शादियों के सीजन में डांस वीडियो वायरल होना आम बात है, लेकिन इस बार एक देसी हसीना ने ऐसा समां बांधा कि हर कोई बस देखता रह गया. वायरल वीडियो में साड़ी पहने एक युवती स्टेज पर “मैंने तुमको दिल दे दिया” गाने पर जबरदस्त अंदाज़ में डांस करती नजर आ रही है. चेहरे की मासूम मुस्कान, आंखों की अदाएं और गाने के हर बोल पर उसकी शानदार एक्सप्रेशन, सब मिलकर ऐसा माहौल बना देते हैं कि वहां बैठे लोग भी खुद को झूमने से नहीं रोक पाते.
साड़ी पहने देसी अंदाज ने किया शानदार डांस
सबसे खास बात है उसका आत्मविश्वास. बिना किसी बनावट के, पूरी सहजता के साथ वो स्टेज पर कदम रखती है और फिर गाने की बीट पर जिस तरह से थिरकती है, वो देखने लायक है. सादगी भरी साड़ी और हल्की-सी जूलरी में उसका देसी लुक लोगों को खासा पसंद आ रहा है. उसके स्टेप्स बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं हैं, लेकिन जिस ग्रेस और एनर्जी के साथ वो उन्हें करती है, वही इस डांस को खास बना देता है.
लोगों ने बजाई तालियां, फेस एक्सप्रेशंस ने जीता दिल
वीडियो में पीछे बैठे लोग भी उसकी परफॉर्मेंस को बड़े ध्यान से देखते नजर आ रहे हैं. कुछ लोग मुस्कुराते हुए तालियां बजा रहे हैं तो कुछ मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड करते दिखते हैं. साफ है कि शादी का पूरा माहौल उसकी परफॉर्मेंस से और भी रंगीन हो गया है. जिस अंदाज में वो गाने की लाइन “दिल दे दिया” पर एक्सप्रेशन देती है, उसने तो सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीत लिया है.
यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
यूजर्स बांध रहे तारीफों के पुल
वीडियो को praveen_mansare__ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…चेहरे के एक्सप्रेशन शानदार हैं. एक और यूजर ने लिखा…क्या डांस किया है, मजा आ गया देखकर. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…उफ्फ ये अदाएं तो हमारी जान ले लेंगी.
यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो

