Automobile

Hero Sales Feb 2026: Splendor नंबर-1, Destini-Glamour में तगड़ी बढ़ोतरी, कुल 5.16 लाख यूनिट बिक्री

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 25, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Hero MotoCorp देश और दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी है. पिछले महीने भी इनकी जबरदस्त सेल हुई. फरवरी 2026 में हीरो ने कुल 5,16,968 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इनकी कुल 3,57,296 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 44.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

हमेशा की तरह पिछले महीने भी Hero Splendor कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर रही. वहीं, Hero Destini 125 और Hero Glamour की सेल में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा, Super Splendor और Pleasure जैसे मॉडल्स की सेल घटी भी है. आइए, कंपनी की मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

Hero Splendor

सेल के मामले में पहले नंबर पर हीरो स्प्लेंडर है. पिछले महीने इसकी कुल 3,08,980 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 1,93,791 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hero HF Deluxe

लिस्ट में दूसरे नंबर पर एचएफ डीलक्स है. पिछले महीने इस सस्ती 100 सीसी बाइक को 71,717 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 70,581 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 2 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hero Destini

सेल के मामले में तीसरे नंबर पर हीरो डेस्टिनी है. इस स्कूटर को पिछले महीने 27,369 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 14,445 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 89 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hero Glamour

बिक्री की लिस्ट में चौथे स्थान पर ग्लैमर है. पिछले महीने इस बाइक को 22,677 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 7,942 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 186 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hero Passion

सेल में बढ़ोतरी के दम पर हीरो पैशन ने कंपनी की टॉप-5 वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 20,041 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं कुल 15,598 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 28 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताए गए कंपनी की टॉप-5 मॉडल्स के अलावा पिछले महीने Xtreme 125R की 18,481 यूनिट, Vida की 14,320 यूनिट, Super Splendor की 12,972 यूनिट, Pleasure की 7,046 यूनिट, Xoom की 4,168 यूनिट, XPulse 200 की 3,602 यूनिट, Xtreme की 2,516 यूनिट, HD X440 की 2,078 यूनिट, Xoom 160 की 774 यूनिट, Xtreme 250 की 203 यूनिट और Karizma की मात्र 13 यूनिट बिकी हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।