Last Updated:
Harley-Davidson X440 खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. कंपनी ने जून 2026 से अपनी पॉपुलर रोडस्टर बाइक की कीमतों में ₹5,000 तक की बढ़ोतरी कर दी है. Vivid, S और T तीनों वेरिएंट अब पहले से महंगे हो गए हैं. हालांकि, बाइक के फीचर्स और इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जानिए नई कीमतें, परफॉर्मेंस, माइलेज और क्या अब भी यह अपने सेगमेंट की सबसे वैल्यू-फॉर-मनी बाइक है.
Harley Davidson x440 की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.
Harley-Davidson ने भारत में अपनी पॉपुलर X440 मोटरसाइकिल रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. ये प्राइस हाइक सभी वेरिएंट्स पर लागू हुए हैं, जिसमें एंट्री-लेवल Vivid से लेकर टॉप-स्पेक X440 T तक शामिल हैं. अधिकतम ₹5,000 की हाइक के साथ कंपनी ने मॉडल्स को और महंगा बना दिया है, लेकिन मैकेनिकल स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Hero MotoCorp के साथ पार्टनरशिप के तहत बिकने वाली Harley-Davidson X440 कम्यूटर और एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस बाइक्स के बीच एक मजबूत विकल्प बनी हुई है. कीमतों में ये अपडेट जून 2026 से प्रभावी हो गए हैं. बढ़ी हुई कीमतें सेगमेंट के कंपीटिटर्स जैसे Triumph Tracker 400, Honda CB350 RS और Royal Enfield Classic 350 से X440 को और महंगा बना देती हैं. आइए वेरिएंट-वाइज़ प्राइस हाइक (एक्स शोरूम) की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
- X440 Vivid: पहले ₹2.35 लाख थी, अब ₹1 हजार की बढ़ोतरी के साथ ₹2.36 लाख की हो गई.
- X440 S: पहले ₹2.55 लाख थी, ₹4 हजार की हाइक के बाद अब ₹2.59 लाख की हो गई.
- X440 T: पहले ₹2.79 लाख थी, ₹5 हजार की हाइक के बाद अब ₹2.84 लाख की हो गई.
डिजाइन और फीचर्स
X440 का डिजाइन रेट्रो रोडस्टर स्टाइल वाला है, जो हार्ले डेविडसन की क्लासिक अपील को मॉडर्न टच के साथ पेश करता है. मस्कुलर फ्यूल टैंक, LED लाइटिंग, अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन और प्रीमियम फिनिश इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं. X440 T में XR1200 से इंस्पायर्ड अपडेट्स जैसे रीडिजाइंड रियर सबफ्रेम, बड़ा फेंडर, रिवाइज्ड सीट, बड़े ग्रैब रेल्स और नया टैंक बैज दिए गए हैं. कलर्स में ब्लैक, रेड, ब्लू और व्हाइट शामिल हैं.
फीचर्स की बात करें तो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलैंप और टेललाइट, डुअल चैनल ABS स्टैंडर्ड हैं. टॉप वेरिएंट T में राइड-बाय-वायर, दो राइडिंग मोड्स (Rain & Road), स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS जैसी एडवांस्ड सुविधाएं मिलती हैं. eSim कनेक्टिविटी भी उपलब्ध है.
स्पेसिफिकेशन और परफॉरमेंस
इंजन की परफॉरमेंस शानदार है. 440 cc सिंगल-सिलेंडर एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन 27 bhp पावर और 38 Nm टॉर्क जनरेट करता है. 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ये लो और मिड-रेंज में मजबूत टॉर्क देता है, जो शहर की सड़कों और हाईवे दोनों पर आरामदायक राइडिंग सुनिश्चित करता है. क्लेम्ड माइलेज करीब 35 kmpl है. सस्पेंशन में 43 mm USD फॉर्क्स फ्रंट में और रियर में गैस-चार्ज्ड ट्विन शॉक्स हैं.
व्हीलबेस 1,418 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm और वजन करीब 192 kg है. ये बाइक कम्फर्टेबल एर्गोनॉमिक्स, अच्छी हैंडलिंग और प्रीमियम राइडिंग एक्सपीरियंस ऑफर करती है. कुल मिलाकर, X440 अब थोड़ी महंगी हो गई है, लेकिन इसका स्टाइल, परफॉरमेंस और ब्रांड वैल्यू इसे सेगमेंट में आकर्षक विकल्प बनाए रखेगी.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें