2026 के अंत तक लॉन्च होंगी ये 5 नई मिड-साइज SUV | Urban Cruiser Ebella, New Duster, Sierra EV

सतीश कुमार
6 Min Read


भारत में मिड-साइज SUV सेगमेंट पिछले कुछ सालों से जबरदस्त तेजी से बढ़ रहा है. ग्राहक अब सिर्फ स्पेस और स्टाइल नहीं, बल्कि एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, सेफ्टी, इको-फ्रेंडली ऑप्शन और वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट भी चाहते हैं. 2026 के अंत तक ये बाजार और रोमांचक होने वाला है, क्योंकि कई नई और अपडेटेड मॉडल्स लॉन्च हो रहे हैं.

इनमें इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और पेट्रोल इंजन वाले विकल्प शामिल हैं जो हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और टोयोटा हायराइडर जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देंगे. आज हम पांच नई लॉन्च के लिए तैयार मिड-साइज SUV के बारे में विस्तार से बात करेंगे. इसमें टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला, ऑल न्यू रेनो डस्टर, न्यू स्कोडा कुशाक, टाटा सिएरा.ईवी और निसान टेक्टन का नाम शामिल है. ये गाड़ियां डिजाइन, फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत में बैलेंस रखते हुए इंडियन कस्टमर्स के लिए नया ऑप्शन बनेगी.

Toyota Urban Cruiser Ebella

अर्बन क्रूजर ईबेला टोयोटा की भारत में पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है, जो जनवरी 2026 में अनवील हुई और 28 फरवरी 2026 को लॉन्च होने वाली है. ये मारुति eVitara प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है लेकिन टोयोटा का अपना प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स रखती है. इसकी लंबाई 4285mm और व्हीलबेस 2700mm है. इसमें दो बैटरी ऑप्शन- 49kWh (440km ARAI रेंज, 142 bhp) और 61kWh (543km रेंज, 172 bhp) हैं. दोनों में 193Nm टॉर्क और फ्रंट व्हील ड्राइव है. 150kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 30 मिनट में 80% चार्ज हो जाती है.

टॉप वेरिएंट में लेवल-2 ADAS, 7 एयरबैग्स, 10.1 इंच टचस्क्रीन, 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एपल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और 18 इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं. कीमत 18 से 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है.ये गाड़ी शांत, स्मूथ और प्रीमियम ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगी.

New Renault Duster

नई डस्टर 26 जनवरी 2026 को अनवील हुई और मार्च 2026 में लॉन्च होने वाली है. ये थर्ड जनरेशन डस्टर है, जो पुरानी वाली की ऑफ-रोड स्पिरिट को नए लुक और टेक्नोलॉजी के साथ ला रही है. कीमत 10 से 20 लाख रुपये के बीच रहने की संभावना है. इंजन ऑप्शन में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (100 bhp), टर्बो TCe 160 (163 PS, 280Nm) और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech 160 (1.8 लीटर पेट्रोल + 1.4kWh बैटरी, 80% इलेक्ट्रिक मोड) शामिल हैं. इसे 6-स्पीड मैनुअल और DCT के साथ खरीदा जा सकेगा.

ग्राउंड क्लियरेंस 212mm, बूट स्पेस 518 लीटर (700 लीटर तक) और टेरेन कंट्रोल के साथ ये एडवेंचर लवर के लिए बेस्ट है. फीचर्स में 10.1 इंच फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन, 10.25 इंच डिजिटल क्लस्टर, 17 ADAS फीचर्स (ऑटोनॉमस ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट), पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा और 7 एयरबैग्स हैं. नया डिजाइन आक्रामक और मॉडर्न है. हाइब्रिड वेरिएंट दिवाली 2026 तक आएगा. कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस, सेफ्टी और स्पेस के कारण ये सेगमेंट में गेम चेंजर साबित हो सकती है.

New Skoda Kushaq

न्यू स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट 20 जनवरी 2026 को अनवील हुई और मार्च 2026 से इसकी डिलीवरी शुरू होगी. ये अपडेटेड मॉडल मॉडर्न सॉलिड डिजाइन लैंग्वेज अपनाता है. इसमें नई LED हेडलाइट्स, DRLs, रियर लाइट बार और Monte Carlo ट्रिम शामिल हैं. कीमत 11 से 19 लाख रुपये रहने की उम्मीद है. इंजन में 1.0 TSI (नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर AT) और 1.5 TSI (6-स्पीड MT/7-स्पीड DSG) हैं.

इंटीरियर में 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, रियर डिस्क ब्रेक्स (1.5 में) और अपडेटेड मैटेरियल्स हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ESP और ISOFIX हैं. हालांकि ADAS नहीं है, लेकिन ड्राइविंग डायनामिक्स स्कोडा की खासियत बनी रहेगी. नया 8-स्पीड AT सिटी और हाईवे दोनों में कम्फर्ट बढ़ाएगी.

Tata Sierra.EV

टाटा सिएरा ईवी मार्च-अप्रैल 2026 में लॉन्च होने वाली है. ICE सिएरा नवंबर 2025 में लॉन्च हो चुकी है. EV उसका इलेक्ट्रिक वर्जन है जो Acti.ev प्लेटफॉर्म पर बनेगी. कीमत 15 से 25 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है. इसे 55kWh या 65-75kWh बैटरी ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है, जो 500km+ ARAI रेंज देने में सक्षम हो.

डिजाइन रेट्रो-मॉडर्न है. बॉक्सी लुक, हाई बोनट, फ्लश डोर हैंडल्स और कनेक्टेड LED लाइट्स. इंटीरियर में ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड, वेंटिलेटेड पावर्ड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, 360 कैमरा और प्रीमियम ऑडियो है. ये नेक्सॉन.ईवी और कर्व.ईवी के बीच पोजिशन करेगी. टाटा का मजबूत EV नेटवर्क और सेफ्टी रिकॉर्ड के साथ ये फैमिली ई एसयूवी के रूप में पॉपुलर हो सकती है.

Nissan Tekton

निसान टेक्टन मिड-2026 (मई के आसपास) लॉन्च होने वाली नई मिड-साइज SUV है. फरवरी 2026 में रिवील हो चुकी होगी. ये CMF-B प्लेटफॉर्म (रेनॉल्ट डस्टर से शेयर) पर बनी है और कीमत 10 से 18 लाख रुपये तक जा सकती है. 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (CVT ऑप्शन) इसमें मुख्य पावरट्रेन होगा.

इसे निसान पेट्रोल से इंस्पायर्ड डिजाइन मिलेगा. कमांडिंग स्टांस, C-शेप LED लाइट्स, सिल्वर रूफ रेल्स और मस्कुलर लुक. इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन, थ्री-टोन थीम, वायरलेस कनेक्टिविटी और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स होने वाले हैं. चेन्नई प्लांट में बनेगी और एक्सपोर्ट भी होगा. मार्केट में इसका मुकाबला क्रेटा और सेल्टोस जैसी गाड़ियों से होने वाला है.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.