Mahindra Scorpio की बंपर डिमांड, जानिए SUV की price, interior, features, safety, engine and mileage details

सतीश कुमार
4 Min Read


Mahindra देश की सबसे ज्यादा SUVs बेचने वाली कंपनियों से में एक है. पिछले महीने भी कंपनी ने दनादन सेल की दम पर Hyundai और Toyota जैसी कार कंपनियों को पीछे छोड़ दिया. जनवरी 2026 में हुई सेल की बात करें, तो Mahindra Scorpio कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही. वहीं, Bolero और Thar की सेल में भी धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है.

इसे तरह Mahindra ने जनवरी 2026 में कुल मिलाकर 63510 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बेची गई इसकी कुल 50659 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 25 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. आइए, अब कंपनी की Model Wise Sales Report पर नजर डालते हैं.

Mahindra Scorpio/N

लिस्ट में पहले नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो है. इस पावरफुल 7-सीटर SUV को पिछले महीने कुल 15,542 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 15,442 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 1 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.स्कॉर्पियो एन की एक्स-शोरूम कीमत ₹13.49 लाख से शुरू होकर ₹24.34 लाख तक जाती है.

इंटीरियर प्रीमियम है. इसमें डुअल टोन थीम, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, सनरूफ, डुअल-जोन AC शामिल है. फीचर्स में Sony म्यूजिक सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, एड्रॉनॉक्स कनेक्टेड टेक शामिल हैं. सेफ्टी में 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स, ABS, ESP, हिल डिसेंट कंट्रोल है. इसे 2.0L पेट्रोल (200 bhp) और 2.2L डीजल (172 bhp) के साथ खरीदा जा सकता है.

Mahindra Bolero

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर महिंद्रा बोलेरो है. देश की सबसे सस्ती 7-सीटर SUV को पिछले महीने 11,841 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 8,682 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra Thar

लिस्ट में तीसरे नंबर पर महिंद्रा थार है. इस लाइफस्टाइल SUV को पिछले महीने कुल 13,418 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं महिंद्रा थार की कुल 7557 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 78 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra XUV 700

सेल के मामले में चौथे नंबर पर XUV 700/XUV 7XO है. जनवरी 2026 में इस 7-सीटर SUV को डिस्कंटीन्यू कर दिया गया है. हालांकि, पिछले साल इसी महीने इसको 8,399 नए ग्राहक मिले हैं. एक्सयूवी 700 की सक्सेसर XUV 7XO को पिछले महीने 10,133 लोगों ने खरीदा, जो हाल ही में लॉन्च हुई SUV के लिए एक अच्छा नंबर है.

Mahindra XUV 3XO

मामली बढ़ोतरी की दम पर एक्सयूवी 3एक्सओ ने पिछले महीने कंपनी की टॉप-5 कारों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. जनवरी 2026 में इसे कुल 8,845 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 8,454 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Mahindra XUV 400 की 146 यूनिट, Mahindra BE 6 की 1028 यूनिट, Mahindra XEV 9e की 1945 यूनिट और Mahindra XEV 9S की मात्र 612 यूनिट बिकी हैं.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.