Auto News

Maruti Suzuki Fronx Hybrid: 35 KMPL माइलेज के साथ जल्द लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और इंजन डिटेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 6, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Maruti Suzuki Fronx Hybrid इंडियन कार मार्केट में जल्द एंट्री मार सकती है. इसके 2026 के अंत तक या 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है. नई फ्रॉन्क्स को इंडियन रोड्स पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. ये मारुति की इन-हाउस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक का पहला छोटा मॉडल होगा, जो पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच माइलेज और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देगा.

वर्तमान फ्रॉन्क्स (1.0L टर्बो या 1.2L पेट्रोल/CNG) की तुलना में ये ज्यादा इको-फ्रेंडली और फ्यूचरिस्टिक होगी. कीमत लगभग 8 से 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रहने की संभावना है. यानी पेट्रोल वर्जन से ये 2-2.5 लाख रुपये महंगी होगी. आइए इसकी संभावित डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

फ्रॉन्क्स हाइब्रिड का डिजाइन मौजूदा मॉडल से काफी मिलता-जुलता होगा. फ्रंट में शार्प एलईडी हेडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और क्रोम फिनिश ग्रिल मिलेगी. साइड में डुअल-टोन 16-इंच अलॉय व्हील्स, सिल्वर रूफ रेल्स और फॉक्स स्किड प्लेट्स होंगे. रियर में कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स, रूफ स्पॉइलर और ‘हाइब्रिड’ बैजिंग दिखाई देगी. डुअल-टोन कलर ऑप्शन और प्रीमियम फिनिश इसे युवाओं के लिए आकर्षक बनाएंगे. स्पाई शॉट्स में एडास रडार सेंसर फ्रंट ग्रिल पर दिखा है.

इंटीरियर प्रीमियम और स्पेसियस रहेगा, जिसमें डुअल-टोन थीम, सॉफ्ट-टच मैटेरियल और लेदरेट सीट्स मिलेंगी. केबिन में अच्छा हेडरूम और लेग रूम है, जो 5 लोगों के लिए आरामदायक है. डैशबोर्ड पर मल्टी-कलर एंबियंट लाइटिंग और सॉफ्ट टच सर्फेस होंगे. हाइब्रिड बैटरी पैक (1.5-2 kWh) फ्रंट पैसेंजर सीट के नीचे फिट होगा, जिससे बूट स्पेस पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. कुल मिलाकर, इंटीरियर वर्तमान फ्रॉन्क्स से ज्यादा प्रीमियम और टेक-लोडेड फील देगा.

फीचर्स और सेफ्टी

कंपनी इसे वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (स्मार्टप्ले प्रो+), 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, आर्कमिस साउंड सिस्टम, रिमोट स्टार्ट, लोकेशन ट्रैकिंग और डायग्नोस्टिक्स जैसे फंक्शन्स के साथ पेश करेगी. वहीं, सेफ्टी के लिए इसे 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स ADAS मिल सकता है.

इंजन और परफॉर्मेंस

सबसे बड़ा अपडेट इंजन में है. नया इन-हाउस Z12E 1.2-लीटर 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन सीरीज हाइब्रिड सिस्टम के साथ आएगा. यहां पेट्रोल इंजन सिर्फ जेनरेटर की तरह काम करेगा, जिससे बैटरी चार्ज होगी और इलेक्ट्रिक मोटर पहियों को पावर देगा. बैटरी पैक 1.5-2 kWh का होगा. पावर और टॉर्क मौजूदा 1.2L (89.73 hp, 113 Nm) से ज्यादा होने की उम्मीद है.संभावित माइलेज 35-37.5 KMPL के आसपास होने वाला है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।