Automobile

Royal Enfield Sales Feb 2026: Classic 350 टॉप पर, 13% ग्रोथ के साथ कंपनी ने की इतनी सेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 24, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Royal Enfield इंडियन मार्केट में सबसे ज्यादा रेट्रो और क्लासिक स्टाइल मोटरसाइकिल सेल करती है. कंपनी के पोर्टफोलियो में देश की सबसे सस्ती 350 सीसी बाइक Hunter से लेकर Shotgun जैसी बड़ी 650 सीसी मोटरसाइकिलें शामिल हैं. सेल के मामले में पिछला महीना कंपनी के लिए काफी अच्छा है. RE ने फरवरी 2026 में 91,248 यूनिट सेल की हैं.

ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 80,799 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 13 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. सेल की बात करें, तो Royal Enfield Classic 350 कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही. वहीं, 650 Twin और Himalayan जैसे मॉडलों की मांग घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

Royal Enfield Classic 350

लिस्ट में पहले नंबर पर Classic 350 है. पिछले महीने इसकी कुल 34,307 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 30,641 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

इंडियन मार्केट में इसे ₹1.82 लाख की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचा जाता है और ये टॉप स्पेक वेरिएंट के लिए ₹2.18 लाख तक जाती है. डिजाइन रेट्रो और आइकॉनिक है. राउंड हेडलैंप, स्पोक व्हील्स, क्रोम फिनिश, लंबा फ्यूल टैंक और क्लासिक लुक इसे बेहतर बनाते हैं. साथ ही इसे एनालॉग स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज और बेसिक स्विच के साथ आरामदायक सीट मिलती है.

फीचर्स में EFI, डुअल चैनल ABS, DRL, USB चार्जिंग (कुछ वेरिएंट में) और नेविगेशन रेडी शामिल है. कंपनी इसे 349cc सिंगल सिलिंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन के साथ बेचती है, जो 20.2 bhp पावर और 27 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है. ये इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है और इसका माइलेज लगभग 35-40 KMPL के आस-पास है.

Royal Enfield Bullet 350

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर Bullet 350 है. फरवरी 2026 में इसको 21,821 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 19,244 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 13 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Royal Enfield Hunter 350

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर Hunter 350 पहुंच चुकी है. पिछले महीने इसकी कुल 20,234 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 16,599 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 22 प्रतिशत की अच्छी बढ़ोतरी को दिखाता है.

Royal Enfield Meteor 350

चौथे नंबर पर Meteor 350 का नाम है. फरवरी 2026 में इसकी कुल 8,817 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं कुल 7,207 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 22 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Royal Enfield 650 Twin

सेल घटने के बावजूद भी 650 Twin ने कंपनी की टॉप-5 मोटरसाइकिलों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसको कुल 2,211 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 2,882 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 23 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 मोटरसाइकिलों के अलावा पिछले महीने Himalayan की 2,123 यूनिट, Super Meteor की 863 यूनिट, Guerrilla 450 की 759 और Shotgun की 113 यूनिट बिकी हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।