Ola Electric Navratri Offer 2026: S1 Pro+ और Roadster पर ₹30,000 तक छूट | जानें पूरी डील

Ola Electric ने नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर एक आकर्षक ऑफर लॉन्च किया है, जिसमें उसकेइलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल पर कुल 30,000 रुपये से अधिक के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. ये ऑफर 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक चलेगा, जो चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों के साथ जुड़ा हुआ है.

कंपनी का उद्देश्य त्योहार के दौरान ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आकर्षित करना और EV अपनाने की गति बढ़ाना है. ये नवरात्रि महोत्सव कैंपेन ओला के S1 स्कूटर रेंज (जैसे S1 Pro+, Gen 3 मॉडल) और Roadster मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो पर लागू होता है. कंपनी ने कहा है कि ये लाभ कैश डिस्काउंट, एक्सटेंडेड वारंटी, कैशबैक और विशेष मुहूर्त ऑफर्स के रूप में मिलेंगे. आइए, डिस्काउंट डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

नवरात्रि डिस्काउंट डिटेल

कंपनी की ओर से S1 स्कूटर रेंज पर 9,999 रुपये का कैश डिस्काउंट और पूरे S1 रेंज पर 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है. चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर EMI के जरिए 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा. इसके अलावा, कुछ बैंकों (जैसे IDFC, Fed, Bank of Baroda आदि) पर 5% तक इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 5,000-10,000 रुपये) भी मिल रहा है.

दैनिक मुहूर्त महोत्सव

हर रात एक 90 मिनट का विशेष मुहूर्त विंडो होगा, जिसमें सीमित यूनिट्स उपलब्ध होंगी. उदाहरण के लिए, हर दिन 9 यूनिट्स S1 Pro+ 4 kWh को 99,999 रुपये में और Roadster X+ 4.5 kWh को 79,999 रुपये में ऑफर किए जाएंगे. ये स्पेशल प्राइस रेगुलर प्राइस से काफी कम हैं और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होंगे.

ये ऑफर केवल ओला इलेक्ट्रिक ऐप और वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए वैध है. ऑफर स्टॉक उपलब्धता (स्टोर, हब या नजदीकी स्टोर इन्वेंटरी) पर निर्भर करता है. कंपनी ने ग्राहकों से जल्दी निर्णय लेने की सलाह दी है, क्योंकि मुहूर्त ऑफर्स लिमिटेड हैं और पिछले फेस्टिवल सेल्स में ऐसे ऑफर्स मिनटों में सोल्ड आउट हो गए थे.

इसके अलावा, ओला ने अपने ओला इंसाइडर अपग्रेड प्रोग्राम को पूरे भारत में 60% ग्राहकों तक विस्तारित किया है, ताकि पुराने मॉडल वाले यूजर्स नए Gen 3 स्कूटर या Roadster पर आसानी से अपग्रेड कर सकें.