Kia EV2 Electric SUV: ₹24 लाख में 453km रेंज, फीचर्स डिटेल जानिए

Kia EV2 Electric SUV :  ने यूरोप में अपनी सबसे सस्ती और कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia EV2 को लॉन्च कर दिया है. ब्रसेल्स मोटर शो 2026 में अनवील हुए इस मॉडल की कीमत 26,600 यूरो (लगभग ₹24 लाख) से शुरू होती है. जर्मनी में ‘लाइट’ बेस वेरिएंट (42.2 kWh बैटरी, 4-सीटर) की शुरुआती कीमत इतनी ही है, जबकि लॉन्ग-रेंज ‘एयर’ वेरिएंट की कीमत €33,490 तक जाती है.

लीज ऑप्शन भी €239/महीना से उपलब्ध है. ये Kia की सबसे अफोर्डेबल EV है, जो Renault 5 और VW ID.2 जैसे कॉम्पैक्ट EV से मुकाबला करती है. डिजाइन आकर्षक और मॉडर्न है. EV2 मात्र 4.06 मीटर लंबी, बॉक्सी और अपराइट स्टाइल की कॉम्पैक्ट B-सेगमेंट SUV है. फ्लैट रूफ, वर्टिकल साइड्स और प्रोग्रेसिव EV एस्थेटिक्स के साथ ये स्पेस को बेहतर तरीके से यूज करती है. LED हेडलैंप्स, ब्लैक क्लैडिंग और GT-लाइन वेरिएंट में स्पोर्टी व्हील्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं.

केबिन और कम्फर्ट

इसका इंटीरियर काफी स्पेसियस और वर्सेटाइल है. स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स (एयर ट्रिम से ऊपर) के साथ लेग रूम 958 mm तक बढ़ जाता है. बूट स्पेस 362 लीटर से 403 लीटर तक फैल सकता है, प्लस 15 लीटर फ्रंक भी है. पैनोरमिक वाइड डिस्प्ले में 12.3-इंच ड्राइवर क्लस्टर, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट और 5-इंच क्लाइमेट पैनल है. ccNC Lite सिस्टम वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो सपोर्ट करता है.

फीचर्स और सेफ्टी

इसमें टो हिच (750 kg क्षमता), V2L/V2G सपोर्ट, रिमोट स्मार्ट पार्किंग असिस्ट और 11/22 kW AC चार्जिंग शामिल है. सेफ्टी के लिए हाईवे ड्राइविंग असिस्ट 2 (HDA 2), फ्रंट कोलिजन अवॉइडेंस 2.0 (FCA), स्मार्ट क्रूज कंट्रोल 2, लेन कीपिंग और फॉलोइंग असिस्ट, पार्किंग सेंसर्स, रियर कैमरा और कई ADAS फीचर्स दिए गए हैं. रिमोट स्मार्ट पार्किंग असिस्ट सेगमेंट में यूनिक है.

पावरट्रेन और रेंज

ये फ्रंट-व्हील ड्राइव सिंगल मोटर पर आधारित है. स्टैंडर्ड रेंज में 108 kW (लगभग 146 hp) मोटर 8.6 सेकंड में 0-100 km/h स्पीड पकड़ती है. लॉन्ग रेंज में थोड़ा कम पावर लेकिन बेहतर एफिशिएंसी है. इसे दो बैटरी ऑप्शन में पेश किया गया है. 42.2 kWh बैटरी से WLTP रेंज 317 km (197 मील), जबकि 61 kWh बैटरी से 453 km (281 मील) है. 400V आर्किटेक्चर के साथ 10-80% DC फास्ट चार्जिंग सिर्फ 29-30 मिनट में होती है.