न्यूयॉर्क जैसे शहर में जहां छोटे-से अपार्टमेंट का किराया भी आम लोगों की पहुंच से बाहर होता है, वहां एक कंटेंट क्रिएटर का घर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वजह है उसका किराया. पूरे 18 हजार डॉलर (लगभग 15 लाख रुपये से ज्यादा) प्रति माह. लेकिन इस घर को लेकर सबसे ज्यादा दिलचस्प बात सिर्फ इसकी कीमत नहीं, बल्कि इसके पीछे की सोच और कहानी है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखने के बाद यूजर्स भी मुंह खोले हैरान हैं.
एक महीने का 15 लाख रुपये किराया देती है ये महिला
सोशल मीडिया पर घरों के टूर के लिए मशहूर क्रिएटर कालेब सिम्पसन ने अपने शो “How much do you pay for rent?” में इंस्टाग्राम स्टार जुआन-माई फाम (Mai Phammy) के न्यूयॉर्क स्थित घर का दौरा किया. जैसे ही वीडियो सामने आया, लोगों की नजरें इस घर की भव्यता पर टिक गईं. यह कोई साधारण अपार्टमेंट नहीं, बल्कि खुली जगह, प्राकृतिक रोशनी और हरियाली के नजदीक स्थित एक खास ठिकाना है. इस घर का रेंट जानकर आपके होंश उड़ने वाले हैं, वीडियो में घर की किराएदार बताती है कि वो इस घर के लिए हर महीने लगभग 18 हजार डॉलर का भुगतान करती है, भारतीय करेंसी में ये कीमत करीब 15 लाख रुपये है.
बेहद खास है महंगा घर लेने की वजह
घर लेने के पीछे की वजह भी काफी अनोखी है. माई ने वीडियो में बताया कि जापान यात्रा के दौरान एक साधु ने उन्हें सलाह दी थी कि जब भी जीवन में उलझन हो, प्रकृति के करीब जाएं और सुकून तलाशें. उसी अनुभव से प्रेरित होकर उन्होंने ऐसा घर चुना जो सेंट्रल पार्क के करीब हो, ताकि वह रोजाना हरियाली के बीच सैर कर सकें. उनके मुताबिक, यह सिर्फ महंगा किराया नहीं बल्कि मानसिक शांति और बेहतर दिनचर्या में निवेश है.
यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
यूजर्स का खुला रह गया मुंह
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोग इतने महंगे किराये पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ इसे “ड्रीम होम” बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….जितना इसका किराया है उतना तो भारत का मिडिल क्लास आदमी पूरी जिंदगी में कमाता है. एक और यूजर ने लिखा…15 लाख रुपये इस मकान के हिसाब से बहुत ज्यादा है. वीडियो को calebwsimpson नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है.
यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो

