Auto News

2026 Mitsubishi Pajero Comeback: फिर लौट रही लेजेंडरी SUV, Fortuner को देगी टक्कर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 10, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

चार साल बाद Mitsubishi अपनी सबसे आइकॉनिक SUV Pajero को फिर से दुनिया के सामने लाने जा रही है. 12 बार Dakar Rally जीत चुकी ये लेजेंडरी SUV अब नए बॉक्सी डिजाइन, दमदार 4×4 सिस्टम और संभावित हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ वापसी करेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Pajero सीधे Toyota Land Cruiser और Fortuner जैसी SUVs को चुनौती दे सकती है. जानिए लॉन्च टाइमलाइन, फीचर्स और भारत में एंट्री की पूरी जानकारी.

Pajero का फिर बजेगा डंका! मार्केट में वापसी करने जा रही 'धुरंधर SUV'Zoom

Mitsubishi Pajero जल्द ही वापसी करेगी.

मित्सुबिशी मोटर्स ने ऑफिशियल तौर पर अपनी आइकॉनिक एसयूवी Mitsubishi Pajero को वापस लाने की घोषणा कर दी है. 2021 में प्रोडक्शन बंद होने के बाद ये लेजेंडरी नाम 2026 में फिर से ग्लोबल मार्केट में धमाल मचाने वाला है. पजेरो की वापसी सिर्फ एक मॉडल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कंपनी एक पूरी SUV फैमिली ला रही है, जिसमें ऑफ-रोड क्षमता, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन होगा.

ये खबर SUV लवर्स के लिए काफी दिलचस्प है, क्योंकि पजेरो का नाम हमेशा से डकार रैली की जीतों (12 बार विजेता) और 32 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ जुड़ा रहा है. नई जनरेशन लैडर-फ्रेम चेसिस पर बनेगी, जो इसे Toyota Land Cruiser और Nissan Patrol जैसे दिग्गजों से सीधा मुकाबला कराएगी. मित्सुबिशी की ये रणनीति ब्रांड को ग्लोबल SUV सेगमेंट में मजबूत वापसी दिलाने वाली है.

डेब्यू और लॉन्च टाइमलाइन

नई मित्सुबिशी पजेरो का ग्लोबल डेब्यू 2026 के तीसरी तिमाही (Q3) में होने वाला है, यानी अगस्त-सितंबर के आसपास इसे पेश किया जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया के डीलर सोर्सेज के मुताबिक प्री-ऑर्डर सितंबर से शुरू हो सकते हैं और डिलीवरी दिसंबर 2026 से शुरू हो जाएगी. कुछ मार्केट्स में डिलीवरी 2027 की शुरुआत तक खिसक सकती है. जापान में दिसंबर 2026 तक मॉडल की उपलब्धता की उम्मीद है.

डिजाइन और प्लेटफॉर्म

नई पजेरो बॉडी-ऑन-फ्रेम (लैडर-फ्रेम) आर्किटेक्चर पर डेवलप की जा रही है, जो मित्सुबिशी ट्राइटन (L200) पिकअप से इंस्पायर्ड होगा. इसमें लाइव रियर एक्सल और मजबूत 4×4 सिस्टम होगा, जो इसे खराब रास्तों और ऑफ-रोडिंग के लिए बेहद सक्षम बनाएगा. डिजाइन में बॉक्सी, अपराइट सिल्हूट और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस की उम्मीद है, जो क्लासिक पजेरो की याद दिलाएगा.

पावरट्रेन ऑप्शन्स

कंपनी डीजल इंजन के साथ-साथ हाइब्रिड वेरिएंट भी पेश कर सकती है. थाईलैंड में प्रोडक्शन की संभावना है, जहां से ग्लोबल एक्सपोर्ट होगा. पावरट्रेन की डिटेल्स अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुई हैं, लेकिन ऑफ-रोड परफॉर्मेंस और ऑन-रोड कम्फर्ट दोनों को बैलेंस करने पर फोकस रहेगा.

इंडियन मार्केट में भी आएगी?

भारतीय बाजार में मित्सुबिशी पहले ही Outlander और Pajero Sport जैसे मॉडल्स ऑफर कर चुकी है. नई पजेरो की भारत एंट्री की अटकलें तेज हैं, खासकर जब कंपनी Destinator जैसे नए मॉडल्स के साथ वापसी की तैयारी कर रही है. अगर लॉन्च होता है तो ये Toyota Fortuner, Isuzu MU-X और MG Hector Plus जैसे मॉडल्स को टक्कर देगी.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link

WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।