Automobile

Citroen e-C3X EV BaaS के साथ लॉन्च: ₹6.89 लाख से कीमत शुरू, 325Km रेंज और दमदार फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 17, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Citroen ने अपनी नई e-C3X इलेक्ट्रिक कार को BaaS मॉडल के साथ लॉन्च कर दिया है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत घटकर सिर्फ ₹6.89 लाख रह गई है. 325Km तक की रेंज, फास्ट चार्जिंग, 6 एयरबैग्स और प्रीमियम फीचर्स के साथ ये EV बजट खरीदारों के लिए बड़ा गेमचेंजर बन सकती है. क्या ये अपने सेगमेंट की सबसे वैल्यू-फॉर-मनी इलेक्ट्रिक कार है? पूरी जानकारी के लिए खबर पढ़ें.

ख़बरें फटाफट

325 KM रेंज, 360° कैमरा और 6 एयरबैग! इस Electric Car ने मारी धमाकेदार एंट्रीZoom

Citroen ec3 को BaaS के साथ लॉन्च किया गया है.

Citroen ने भारत में नई e-C3X इलेक्ट्रिक कार को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए BaaS प्रोग्राम के साथ पेश किया है. आउटराइट खरीद पर इसकी शुरुआती कीमत ₹10.25 लाख (एक्स-शोरूम) थी, जबकि Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ इसकी अपफ्रंट कीमत मात्र ₹6.89 लाख से शुरू होती है. BaaS प्लान में बैटरी को अलग से रेंट पर दिया जाएगा. उपयोग के आधार पर ₹2.26 प्रति किलोमीटर चार्ज लगेगा.

ये मॉडल उन कस्टमर्स के लिए परफेक्ट है, जो शुरुआती लागत कम रखना चाहते हैं और बैटरी की चिंता बिना चलाना चाहते हैं. Citroen का दावा है कि ये सेगमेंट में सबसे कम मेंटेनेंस कॉस्ट (₹0.19 प्रति किमी) वाली कार है. नई e-C3X में डिजाइन अपडेट, ज्यादा फीचर्स और बेहतर कम्फर्ट दिए गए हैं, जो शहर की डेली ड्राइविंग और छोटी यात्राओं के लिए परफेक्ट है. बुकिंग्स भी ओपन हैं. आइए इसकी डिज़ाइन से लेकर बैटरी-रेंज तक की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिज़ाइन और इंटीरियर

नई Citroen e-C3X में मॉडर्न और बोल्ड SUV-स्टाइल लुक दिया गया है. इसमें अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, नई हेडलैंप्स (All-LED), रिवाइज्ड बंपर और स्लीक प्रोफाइल शामिल हैं. ये कॉम्पैक्ट SUV स्टाइल में आती है, जो युवा खरीदारों को आकर्षित करेगी. कलर ऑप्शन और स्टाइलिश व्हील्स इसे प्रीमियम टच देते हैं.

केबिन स्पेशियस और कम्फर्टेबल है. प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री, बेहतर मैटेरियल्स और एर्गोनॉमिक सीट्स कम्फर्ट बढ़ाती हैं. 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम (6 JBL स्पीकर्स के साथ), कलर्ड TFT ड्राइवर डिस्प्ले और मॉडर्न डैशबोर्ड लेआउट इसे टेक्नोलॉजी से भरपूर बनाते हैं. ये अच्छे हेडरूम और लेगरूम के साथ फैमिली यूज के लिए उपयुक्त है.

फीचर्स और सेफ्टी

e-C3X में DC फास्ट चार्जिंग, 10.25-इंच टचस्क्रीन, JBL ऑडियो, क्रूज कंट्रोल, 360° कैमरा (कुछ वेरिएंट्स में), कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट और डैशकैम जैसे फीचर्स हैं. कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस ड्राइविंग को आसान बनाते हैं. सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है. इसे 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. अपने मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर के साथ ये फैमिली के लिए सेफ विकल्प साबित होगी.

बैटरी, मोटर और रेंज

कार में 29.2 kWh बैटरी पैक है, जो सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर (लगभग 56-57 bhp और 143 Nm टॉर्क) के साथ जुड़ा है. ARAI-क्लेम्ड रेंज 320-325 km है. 10-80% DC फास्ट चार्जिंग सिर्फ 57 मिनट में हो जाती है. ये 0-60 km/h मात्र 6.8 सेकंड में पकड़ती है और टॉप स्पीड 107 km/h है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।