₹50 लाख रुपये में बेस्ट SUV: MG Majestor, Fortuner, BMW X1 और Audi Q3 में कौन है सबसे दमदार? जानिए


होमफोटोऑटोकार

मसाज फंक्शन और वेंटिलेटेड सीट्स! ये हैं ₹50 लाख के बजट में सबसे बेस्ट SUV

Last Updated:

₹50 लाख रुपये का बजट है और एक दमदार SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं? बाजार में MG Majestor, Toyota Fortuner, BMW X1 और Audi Q3 जैसी शानदार SUVs मौजूद हैं, लेकिन आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प कौन-सा है? किसी में लग्जरी फीचर्स की भरमार है तो कोई अपनी रिलायबिलिटी और रोड प्रजेंस के लिए मशहूर है. खरीदारी से पहले इन चारों SUVs की पूरी डिटेल जरूर जान लें.

MG Majestor: ये एमजी की तरफ से आने वाली प्रीमियम फुल-साइज 3-रो एसयूवी है. इसमें आपको 12.3 इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वेंटिलेटेड और मसाज फंक्शन वाली सीटें, 12-स्पीकर का प्रीमियम जेबीएल ऑडियो सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं. गाड़ी में दमदार 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है.

सेफ्टी के मामले में ये एसयूवी बेहद एडवांस है, जिसमें 6 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा के साथ एडवांस लेवल-2 ADAS सेफ्टी दी गई है. इसके अलावा, ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक और 10 टेरेन मोड मिलते हैं. भारतीय बाजार में एमजी मेजेस्टर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 40.99 लाख रुपये से शुरू होकर 44.99 लाख रुपये तक जाती है.

Toyota Fortuner: इंडियन मार्केट में ये अपनी बेमिसाल रिलायबिलिटी, जबरदस्त रीसेल वैल्यू और धाकड़ रोड प्रजेंस के लिए जानी जाती है. इसके केबिन में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो/ एपल कारप्ले और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं. ये गाड़ी 2.7-लीटर पेट्रोल और बेहद पावरफुल 2.8-लीटर डीजल इंजन विकल्प के साथ आती है, जो 4×4 क्षमता से लैस है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सेफ्टी के लिए इस रफ-एंड-टफ एसयूवी में 7 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, एबीएस के साथ ईबीडी और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसे क्रैश टेस्ट में भी शानदार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. कीमत की बात करें, तो फॉर्च्यूनर रेंज की एक्स-शोरूम कीमत करीब 34.76 लाख रुपये से शुरू होकर 50.46 लाख रुपये तक जाती है.

BMW X1: लग्जरी सेगमेंट में बीएमडब्ल्यू X1 यूथ के बीच एक बेहद पॉपुलर और स्पोर्टी कंपैक्ट लग्जरी एसयूवी है. इसमें आपको कर्व्ड डिजिटल डिस्प्ले, पैनोरमिक ग्लास रूफ, प्रीमियम हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और हरमन लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं. गाड़ी में 1.5-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है, जो अपनी स्मूथ ड्राइविंग और बेहतरीन राइडिंग डायनामिक्स के लिए जानी जाती है.

BMW X1: लग्जरी सेगमेंट में बीएमडब्ल्यू X1 यूथ के बीच एक बेहद पॉपुलर और स्पोर्टी कंपैक्ट लग्जरी एसयूवी है. इसमें आपको कर्व्ड डिजिटल डिस्प्ले, पैनोरमिक ग्लास रूफ, प्रीमियम हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और हरमन लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं. गाड़ी में 1.5-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है, जो अपनी स्मूथ ड्राइविंग और बेहतरीन राइडिंग डायनामिक्स के लिए जानी जाती है.

Audi Q3: ये अपने बेहतरीन कम्फर्ट, प्रीमियम केबिन और स्मूथ राइड क्वालिटी के कारण 50 लाख के बजट में एक शानदार फैमिल कार का ऑप्शन है. फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑडी का सिग्नेचर वर्चुअल कॉकपिट, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, 10.1 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम और क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है. इसमें 2.0-लीटर का दमदार TFSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो बहुत ही रिफाइंड है.

सेफ्टी के लिहाज से ऑडी Q3 काफी मजबूत है, इसे भी ग्लोबल क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल है. गाड़ी में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), रियर पार्किंग कैमरा और प्री-सेंस बेसिक जैसे कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. भारतीय बाजार में इस समय ऑडी Q3 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 44.25 लाख रुपये से शुरू होकर 54.60 लाख रुपये तक जाती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link