Top Selling Hatchback Cars May 2026: Baleno No.1, WagonR और Alto की बंपर बिक्री


SUV और सेडान के बीच ऑप्शन चाहने वाले लोगों के लिए हैचबैक सबसे बेहतर ऑप्शन होता है. सेल के मामले में इस सेगमेंट ने उछाल देखा है. पिछले महीने के टॉप-10 कारों के बारे में जानते हैं कि इनकी कुल 92,837 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 74,100 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 25.29 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल के मामले में पहले नंबर पर Maruti Baleno है. वहीं, Maruti Wagon और Maruti Alto जैसी कारों की सेल बढ़ी है. इसके अलावा, Maruti Swift और Tata Tiago की सेल में गिरावट आई है. आइए इस सेगमेंट की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Maruti Baleno

सेल के मामले में पहले नंबर पर मारुति बलेनो है. पिछले महीने इसे कुल 18,396 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 11,618 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 58.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

मारुति बालेनो की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.99 लाख से ₹9.17 लाख तक है. इसका आकर्षक प्रीमियम डिजाइन, स्पेशियस इंटीरियर, 9-इंच टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, 360° कैमरा जैसी फीचर्स इसे स्टाइलिश बनाते हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, ESP स्टैंडर्ड हैं. 1.2 लीटर K-सीरीज इंजन 90 PS पावर देता है. माइलेज पेट्रोल में 22.94 kmpl और CNG में 30.61 km/kg है.

Maruti Wagon R

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर मारुति वैगन आर है. मई 2026 में इसकी कुल 18,076 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 13,949 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 29.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Swift

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर मारुति स्विफ्ट है. पिछले महीने इसे कुल 17,519 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 14,135 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 23.94 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Maruti Alto K10

सेल के मामले में चौथे नंबर पर ऑल्टो के10 है. पिछले महीने इसकी कुल 9887 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 4970 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 98.93 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti S-Presso

धमाकेदार बढ़ोतरी की दम पर मारुति एसप्रेसो ने सेगमेंट की टॉप-5 कारों वाली लिस्ट में अपना नाम शामिल करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 6388 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 1806 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 253 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Hyundai i20 की 4749 यूनिट,Tata Toago/EV की 4178 यूनिट, Toyota Glanza की 3198 यूनिट, Maruti Celerio की 3018 यूनिट, Hyundai i10 Nios की 2920 यूनिट, Tata Altroz की 2915 यूनिट, MG Comet EV की 869 यूनिट, Citroen C3 की 392 यूनिट, Renault Kwid की 300 यूनिट और Citroen ec3 की मात्र 32 यूनिट बिकी हैं.



Source link