Automobile

2026 Royal Enfield Guerrilla 450 vs Triumph Speed 400: किस रोडस्टर में ज्यादा दम? तुरंत जान लीजिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 28, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

2026 Royal Enfield Guerrilla 450 vs Triumph Speed 400: रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में गुरिल्ला 450 को नए अवतार में लॉन्च किया है. रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 और ट्रायम्फ स्पीड 400 दोनों ही अपने सेगमेंट की पॉपुलर रोडस्टर मोटरसाइकिल हैं. ये बाइक्स युवा राइडर्स को आकर्षित करती हैं. जो लोग स्टाइल, परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की राइड में मजा चाहते हैं, उनके लिए ये बेहतर ऑप्शन हैं.

एक ओर गुरिल्ला 450 रॉयल एनफील्ड के शेरपा 450 प्लेटफॉर्म पर बनी है, जबकि स्पीड 400 ट्रायम्फ की मॉडर्न क्लासिक डिजाइन फिलॉसफी को फॉलो करती है. दोनों की कीमतें करीब-करीब हैं, लेकिन उनके कैरेक्टर अलग-अलग हैं. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों में किसे खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा हो सकता है?

दोनों की कीमत

गुरिल्ला 450 की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.49 लाख से शुरू होती है (Apex वेरिएंट) और टॉप वेरिएंट (Flash Brava Blue) तक ₹2.72 लाख तक जाती है. नया Apex वेरिएंट स्पोर्टियर फील के लिए लॉन्च किया गया है, जबकि Dash और Flash वेरिएंट्स में कलर्स और छोटे अपडेट्स हैं. ट्रायम्फ स्पीड 400 की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.39 लाख से शुरू होती है. ये सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध है और फेस्टिव ऑफर्स या डिस्काउंट के साथ और भी आकर्षक हो सकती है.

डिजाइन डिटेल

गुरिल्ला 450 का डिज़ाइन रग्ड और एडवेंचर-इंस्पायर्ड है. ये हिमालयन 450 से इंस्पायर्ड है, जिसमें अपराइट हैंडलबार, फ्लैट सीट और डुअल-पर्पज टायर हैं. नया Apex वेरिएंट स्पोर्टियर एर्गोनॉमिक्स, शार्पर स्टांस और नए कलर्स के साथ आया है. ये शहरी और हाईवे दोनों के लिए सूटेबल लगती है, लेकिन थोड़ी भारी और प्रेजेंस वाली फील देती है.

ट्रायम्फ स्पीड 400 का डिजाइन मिनिमलिस्ट, स्ट्रिप्ड-बैक मॉडर्न क्लासिक है. ब्रिटिश स्टाइलिंग, क्लीन लाइन्स, अच्छा फिट-एंड-फिनिश और प्रीमियम लुक इसे अलग बनाते हैं. ये हल्की और एज़ाइल लगती है, जिससे शहर में घुमाना आसान होता है. कलर्स जैसे रेसिंग येलो, पर्ल व्हाइट काफी सिंपल और एलिगेंट हैं.

फीचर्स में कौन अच्छा?

गुरिल्ला 450 में 4-इंच ट्रिपर फुली डिजिटल क्लस्टर है, जिसमें मैप नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और राइडिंग टेलीमेट्री जैसी सुविधाएं हैं. स्लिप एंड असिस्ट क्लच, डुअल चैनल ABS, राइड-बाय-वायर और अपडेटेड सस्पेंशन (Showa) शामिल हैं. 2026 अपडेट में Apex वेरिएंट में स्पोर्टियर हैंडलिंग और बेहतर टायर दिए गए हैं.

स्पीड 400 में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, राइड-बाय-वायर, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल चैनल ABS और स्लिपर क्लच है. हालांकि, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की कमी है. ट्रायम्फ की बिल्ड क्वालिटी और रिफाइनमेंट बेहतर मानी जाती है. दोनों में डिस्क ब्रेक और अच्छा सस्पेंशन सेटअप हैं. गुरिल्ला ज्यादा फीचर-पैक्ड लगती है, जबकि स्पीड 400 सिंपल और फोकस्ड है. स्पेसिफिकेशन पर नजर डाल लीजिए-

  • गुरिल्ला 450: वजन 185 KG, फ्यूल टैंक 11 लीटर, सीट हाइट 780 mm.
  • स्पीड 400: वजन 179 kg, फ्यूल टैंक 13 लीटर और सीट हाइट 803 mm.

इंजन और परफॉर्मेंस

दोनों में लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है. गुरिल्ला 450 में 452cc शेरपा इंजन है, जो 40 PS पावर और 40 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. ये 0-100 kmph की रफ्तार लगभग 6.57 सेकंड में पकड़ लेती है. टॉप स्पीड करीब 140 kmph है.

स्पीड 400 में 398.15cc का TR-सीरीज इंजन है. ये पावरट्रेन 40 PS की पावर 37.5 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये ज्यादा रिफाइंड और स्मूद है. परफॉरमेंस की बात करें, तो ये 0-100 kmph की स्पीड करीब 7.49 सेकंड में पकड़ लेती है और टॉप स्पीड 145-170 kmph तक है. माइलेज भी 30 kmpl के आसपास है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।