Toyota Upcoming Cars 2026: Ebella EV, New Fortuner और 7-Seater Hyryder की पूरी डिटेल

Toyota ने भारतीय बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए 2026 में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बनाई है. लगातार बढ़ रही SUVs की मांग के बीच कंपनी आने वाले दिनों में अपनी 3 सबसे पॉपुलर एसयूवी को आने वाले दिनों में नए अपडेट के साथ पेश करेगी. इसमें एक Hybrid Car भी शामिल है. साथ ही कंपनी अपनी पहली EV भी पेश करने के लिए तैयार है.

अपकमिंग टोयोटा कारों की लिस्ट में Toyota Urban Cruiser Ebella ,न्यू जनरेशन Toyota Fortuner और न्यू जनरेशन Toyota Urban Cruiser Hyryder शामिल है. ये अपकमिंग कारें न सिर्फ डिजाइन, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस के मामले में बड़े अपडेट लाएंगी, बल्कि इंडियन कस्टमर्स की बदलती जरूरतों जैसे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, प्रीमियम SUV अनुभव और फैमिली-फ्रेंडली स्पेस को भी पूरा करेंगी. आइए जानते हैं कि इनमें क्या कुछ बदलने वाला है?

Toyota Urban Cruiser Ebella

ये Toyota की पहली फुल इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे अप्रैल 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. ये Maruti Suzuki e-Vitara पर आधारित है, लेकिन Toyota ने इसमें अपना ब्रांडेड डिज़ाइन, फीचर्स और क्वालिटी टच दिए हैं. Ebella मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV कैटेगरी में आएगी, जिसकी अनुमानित कीमत ₹18 लाख से ₹23 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है.

डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4285 mm, चौड़ाई 1800 mm, ऊंचाई 1640 mm और व्हीलबेस 2700 mm है, जो इसे स्पेसियस और स्टेबल बनाता है. इसमें दो बैटरी ऑप्शन: 49 kWh और 61 kWh LFP बैटरी पैक हैं. 49 kWh बैटरी वाला वेरिएंट लगभग 440 km की ARAI रेंज देगा, जबकि 61 kWh वाला 543 km तक की रेंज ऑफर करेगा. पावर आउटपुट की बात करें तो छोटी बैटरी 142 bhp और 189 Nm टॉर्क देगी, जबकि बड़ी बैटरी 172 bhp तक पावर प्रदान करेगी. फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ ये 0-100 km/h स्पीड मात्र 9.25 सेकंड में हासिल कर सकती है.

फीचर्स में Ebella काफी रिच होगी. इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.1-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS, 7 एयरबैग और एयर प्यूरीफायर जैसे मॉडर्न एलिमेंट्स शामिल होंगे.मार्केट में ये Hyundai Creta Electric, MG ZS EV और Maruti e-Vitara जैसी गाड़ियों से सीधा मुकाबला करेगी.

New Gen Toyota Fortuner

Toyota की सबसे पॉपुलर बॉडी-ऑन-फ्रेम SUV का नया अवतार 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की संभावना है. वर्तमान Fortuner भारतीय बाजार में लगभग एक दशक से राज कर रही है, लेकिन अब नई जनरेशन Hilux प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जो ज्यादा मॉडर्न और एडवांस्ड होगी. ग्लोबल डेब्यू मिड-2026 में हो सकता है, उसके बाद भारत में आना तय है.

नई Fortuner में डिजाइन काफी शार्प और मस्कुलर होगा, जिसमें नई Hilux से इंस्पायर्ड फ्रंट और रियर एंड, बड़ा ग्रिल और LED लाइटिंग शामिल होंगे. इंटीरियर में बड़ा 12.3-इंच टचस्क्रीन, अपडेटेड डैशबोर्ड, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं जोड़ी जा सकती हैं. सबसे बड़ा अपडेट ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) का होना है, जो लेवल-2 फीचर्स जैसे अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग देगा.

पावरट्रेन की बात करें, तो नई Fortuner में मौजूदा 2.7L पेट्रोल और 2.8L डीजल इंजन जारी रह सकते हैं, लेकिन हाइब्रिड ऑप्शन की भी चर्चा है. ऑफ-रोड क्षमता बरकरार रहेगी, जिसमें 4×4, हाई और लो रेंज गियर, रियर डिफरेंशियल लॉक आदि शामिल होंगे. कीमत ₹39 लाख से ₹54 लाख के आसपास रहने की उम्मीद है. ये MG Majestor और अन्य आने वाली फुल-साइज SUV से मुकाबला करेगी.

New Toyota Urban Cruiser Hyryder

Hyryder पहले से ही हाइब्रिड SUV सेगमेंट में सफल है, लेकिन 2026 में इसका नया वर्जन और 7-सीटर मॉडल लॉन्च होने वाला है. मौजूदा Hyryder 5-सीटर है, जबकि नया मॉडल 7-सीटर फैमिली खरीदारों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा. ये लेट 2026 या 2027 में आ सकती है.

Hyryder में 1.5L पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों ऑप्शन रहेंगे, जिसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 27-28 kmpl तक की माइलेज देता है. CNG वेरिएंट भी उपलब्ध हो सकता है. 7-सीटर वर्जन में थर्ड रो सीटिंग जोड़ी जाएगी, जो लंबी ड्राइव के लिए प्रैक्टिकल होगी. फीचर्स में लेवल-2 ADAS, AWD ऑप्शन, अपडेटेड इंटीरियर, नए एलॉय व्हील्स और ज्यादा स्पेस शामिल हो सकते हैं. कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ऊपर रहेगी.