कॉपर कॉइल या एल्युमीनियम… किस कॉइल से बना एसी लेना सही, कौन ज्यादा बचाता है बिजली?

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एसी खरीदते समय कॉपर कॉइल बेहतर कूलिंग देती है।
  • कॉपर कॉइल कम बिजली खाती है, एल्युमीनियम से ज्यादा कुशल।
  • कॉपर कॉइल मजबूत, आसान रखरखाव, ऑन-साइट मरम्मत संभव।
  • बेहतर प्रदर्शन और टिकाऊपन के लिए कॉपर कॉइल चुनें।

Copper vs Aluminium AC Coil: एसी खरीदते समय ज्यादातर लोग कूलिंग कैपेसिटी, एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग और दूसरे फीचर्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं और कॉइल को इग्नोर कर देते हैं या इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, जबकि यह एसी के सबसे जरूरी पार्ट्स में से एक है. कॉइल से ही यह डिसाइड होता है कि एसी की परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी आदि कैसे होगी. अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो बता दें कि एसी में कॉपर और एल्युमिनियम की कॉइल ज्यादा यूज होती हैं. आज हम इन दोनों के फायदे-नुकसान देखेंगे और जानेंगे कि किस कॉइल से बना एसी लेना सही होता है. 

कूलिंग के लिए कौन-सी कॉइल बेहतर?

जब कूलिंग की बात आती है तो कॉपर कॉइल को बेहतर माना जाता है. इसमें हीट ट्रांसफर रेट ज्यादा होता है, जिस कारण यह कमरे को जल्दी ठंडा करती है और इसकी एफिशिएंसी भी ज्यादा होती है. एल्युमिनियम कॉइल को कूलिंग देने में थोड़ा ज्यादा टाइम लगता है और समय के साथ इसकी एफिशिएंसी भी कम हो जाती है.

कौन-सी कॉइल ज्यादा बिजली खाती है?

एसी चलाते समय ज्यादातर लोगों को बिजली बिल की टेंशन रहती है. इसलिए वो ऐसा ऑप्शन चुनते हैं तो बिजली की कम खपत करें. अगर कॉपर और एल्युमिनियन कॉइल की बात करें तो कॉपर की एफिशिएंसी ज्यादा है. मतलब यह कम बिजली की खपत करती है. कॉपर की थर्मल कंडक्टिविटी एल्युमिनियम की तुलना में लगभग दोगुना होती है. इसके अलावा कॉपर से कूलिंग जल्दी होती है इसलिए कंप्रेसर पर कम लोड पड़ता है. इस कारण बिजली की भी बचत होती है. दूसरी तरफ एल्युमिनियम के साथ एक नुकसान यह भी है कि समय के साथ इसकी एफिशिएंसी कम होती जाती है.

मैंटेनेंस और रिपेयर के हिसाब से कौन-सी कॉइल बेहतर?

कॉपर कॉइल को मैंटेन करना आसान है. एल्युमिनियम की तुलना में इसकी टेंसिल स्ट्रेंग्थ ज्यादा होती है, जो इसे ज्यादा मजबूत बनाता है. दूसरी तरफ एल्युमिनियम कॉइल को मैंटेन करना मुश्किल है और यह आसानी से डैमेज हो जाता है. अगर रिपेयरैबिलिटी की बात करें तो कॉपर कॉइल को ऑन-साइट रिपेयर किया जा सकता है. एल्युमिनियम के मामले में यूनिट को रिप्लेस करना या फिर सर्विस सेंटर ले जाना पड़ता है.

कौन-सा ऑप्शन बेहतर?

दोनों कॉइल की प्राइसिंग में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन अगर आपको पीस ऑफ माइंड चाहिए और फंक्शनलिटी और ड्यूरेबिलिटी से समझौता करने को तैयार नहीं हैं तो कॉपर कॉइल वाला एसी खरीदना चाहिए. यह आपको स्मूद एक्सपीरियंस देगा.

ये भी पढ़ें-

इन गलतियों के कारण जल्दी खराब होती है फोन की बैटरी, 99 पर्सेंट लोगों को नहीं पता

[ad_2]

Source link