Automobile

Tata Punch EV Facelift 2026: ₹6.49 लाख से शुरू, 468Km रेंज | कीमत, वेरिएंट और BaaS डिटेल्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 21, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

टाटा मोटर्स ने फरवरी 2026 में अपनी पॉपुलर माइक्रो-एसयूवी पंच ईवी को नए फेसलिफ्ट अवतार में पेश कर दिया है. ये इलेक्ट्रिक एसयूवी अब दो बैटरी विकल्पों- 30 kWh और 40 kWh के साथ आ रही है, जिससे ARAI रेंज 468 किमी तक पहुंच गई है. रियल वर्ल्ड C75 रेंज 335-355 किमी है.

कीमतें एक्स-शोरूम ₹9.69 लाख से शुरू होकर ₹12.59 लाख तक हैं, जबकि बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) प्लान में सिर्फ ₹6.49 लाख से उपलब्ध है. 40 kWh बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी मिलती है. 65 kW DC फास्ट चार्जिंग से 20-80% चार्ज मात्र 26 मिनट में हो जाता है. नई डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस, 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड और प्रीमियम फीचर्स के साथ ये MG Windsor EV, Citroen eC3 जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है. आइए, इसकी वेरिएंट-वाइज डिटेल पर नजर डालते हैं.

1. स्मार्ट (30 kWh, ₹9.69 लाख)

ये नेक्सॉन ईवी का बेस वेरिएंट है. 88 PS पावर और 154 Nm टॉर्क के साथ ये 365-375 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है. कंपनी इसे स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, TPMS, ESC, हिल-होल्ड, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी-मोड रिजनरेटिव ब्रेकिंग, ड्राइव मोड्स (सिटी-स्पोर्ट), LED DRL, 15-इंच स्टील व्हील्स, 4-इंच MID क्लस्टर और पावर फ्रंट विंडोज के साथ बेचती है. इसमें कोई टचस्क्रीन नहीं है, लेकिन कनेक्टेड कार टेक मौजूद है.

2. स्मार्ट+ (30 kWh ₹10.29 लाख / 40 kWh ₹10.89 लाख)

स्मार्ट वेरिएंट में अतिरिक्त 8-इंच टचस्क्रीन, वायर्ड एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, 4 स्पीकर, स्टीयरिंग कंट्रोल्स, 65W टाइप-C चार्जर, रियर पावर विंडोज, सेंट्रल लॉकिंग, शार्क-फिन एंटीना है. 40 kWh वाले यूनिट में में रियर कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 3 ड्राइव मोड्स (इको शामिल) हैं.

3. एडवेंचर (40 kWh, ₹11.59 लाख)

बड़े बैटरी पैक साथ ये 129 PS पावर और 468 किमी रेंज देने में सक्षम है. स्मार्ट+ वेरिएंट में क्रूज कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, इलेक्ट्रिक ORVM और 16-इंच स्टाइलिश स्टील व्हील्स मिलते हैं.

4. एम्पावर्ड (40 kWh, ₹12.29 लाख)

इसे 10.25-इंच टचस्क्रीन + 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस कारप्ले/ऑटो, 360 डिग्री कैमरा, एयर प्योरिफायर, रेन-सेंसिंग वाइपर, रियर वाइपर-डिफॉगर, कूल्ड ग्लवबॉक्स, फ्रंट आर्मरेस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर और ऑटो हेडलैंप्स जैसे फीचर्स हैं.

5. एम्पावर्ड प्लस एस (40 kWh, ₹12.59 लाख)

ये टॉप वेरिएंट है. कंपनी इसे सनरूफ (वॉइस एक्टिवेशन), वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर, लेदरेट सीट्स, रियर आर्मरेस्ट, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, फॉग लैंप्स विद कॉर्नरिंग, रूफ रेल्स और ऑटो-डिमिंग IRVM के साथ बेचती है.

नई पंच ईवी फेसलिफ्ट स्टाइल, रेंज, फीचर्स और कीमत के मामले में सेगमेंट की बेस्ट ऑफर है. BaaS प्लान से और भी किफायती हो गई है. बैटरी किराए पर लेने के साथ आप इसे मात्र ₹6.49 लाख में खरीद सकेंगे. अपने सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Citroen ec3 है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।