Automobile

Hero Destini 110 Review: 10 दिन, 300 KM और ऑफिस से लेकर मार्केट तक की दौड़! फुल पैसा वसूल निकला ये स्कूटर?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 24, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Hero Destini 110 Review: डेस्टिनी 110 को पिछले साल के अंत में इंडियन मार्केट के अंदर लॉन्च किया गया था. तब से लेकर अब तक इसने मार्केट में अच्छी पकड़ बना रखी है. लॉन्च के 6 महीनों के अंदर ही डेस्टिनी 110 भारतीय सड़कों पर एक भरोसेमंद नाम बन चुका है. हमने पिछले 10 दिनों में इस स्कूटर को करीब 300 किलोमीटर तक चलाया, जिसमें मुख्य रूप से ऑफिस की भागदौड़ और शाम के समय बाजार के छोटे-मोटे काम शामिल थे.

इस दौरान हमारा अनुभव काफी व्यावहारिक रहा. ये स्कूटर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो तामझाम से ज्यादा मजबूती और आराम को प्राथमिकता देते हैं. 110cc सेगमेंट में मेटल बॉडी और क्लासिक लुक के साथ ये एक परिपक्व विकल्प के रूप में उभरता हुआ नजर आ रहा है, जो रोजमर्रा की जरूरतों को बिना किसी शिकायत के बखूबी पूरा कर सकता है. आइए जानते हैं कि हमें ये 110 सीसी स्कूटर कैसा लगा?

डिजाइन और फीचर्स

हीरो डेस्टिनी 110 का डिजाइन इसे भीड़ से अलग बनाता है, क्योंकि इसमें प्लास्टिक के बजाय मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया गया है, जो न केवल इसे प्रीमियम लुक देती है बल्कि मजबूती का अहसास भी कराती है. इसके सामने के हिस्से पर क्रोम का काम इसे एक क्लासी अपील देता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें हीरो की पेटेंट ‘i3S’ टेक्नोलॉजी सबसे खास है.

ये ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने पर इंजन को अपने आप बंद कर देती है और थ्रॉटल देते ही स्टार्ट कर देती है. इसके अलावा, इसमें एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग की सुविधा है, जिससे पेट्रोल भरवाते समय आपको सीट से उतरने की जरूरत नहीं पड़ती. इसका डिजिटल-एनालॉग कंसोल काफी साफ सुथरा है, जिसमें साइड स्टैंड इंडिकेटर और सर्विस रिमाइंडर जैसी जरूरी जानकारियां आसानी से दिख जाती हैं.

इंजन परफॉरमेंस और स्पेसिफिकेशन

इस स्कूटर में 110.9 cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. ये पावरट्रेन लगभग 9 bhp की पावर और 10.4 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. चलाने के दौरान हमने महसूस किया कि इसका पिकअप शहर के ट्रैफिक के लिहाज से काफी फुर्तीला है. हालांकि ये कोई रेसिंग स्कूटर नहीं है, लेकिन 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पर ये बेहद स्मूथ चलता है.

फैक्टर रेटिंग (5 में से) कमेंट
डिजाइन ⭐⭐⭐⭐ क्लासिक और मेटल बॉडी
कंफर्ट ⭐⭐⭐⭐ लॉन्ग राइड और ऑफिस के लिए बेस्ट
माइलेज ⭐⭐⭐⭐ 40-45 kmpl (कम ट्रैफिक में)
फीचर्स ⭐⭐⭐ बेसिक फीचर्स अच्छे हैं, ब्लूटूथ मिसिंग है
वैल्यू फॉर मनी ⭐⭐⭐⭐ किफायती मेंटेनेंस और कीमत

इंजन की रिफाइनमेंट अच्छी है और लंबे समय तक चलाने पर भी ये बहुत ज्यादा गर्म नहीं होता है. हालांकि, अभी मौसम भी ठीक है. गर्मी में टेस्टिंग के दौरान इंजन हीटिंग का ज्यादा अच्छे से अंदाजा लगाया जा सकेगा. हीरो ने इसमें फ्यूल इंजेक्शन (FI) सिस्टम दिया है, जिससे शुरुआती स्टार्ट में कोई परेशानी नहीं आती और इंजन की प्रतिक्रिया काफी संतुलित रहती है.

राइडिंग एक्सपीरियंस और कंफर्ट

300 किलोमीटर के सफर में सबसे अच्छी बात इसकी राइड क्वालिटी रही. इसकी सीट काफी चौड़ी और लंबी है, जो राइडर और पीछे बैठने वाले (पिलियन) दोनों के लिए बहुत आरामदायक है. ऑफिस से लौटते वक्त जब आप थके होते हैं, तब इसका टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और पीछे का हाइड्रोलिक डैम्पर सड़क के छोटे-मोटे झटकों को आसानी से झेल लेते हैं.

इसकी हैंडलिंग बहुत हल्की है, जिससे तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के बीच से इसे निकालना काफी आसान हो जाता है. हालांकि, ब्रेकिंग के मामले में इसमें ड्रम ब्रेक मिलते हैं जो सुरक्षित तो हैं, लेकिन अगर आप बहुत तेज रफ्तार में हैं तो आपको थोड़ा पहले ब्रेक लगाने की योजना बनानी पड़ती है. फ्रंट में कंपनी ने डिस्क ब्रेक ऑफर किए हैं. आपको बता दें कि कंपनी इसे ₹72,000 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बेचती है.

माइलेज और रोजमर्रा की उपयोगिता

माइलेज के मामले में डेस्टिनी 110 ने हमें निराश नहीं किया. शहर की भीड़भाड़ और बार-बार रुकने-चलने के बावजूद इसने लगभग 45 किमी/लीटर का औसत माइलेज दिया है. i3S सिस्टम ने निश्चित रूप से पेट्रोल बचाने में मदद की है. इसमें पर्याप्त अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है जिसमें एक हाफ-फेस हेलमेट या ऑफिस बैग आसानी से रखा जा सकता है.

साथ ही, आगे की तरफ एक छोटा मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और बूट लाइट भी दी गई है, जो रात के समय काफी उपयोगी साबित होती है. कुल मिलाकर, इसकी मेंटेनेंस लागत काफी कम है और हीरो का सर्विस नेटवर्क इसे एक सुरक्षित निवेश बनाता है.

Hero Destiny 110 Review: फाइनल वर्डिक्ट

हीरो डेस्टिनी 110 एक ऐसा स्कूटर है, जो दिखावे से ज्यादा काम पर ध्यान देता है. अगर आपकी प्राथमिकता एक मजबूत बॉडी, बेहतरीन माइलेज और आरामदायक राइडिंग है, तो ये ऑफिस जाने वालों और छोटे परिवारों के लिए एक परफेक्ट विकल्प है.

ये उन लोगों को थोड़ा कम पसंद आ सकता है, जो बहुत ज्यादा स्पोर्टी लुक या हाई-टेक फीचर्स (जैसे ब्लूटूथ नेविगेशन) की तलाश में हैं. हालांकि, 110cc सेगमेंट में इसकी मेटल बॉडी और भरोसेमंद इंजन इसे ‘वैल्यू फॉर मनी’ स्कूटर की लिस्ट में सबसे ऊपर रखते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।