Automobile

Mahindra EV SUV Series Hits 50,000 Sales: जानिए क्यों है भारी डिमांड?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 2, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Mahindra इंडियन इलेक्ट्रिक कार मार्केट में बेहतरीन काम कर रही है. कंपनी की इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी सीरीज- BE 6, XEV 9e और XEV 9S ने कुल 50,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. ये उपलब्धि डिलीवरी शुरू होने के महज एक साल के अंदर हासिल की गई है, जो इंडियन इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार में महिंद्रा की तेज रफ्तार को दर्शाती है. नवंबर 2024 में लॉन्च हुई BE 6e और XEV 9e को बाजार से शानदार रिस्पॉन्स मिला.

इनकी डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू हुई थी. शुरुआती सात महीनों में ही इन दोनों मॉडलों ने 30,000 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री दर्ज की, यानी औसतन हर 10 मिनट में एक गाड़ी बिकी. अब XEV 9S के शामिल होने के बाद ये आंकड़ा 50,000 तक पहुंच गया है. इस सीरीज ने अब तक 32 करोड़ किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर ली है, जो इन गाड़ियों की विश्वसनीयता और रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस को साबित करता है.

Mahindra BE 6

BE 6 एक स्टाइलिश और स्पोर्टी इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसकी कीमत ₹18.90 लाख से शुरू होती है. ये 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है और 682 किलोमीटर तक की रेंज देती है. इसमें AI-पावर्ड टेक्नोलॉजी, डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम, अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम इंटीरियर जैसी सुविधाएं हैं. ये युवा खरीदारों और परफॉर्मेंस प्रेमियों के लिए आकर्षक विकल्प साबित हो रही है.

Mahindra XEV 9e

XEV 9e को प्रीमियम सेगमेंट में रखा गया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹21.90 लाख है. ये कूप-स्टाइल डिजाइन वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो लग्जरी, टेक्नोलॉजी और रेंज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है. वहीं, XEV 9S महिंद्रा की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो फैमिली यूजर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई है. इसमें ज्यादा स्पेस, कम्फर्ट और प्रैक्टिकलिटी पर फोकस किया गया है.

सक्सेस स्टोरी

इन गाड़ियों की सफलता के पीछे कई कारण हैं. लगभग 80% खरीदार पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे हैं, जो दिखाता है कि महिंद्रा ने EV सेगमेंट को मेनस्ट्रीम बनाने में अहम भूमिका निभाई है. कई ग्राहक महीने में 1,000 किलोमीटर से ज्यादा ड्राइव कर रहे हैं और कुछ गाड़ियां 50,000 किलोमीटर का आंकड़ा पार कर चुकी हैं. एक्सट्रीम वेदर कंडीशंस में भी इनकी परफॉर्मेंस शानदार रही है.

महिंद्रा ने इन मॉडलों पर भारी निवेश किया है. कंपनी का दावा है कि ये गाड़ियां ग्लोबल स्टैंडर्ड पर बनी हैं और भारतीय सड़कों के हिसाब से परफेक्ट हैं. 5-स्टार बी-एनसीएपी सेफ्टी रेटिंग, एडवांस्ड सॉफ्टवेयर और फास्ट चार्जिंग नेटवर्क इनकी खासियत हैं. ये माइलस्टोन महिंद्रा के लिए सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि भारतीय EV बाजार में मजबूत पकड़ बनाने का संकेत है.

कंपनी अब और ज्यादा वेरिएंट्स, बेहतर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सपोर्ट प्लान्स पर काम कर रही है. अगर यही रफ्तार बनी रही, तो महिंद्रा जल्द ही देश की टॉप EV मेकर्स में शामिल हो सकती है. कुल मिलाकर, BE 6, XEV 9e और XEV 9S ने साबित कर दिया कि भारतीय कंज्यूमर अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को गंभीरता से ले रहे हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।