपनाने की प्रेरणा देगा. तकनीक को अपने पक्ष में उपयोग करें.

हेल्थ एंड ट्रेवल

  1. 03 फरवरीसेषष्ठ भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष व 13 फरवरी से षष्ठ भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहने से रिश्तों का तनाव शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है. सिरदर्द या पेट संबंधी समस्या हो सकती है. तनाव से मांसपेशियों में अकड़न हो सकती है.
  2. 23 फरवरी से षष्ठ भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहने से जिम्मेदारियों का बोझ शरीर पर दिखेगा. ऊर्जा स्तर कम हो सकता है. काम और आराम में संतुलन बनाएं और नियमित ब्रेक लें.
  3. 15 फरवरी के बाद सामाजिक गतिविधि बढ़ाएगा. समूह में व्यायाम या योग कक्षा लाभदायक होगी. मित्रों के साथ खेलना व उनके साथ यात्रा करने से प्रेरणा मिलेगी.
  4. पाचनतंत्र को प्रभावित कर सकता है. खान पान में अनियमितता से परेशानी हो सकती है. एसिडिटी या कब्ज की शिकायत हो सकती है. भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान दें, सादा और पौष्टिक भोजन लें.

उपाय

  • 09 फरवरी सीताअष्टमी पर माता सीता को खीर का भोग लगाएं और तुलसी के पौधे की पूजा करें व ॐ श्री सीताय नमः मंत्र का जाप करें.
  • 15 फरवरी महाशिवरात्रि पर- शिवलिंग पर गंगा जल और तुलसी के पत्ते चढ़ाते हुए ॐ हर हर महादेव का जाप करें. किसी गरीब को अन्न और वस्त्र दान करें.
  • 27 फरवरी आमलकी एकादशी पर – श्री विष्णु भगवान के ॐ नमो भगवते नारायणाय. मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए. आंवले के वृक्ष का दान विष्णु मंदिर में करें.

Singh February Rashifal 2026: सिंह फरवरी राशिफल, पुराने क्लाइंट की समस्या फिर आएगी, शॉर्टकट से बचें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.