भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल

aditisingh
3 Min Read


जंगल की दुनिया जितनी शांत दिखती है, उतनी ही रहस्यमयी और चौंकाने वाली भी होती है. कभी शिकारी का वार हैरान करता है तो कभी शिकार की कहानी. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी और सिहरन दोनों से भर दिया है. वीडियो में एक विशाल अजगर नजर आता है, जिसने कुछ ही देर पहले एक मॉनिटर लिजार्ड को निगल लिया था. लेकिन फिर जो हुआ, वह और भी ज्यादा चौंकाने वाला था. भीड़ को अपनी ओर बढ़ते देख अजगर ने ऐसा फैसला लिया, जो जंगल के नियमों को साफ दिखाता है.

अजगर ने उगली मॉनिटर लिजार्ड

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि मिट्टी भरे खुले इलाके में एक बड़ा अजगर भारी शरीर के साथ लेटा हुआ है. उसके पेट का उभरा हुआ हिस्सा साफ संकेत दे रहा है कि उसने अभी-अभी बड़ा शिकार निगला है. पास खड़े लोग उसे घेरकर देख रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं. अचानक अजगर हरकत में आता है. वह धीरे-धीरे अपने मुंह को खोलता है और कुछ ही पलों में निगला हुआ मॉनिटर लिजार्ड बाहर निकालने लगता है.

क्यों ऐसा करते हैं अजगर

यह दृश्य बेहद डरावना और असहज कर देने वाला है. अजगर का जबड़ा फैलता है और धीरे-धीरे पूरा शिकार बाहर आने लगता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, अजगर जैसे सांप खतरा महसूस होने पर खुद को हल्का करने के लिए शिकार उगल देते हैं ताकि वे तेजी से भाग सकें. भारी पेट के साथ उनका मूवमेंट धीमा हो जाता है, इसलिए जान बचाने के लिए वे यह असामान्य कदम उठाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉनिटर लिजार्ड का शरीर तो सुरक्षित है लेकिन जान जा चुकी है.

यह भी पढ़ें: वाह क्या नसीब है… दुल्हन को लेकर सीधे दारू के ठेके पर पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, अजगर बेहद खतरनाक होते हैं

वीडियो को  Surendra Bwr Fan नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अजगर बेहद खतरनाक होते हैं. एक और यूजर ने लिखा…एक बेरहम ने दूसरे बेरहम को मार दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…किसी बेजुबान के मुंह से निवाला छीनना ठीक नहीं.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर….वीडियो वायरल



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.