New Renault Duster Turbo Mileage: एक लीटर पेट्रोल में कितना चलेगी डस्टर? कंपनी ने बता दिया, खरीदने से पहले जानिए

New Renault Duster के टर्बो वेरिएंट्स के फ्यूल एफिशिएंसी फिगर्स सामने आ गए हैं. कंपनी ने आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए बता दिया है कि उनकी ये SUV एक लीटर पेट्रोल में कितना चल सकेगी. सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावरफुल 1.3L टर्बो पेट्रोल (TCe 160) इंजन अधिकतम 18.45 KMPL तक का माइलेज देने में सक्षम है.

रेनो डस्टर का 1.3L टर्बो इंजन मैनुअल के मुकाबले ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ज्यादा फ्यूल एफिशियंट है. ARAI द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक ये MT के साथ 17.75 KMPL और AT के साथ 18.45 KMPL तक का माइलेज देने में सक्षम है. कंपनी दिवाली के आसपास इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट भी लाएगी, जो ज्यादा माइलेज देगा.

डिजाइन डिटेल

नई Duster का लुक बोल्ड और मॉडर्न है. नया सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल, Y-शेप LED DRLs, फुल LED हेडलैंप्स और टेललैंप्स, कनेक्टेड रियर लाइट बार के साथ आक्रामक फ्रंट बंपर और स्कल्प्टेड बॉडी है. ग्राउंड क्लियरेंस 212 mm, अप्रोच एंगल 26.9° और डिपार्चर एंगल 34.7° है, जो ऑफ-रोड क्षमता बनाए रखती है. 17 या 18 इंच के अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स (50 kg लोड कैपेसिटी) और कई कलर ऑप्शन्स उपलब्ध हैं. लंबाई 4346 mm, व्हीलबेस 2657 mm के साथ ये रोड पर मस्कुलर दिखती है.

केबिन और कम्फर्ट

इंटीरियर अब काफी प्रीमियम हो गया है. इसे डुअल स्क्रीन सेटअप, सॉफ्ट-टच मैटेरियल, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 48-कलर एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जर के साथ अच्छा बूट स्पेस (518 लीटर) मिलता है. डैशबोर्ड ड्राइवर की तरफ टिल्टेड है, रेज्ड सेंटर कंसोल और फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील स्पोर्टी फील देते हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

टॉप वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ, 360° कैमरा, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक, OTA अपडेट्स और मल्टी-सेंस ड्राइव मोड्स (Eco, Comfort, Perso) मिलते हैं. इंफोटेनमेंट में नेविगेशन, वॉयस कंट्रोल और ऐप्स जैसे Prime Video, Waze आदि हैं.

इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. ADAS फीचर्स (अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, एक्टिव इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग) ESC, TPMS, ISOFIX और डिस्क ब्रेक्स ऑल-फोर व्हील्स पर हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

टर्बो वेरिएंट्स में दो ऑप्शन्स हैं. 1.0L टर्बो पेट्रोल (TCe 100) से 100 PS पावर और 166 Nm टॉर्क मिलता है. 1.3L टर्बो पेट्रोल 163 PS पावर और 280 Nm टॉर्क (सेगमेंट में सबसे पावरफुल), प्रोड्यूस करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड DCT के साथ खरीदा जा सकता है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹10.49 लाख रखी है, जो टॉप स्पेक वेरिएंट के लिए ₹18.49 लाख तक जाती है.