Automobile

Top 7-Seater Cars Feb 2026: Ertiga नंबर-1, Innova और Carens की जबरदस्त डिमांड

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 25, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

इंडियन ऑटो मार्केट में 7-सीटर कारों की अच्छी खासी डिमांड है. बड़ी फैमिली इस सेगमेंट के अंदर ही नई गाड़ियां तलाशती है. पिछले महीने की सेल में भी यही देखने को मिला. फरवरी 2026 में इस सेगमेंट के अंदर 42,482 नई गाड़ियां बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं कुल 34,556 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 23 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

पिछले महीने की सेल पर नजर डालें, तो Maruti Ertiga सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Toyota Innova और Kia Carens की सेल में भी उछाल देखने को आया है. इसके अलावा Maruti Invicto लिस्ट में आखिरी नंबर पर है. आइए, सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कारों पर एक नज़र डालते हैं.

Maruti Suzuki Ertiga

मारुति अर्टिगा टेबल टॉपर है. पिछले महीने इस 7-सीटर कार को कुल 17,807 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 14,668 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 14,868 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 19.80 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.इसका एक्स-शोरूम प्राइस ₹8.80 लाख से शुरू होकर टॉप स्पेक वेरिएंट के लिए ₹12.94 लाख तक जाता है.

डिजाइन मॉडर्न है, जिसमें बोल्ड फ्रंट ग्रिल और स्लीक LED लाइट्स शामिल हैं. स्पेशियस केबिन, प्रीमियम फैब्रिक/लेदरेट सीट्स, 7-इंच टचस्क्रीन, ऑटो AC, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, रियर AC वेंट्स, पावर विंडोज, 6 एयरबैग्स (टॉप वेरिएंट्स), ABS के साथ EBD, ESP, रियर कैमरा और ISOFIX इसकी फीचर लिस्ट का हिस्सा हैं. इसका 1.5L पेट्रोल इंजन 103 PS पावर और 137 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ग्राहक इसे 5MT/6AT के साथ CNG ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं. इसका माइलेज पेट्रोल में 20.3-20.51 kmpl और CNG में 26.11 km/kg है.

Toyota Innova

सेल के मामले में दूसे नंबर पर इनोवा हाईक्रॉस/क्रिस्टा है. पिछले महीने इसकी कुल 8703 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इनकी कुल 8449 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Kia Carens Clavis

लिस्ट में तीसरे नंबर पर किआ कैरेंस है. पिछले महीने इसकी कुल 6815 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 5318 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 28.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Suzuki XL6

चौथे नंबर पर मारुति एक्सएल6 है. पिछले महीने इसको कुल 3633 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इनकी कुल 1878 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 93.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Rumion

रुमियन ने सेगमेंट की टॉप-5 कारों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है. पिछले महीने इसकी कुल 2817 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इनकी कुल 2099 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने फरवरी 2026 में Renault Triber की 2419 यूनिट, Toyota Vellfire की 145 यूनिट और Maruti Suzuki Invicto की मात्र 143 यूनिट बिकी हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।