Automobile

New Bajaj Pulsar N125 Spied Testing: नए डिजाइन, फीचर्स और माइलेज के साथ होगी लॉन्च, जानिए डिटेल्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 17, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Bajaj Auto की नई जनरेशन Pulsar N125 टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है और इसके डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. नई बाइक पहले से ज्यादा मस्कुलर, प्रीमियम और फीचर-लोडेड हो सकती है. इसमें अपडेटेड इंजन, बेहतर माइलेज, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है. अगर आप TVS Raider 125 या Hero Xtreme 125R जैसी बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस नई Pulsar के बारे में भी जरूर जानें.

ख़बरें फटाफट

Bajaj फिर करेगी 125 CC सेगमेंट में धमाका! नई Pulsar N125 की टेस्टिंग शुरूZoom

New Gen Bajaj Pulsar N125 को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है.

Bajaj Auto अपनी पॉपुलर पल्सर सीरीज को और मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है. हाल ही में नई जनरेशन बजाज पल्सर N125 को महाराष्ट्र के आसपास टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. ये अपडेटेड मॉडल मौजूदा N125 का बड़ा रिफ्रेशमेंट लग रहा है, जिसमें डिजाइन, एर्गोनॉमिक्स और प्रीमियम फील में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे. ये अपडेट बजाज की आक्रामक नई प्रोडक्ट स्ट्रैटजी का हिस्सा है, जिसमें 125cc से 250cc तक की नई मोटरसाइकल्स और एक एडवेंचर बाइक भी शामिल है.

टेस्ट म्यूल पर भारी कैमोफ्लाज लगाया गया है, लेकिन स्पाई शॉट्स से साफ पता चलता है कि नई N125 पहले से ज्यादा शार्प, बड़ी और प्रीमियम दिख रही है. यंग राइडर्स के लिए स्टाइलिश कम्यूटर के रूप में पोजिशन की गई ये बाइक TVS Raider 125 और Hero Xtreme 125R जैसे कॉम्पिटिटर्स को टक्कर देगी. लॉन्च 2027 के आसपास होने की उम्मीद है और ये मौजूदा मॉडल (जो 2024 में लॉन्च हुआ था) को और बेहतर बनाएगी. आइए इसकी संभावित डिजाइन से लेकर इंजन-परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

संभावित डिजाइन

नई जनरेशन N125 का डिज़ाइन मौजूदा मॉडल से काफी अलग और आकर्षक नज़र आ रहा है. स्पाई शॉट्स में बड़े टैंक श्राउड्स, रिवाइज्ड बॉडीवर्क और नया एग्जॉस्ट सिस्टम दिख रहे हैं. फ्रंट फेसिया पूरी तरह नया है. बड़ा हेडलैंप काउल, शार्प लाइन्स और ज्यादा एग्रेसिव स्टाइलिंग के साथ टेल सेक्शन भी रिफ्रेश्ड है, जो बाइक को प्रीमियम लुक देता है. अलॉय व्हील्स, स्प्लिट सीट्स और अपडेटेड एर्गोनॉमिक्स राइडर को ज्यादा कम्फर्ट देंगे. कुल मिलाकर, ये मॉडल मौजूदा N125 से ज्यादा मस्कुलर और रोड प्रेजेंस वाला लगेगा, जो युवाओं को आकर्षित करेगा.

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

मौजूदा N125 की तरह नई जनरेशन भी लाइटवेट और एजाइल रहेगी, लेकिन अपडेट्स के साथ. संभावित स्पेक्स में 124.58 cc या थोड़ा अपडेटेड इंजन, फ्रंट डिस्क ब्रेक (240mm), रियर ड्रम, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और मोनोशॉक रियर शामिल हो सकते हैं. ग्राउंड क्लियरेंस अच्छा (लगभग 198 mm) और व्हीलबेस बैलेंस्ड रखा जाएगा.

फीचर्स में LED हेडलैंप और टेललैंप, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कॉल/SMS अलर्ट्स, स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम और संभवतः कुछ नए सेफ्टी फीचर्स जैसे बेहतर CBS या डुअल चैनल ABS (टॉप वेरिएंट में) जोड़े जा सकते हैं. इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर साइलेंट स्टार्ट और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी देगा. प्रीमियम पेंट स्कीम्स और ग्राफिक्स के साथ ये बाइक सेगमेंट में स्टैंडआउट रहेगी.

इंजन और माइलेज

इंजन मौजूदा 124.59 cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर, 2-वॉल्व, फ्यूल-इंजेक्टेड यूनिट का अपडेटेड वर्जन हो सकता है, जो लगभग 12 PS पावर @ 8500 rpm और 11 Nm टॉर्क @ 6000 rpm देगा. ये रिफाइंड और रिस्पॉन्सिव है, जो 0-60 km/h की रफ्तार चंद सेकेंड में पकड़ सकती है. इसका 5-स्पीड गियरबॉक्स स्मूद शिफ्टिंग देगा. नई जनरेशन में स्टार्ट-स्टॉप और इंजन ऑप्टिमाइजेशन से ये 62-65 kmpl तक का माइलेज दे सकेगी. अनुमानित कीमत ₹1 लाख के आस-पास रखी जा सकती है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।