Tata Sierra Diesel On-Road Price & EMI Details: नई सिएरा डीजल खरीदने के लिए होना चाहिए इतना बजट, जानिए मासिक किस्त की डिटेल

सतीश कुमार
4 Min Read


Tata Sierra का मार्केट में जबरदस्त क्रेज है. कंपनी ने इसे मात्र ₹11,49,000 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. हालांकि, अगर आप सिएरा को डीजल इंजन के साथ खरीदेंगे, तो इसके लिए राजधानी दिल्ली में ₹12,99,000 की एक्स शोरूम कीमत चुकानी होगी.

बेहतर पिकअप, अच्छा परफॉरमेंस और ज्यादा माइलेज की चाहत के साथ अगर आप नई टाटा सिएरा खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सही पते पर आ पहुंचे हैं. अपने इस लेख में हम Tata Sierra Diesel की ऑन रोड कीमत और EMI संबंधी डिटेल लेकर आए हैं. साथ ही इसके फीचर, सेफ्टी और परफॉरमेंस डिटेल पर भी एक नजर डालेंगे.

Tata Sierra Diesel On Road Price

जैसा कि आपको बताया सिएरा डीजल की एक्स शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरु होती है. अगर आप इसे राजधानी दिल्ली में खरीदने हैं, तो इसके बेस वेरिएंट पर आपको 1,62,375 रुपये RTO शुल्क देना होगा. इसके अलावा 60,561 रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट और 12,990 रुपये के Other Charges देने पड़ सकते हैं. इस तरह टाटा सिएरा डीजल की ऑन रोड कीमत 15,60,926 रुपये हो जाती है.

Tata Sierra Diesel Down Payment & EMI Details

अगर आप नई टाटा सिएरा डीजल खरीदते समय 2 लाख रुपये Down Payment देते हैं, तो बचे हुए 13,60,926 रुपये पर आपको Car Loan के लिए अप्लाई करना होगा. अगर आपकी मासिक कमाई अच्छी रही और Credit Score बेहतर स्थिति में हुआ, तो आपको 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर ये लोन आसानी से मिल जाएगा.

मान लेते हैं कि ये लोन आपको 5 साल के लिए मिलेगा. इस तरह 10 प्रतिशत ब्याज दर से आप 28,916 रुपये की कुल 60 EMI भरके अपने कार लोन को अदा कर सकते हैं. इस तरह आप टोटल 17,34,939 रुपये किस्त में भरेंगे. अगर 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट वाले जोड़ लिए जाएं, तो इसकी कीमत 19,34,939 रुपये (ब्याज और EMI के बाद) हो जाएगी.

हमारा सुझाव: यहां बताई गई टाटा सिएरा ईवी की ऑन रोड प्राइस और EMI संबंधी डिटेल बस एक उदाहरण है. शहर, डीलरशिप, गाड़ी का मॉडल, इंश्योरेंस कंपनी और इंटरेस्ट रेट कम-ज्यादा होने पर ये आंकड़ा बदल सकता है. अगर आप महीने का 1 लाख रुपये तक कमा लेते हैं और आपके ऊपर कोई बड़ा लोन पहले से नहीं है, तभी नई सिएरा को किस्त (EMI) पर खरीदें.

फीचर्स और सेफ्टी

कंपनी इसे ट्रिपल स्क्रीन (10.25 इंच क्लस्टर + 12.3 इंच टचस्क्रीन + पैसेंजर डिस्प्ले), पैनोरामिक सनरूफ, JBL 12-स्पीकर साउंड, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर, पावर्ड टेलगेट और सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ESP (21 फीचर्स), ABS-EBD, लेवल2+ ADAS, 360° कैमरा, सभी डिस्क ब्रेक, EPB ऑटो होल्ड, TPMS और हिल होल्ड/डिसेंट जैसे फीचर्स के साथ बेचती है.

इंजन और माइलेज

टाटा सिएरा डीजल में 1.5 लीटर क्रायोजेट टर्बो डीजल इंजन है, जो 118 PS पावर और 280 Nm टॉर्क देता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल/ऑटो ट्रांसमिशन के साथ खरीद सकते हैं. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 18-20.5 kmpl के करीब है.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.