Most Affordable CNG Cars with Sunroof in India: ये हैं देश की सबसे सस्ती सनरूफ वाली कार, कीमत मात्र ₹8.10 लाख से शुरू


होमफोटोऑटोकार

ये हैं सनरूफ के साथ आने वाली देश की सबसे सस्ती CNG कार, कीमत ₹8.10 लाख से शुरू

Last Updated:

Most Affordable CNG Cars with Sunroof in India: अगर आप कम बजट में सनरूफ और शानदार माइलेज वाली CNG कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. Hyundai Exter से लेकर Maruti Fronx तक, हमने चुनी हैं 5 बेस्ट कारें जो फीचर्स, माइलेज और कीमत में जबरदस्त वैल्यू देती हैं. जानिए कौन सी कार आपके लिए सबसे सही है?

Hyundai Exter CNG: एक्सटर वर्तमान में सनरूफ के साथ आने वाली सबसे सस्ती और लोकप्रिय माइक्रो एसयूवी में से एक है. इसके SX और SX Knight जैसे वेरिएंट्स में इलेक्ट्रिक सनरूफ की सुविधा मिलती है. ये कार उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो कम बजट में प्रीमियम फीचर्स और एसयूवी जैसा अहसास चाहते हैं.

कीमत की बात करें तो सनरूफ वाले SX CNG वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹8.46 लाख है. माइलेज के मामले में ये काफी किफायती है और 27.1 किमी/किलोग्राम का शानदार सर्टिफाइड फ्यूल एफिशियंसी देती है. इसमें 6 एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स इसे एक सुरक्षित फैमिली कार भी बनाते हैं.

Tata Punch CNG: पंच ने अपनी मजबूती और ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी के दम पर बाजार में अलग पहचान बनाई है. इसके Accomplished Dazzle S और Creative S जैसे वेरिएंट्स में आपको वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ मिल जाती है. खास बात ये है कि सीएनजी टैंक होने के बावजूद इसमें काफी अच्छा बूट स्पेस मिलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

टाटा पंच के सनरूफ वाले सीएनजी वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹8.30 लाख से शुरू होती है. परफॉर्मेंस के साथ-साथ ये माइलेज में भी पीछे नहीं है. ये कार लगभग 26.99 किमी/किलोग्राम का माइलेज देने का दावा करती है. मजबूत बिल्ड क्वालिटी और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग इसे खास बनाती है.

Tata Altroz CNG: प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में टाटा ऑल्ट्रोज़ इकलौती कार है, जो फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी और सनरूफ के साथ आती है. इसके XM+ (S), XZ+ (S) और Accomplished S जैसे कई वेरिएंट्स में सनरूफ का विकल्प मौजूद है. इसमें भी टाटा की ट्विन सिलेंडर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे बूटस्पेस अच्छा बना रहता है.

अल्ट्रोज़ सीएनजी के सनरूफ वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग ₹8.10 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर ऊपर तक जाती है. माइलेज के मामले में ये प्रीमियम हैचबैक 26.2 किमी/किलोग्राम तक का एवरेज प्रदान करती है. स्टाइलिश लुक और प्रीमियम इंटीरियर चाहने वालों के लिए ये एक जबरदस्त विकल्प है.

Maruti Suzuki Brezza CNG: ब्रेज़ा भारत की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी थी जिसने सीएनजी के साथ सनरूफ ऑफर किया था. इसके ZXi और ZXi+ वेरिएंट्स में इलेक्ट्रिक सनरूफ दी गई है. ब्रेज़ा अपने पावरफुल 1.5 लीटर इंजन और बेहतर रोड प्रजेंस के लिए जानी जाती है, जो इसे लंबी यात्रा के लिए आरामदायक बनाती है.

कीमत पर नजर डालें, तो सनरूफ वाले ZXi CNG वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹11.31 लाख है. बड़ा इंजन होने के बावजूद, मारुति की स्मार्ट हाइब्रिड जैसी तकनीक की मदद से यह 25.51 किमी/किलोग्राम का प्रभावशाली माइलेज देती है. ये उन लोगों के लिए है जो एक बड़ी और भरोसेमंद एसयूवी चाहते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link