Automobile

Tata Sierra Sales Drop: 70,000+ बुकिंग के बाद क्यों घटी डिमांड? जानें वजह

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 16, 2026
6 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

70,000 से ज्यादा बुकिंग के साथ धमाकेदार एंट्री करने वाली Tata Sierra की चमक क्या सिर्फ शुरुआती उत्साह तक सीमित थी? लॉन्च के महज 6 महीने बाद इसकी मांग में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. आखिर Creta और Seltos जैसी SUVs के बीच Sierra क्यों पिछड़ रही है? क्या कीमत, प्रोडक्शन या फीचर परसेप्शन इसकी वजह है? जानिए सेल्स ट्रेंड, फीचर्स, इंजन और पूरी कहानी इस रिपोर्ट में.

ख़बरें फटाफट

Creta-Seltos से टक्कर लेने चली थी ये SUV? एकदम से गिर गई सेल!Zoom

Tata Sierra की सेल समय के साथ घट रही है.

Tata Sierra को लंबे इंतजार के बाद इंडियन मार्केट में फिर से वापसी कराई गई है. इसे 2025 के अंत में नए अवतार के साथ लॉन्च किया गया था. क्लासिक बॉक्सी डिजाइन को मॉडर्न टच के साथ जोड़कर Tata ने मिड-साइज SUV सेगमेंट में इसे पेश किया. लॉन्च के समय इस SUV की अच्छी-खासी हाइप बन गई थी और इसके लिए मार्केटिंग को भी बड़ा क्रेडिट जाता है. हालांकि, लॉन्च के लगभग 6 महीने बाद तस्वीर बदलती नज़र आ रही है. शुरुआती फ़ेज़ में ही 70,000+ बुकिंग्स हासिल करने वाली Tata Sierra की मांग समय के साथ घटती जा रही है.

आंकड़ों पर नज़र डालें, तो पता चलता है कि लॉन्च के समय सिएरा को जितने लोगों ने बिक किया था, 6 महीने बाद भी कंपनी उतने ग्राहक नहीं जुटा पाई है. लगातार इसकी सेल घटने के लिए प्रोडक्शन कंस्ट्रेंट्स, मार्केट कॉम्पिटिशन (Creta, Seltos) और संभवतः प्राइसिंग/फीचर परसेप्शन जैसे फैक्टर्स को जिम्मेदार माना जा सकता है. आइए, इसकी अब तक की सेल्स रिपोर्ट (MOM) पर एक नज़र डालते हैं. साथ ही डिज़ाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर भी नज़र डालेंगे.

मंथली सेल यूनिट मंथली चेंज मार्केट कंडीशन
दिसंबर 2025 291 लॉन्च का महीना: शुरुआती डिस्पैच और आंशिक डिलीवरी की शुरुआत.
जनवरी 2026 7,003 +2306.53% शानदार शुरुआत: नए साल में डिलीवरी ने भारी रफ़्तार पकड़ी.
फरवरी 2026 7,100 +1.39% स्टेबल मांग: बाज़ार में मजबूत और स्टेबल पकड़ बनाई.
मार्च 2026 9,003 +26.80% अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज हुई.
अप्रैल 2026 7,316 -18.74% मार्च के वित्तीय वर्ष के अंत के बाद सामान्य गिरावट.
मई 2026 6,606 -9.70% मिड-साइज SUV सेगमेंट में टॉप 5 में अपनी जगह बरकरार रखी.
टोटल सेल 37,319 6 महीनों में कुल बिक्री

डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स

इंडियन मार्केट में ₹11.49 लाख की शुरुआती एक्स शोरूम पर उपलब्ध Sierra का डिजाइन आइकॉनिक बॉक्सी सिल्हूट को रिटेन करते हुए मॉडर्न है. LED DRLs, Night Saber हेडलैंप्स, फ्लश डोर हैंडल्स, पैनोरमिक PanoraMax सनरूफ (1525mm x 925mm), R19 अलॉय व्हील्स और पावर्ड टेलगेट विद जेस्चर कंट्रोल इसे खास बनाते हैं. रैप-अराउंड ग्लास इफेक्ट क्लासिक अपील देता है.

इंटीरियर प्रीमियम लाउंज जैसा है. टॉप वेरिएंट्स में ट्रिपल 12.3-इंच स्क्रीन्स (ड्राइवर + इंफोटेनमेंट + को-ड्राइवर), JBL 12-स्पीकर Dolby Atmos साउंड बार, वेंटिलेटेड सीट्स, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट विद मेमोरी, डुअल-जोन AC, एम्बियंट लाइटिंग और रियर AC वेंट्स के साथ सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, L2+ ADAS (22 फीचर्स), 360° कैमरा, ESP विद 21 फंक्शंस, ABS+EBD, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और हिल होल्ड असिस्ट मिलता है.

इंजन और माइलेज

  • 1.5 लीटर Kryojet डीजल: 116 bhp पावर और 260-280 Nm टॉर्क. इसका माइलेज 21.26 kmpl तक है.
  • 1.5 लीटर NA पेट्रोल: 105 bhp पावर और 145 Nm टॉर्क. इसका माइलेज 17.4 kmpl तक है.
  • 1.5 लीटर Hyperion TGDi टर्बो पेट्रोल: 158 bhp पावर और 255 Nm टॉर्क. माइलेज 15.3 kmpl (AT) तक है.
  • ट्रांसमिशन ऑप्शन: 6MT, 6AT, 7DCT. ये फ्रंट-व्हील ड्राइव है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।