Last Updated:
Top 10 Best Selling Two-Wheelers May 2026: पिछले महीने की टू-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट ने कई बड़े सरप्राइज दिए हैं. Hero Splendor ने एक बार फिर नंबर-1 की कुर्सी बरकरार रखी, जबकि Honda Activa और Shine ने भी टॉप-3 में जगह बनाई. वहीं TVS iQube की रिकॉर्ड ग्रोथ और HF Deluxe की बड़ी गिरावट ने सबका ध्यान खींचा है. आखिर कौन सी बाइक और स्कूटर भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बने? पूरी टॉप-10 लिस्ट और आंकड़े जानिए इस रिपोर्ट में.
Hero Splendor ने मई 2026 में टॉप-10 टू-व्हीलर्स में पहला स्थान हासिल किया. इसने 3,48,115 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के 3,10,335 यूनिट्स से 12.17% ज्यादा है. कुल मार्केट शेयर 27.43% रहा. इसकी कीमत लगभग ₹76,000 से ₹85,000 (एक्स-शोरूम) के बीच है. माइलेज और विश्वसनीयता के लिए जानी जाने वाली Splendor रोजमर्रा की कम्यूटिंग के लिए पसंदीदा बनी हुई है.
Honda Activa मई 2026 में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर रही. इसने 2,28,955 यूनिट्स बेची हैं, जो मई 2025 के 1,90,713 यूनिट्स से 20.05% की बढ़ोतरी दर्शाती है. मार्केट शेयर 18.04% रहा. इसकी कीमत ₹78,000 से ₹92,000 (एक्स-शोरूम) के आसपास है. आरामदायक राइड, स्पेस और विश्वसनीयता के कारण Activa स्कूटर सेगमेंट की किंग बना हुआ है.
Honda Shine मई 2026 में तीसरे स्थान पर रही. हालांकि, बिक्री में मामूली गिरावट देखी गई. इसने 1,55,441 यूनिट्स बेची हैं, जो पिछले साल के 1,58,271 से 1.79% कम है. शेयर 12.25% रहा. कीमत लगभग ₹82,000 से ₹1,02,000 (एक्स-शोरूम) के बीच है. कम्यूटर बाइक के रूप में Shine माइलेज और आसान हैंडलिंग के लिए पॉपुलर है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
TVS Jupiter ने मई 2026 में 1,24,767 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया. पिछले साल की तुलना में 27.83% की मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई. मार्केट शेयर 9.83% रहा. इसकी कीमत ₹73,000 से ₹88,000 (एक्स-शोरूम) के आसपास है. फैमिली यूज के लिए स्पेसियस और फीचर-रिच Jupiter स्कूटर सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.
Bajaj Pulsar मई 2026 में पांचवें स्थान पर रही. इसकी 1,24,270 यूनिट्स बिकी हैं, जो 1.73% की बढ़ोतरी है. शेयर 9.79% रहा. कीमत लगभग ₹1,10,000 से ₹1,40,000 (एक्स-शोरूम) है. स्पोर्टी परफॉर्मेंस, स्टाइल और पावर के लिए Pulsar यंग राइडर्स की पहली पसंद बनी हुई है.
Suzuki Access मई 2026 में छठे स्थान पर रही. इसकी 75,729 यूनिट्स बिकी हैं. मार्केट शेयर 5.97% रहा. इसकी कीमत ₹77,000 से ₹94,000 (एक्स-शोरूम) के बीच है. आसान हैंडलिंग, अच्छा माइलेज और शहर के लिए परफेक्ट Access स्कूटर मार्केट में स्टेबल परफॉरमेंस कर रहा है.
Hero HF Deluxe की मई 2026 में 66,722 यूनिट्स बिकी हैं. हालांकि, पिछले साल से 38.09% की गिरावट दर्ज हुई. इसका मार्केट शेयर 5.26% रहा. कीमत ₹60,000 से ₹72,000 (एक्स-शोरूम) के आसपास है. बजट फ्रेंडली और हाई माइलेज वाली HF Deluxe ग्रामीण और इकोनॉमी सेगमेंट में पॉपुलर है.
TVS Apache मई 2026 में 53,900 यूनिट्स के साथ आठवें स्थान पर रही. इसकी सेल में 9.78% की ग्रोथ दर्ज की गई. मार्केट शेयर 4.25% रहा. कीमत ₹1,10,000 से ₹1,30,000+ (एक्स-शोरूम) है. परफॉर्मेंस और स्पोर्टी लुक वाली Apache युवाओं के बीच स्टाइल स्टेटमेंट बनी हुई है.
TVS XL 100 मई 2026 में 48,569 यूनिट सेल के साथ नौवें स्थान पर रही. 30.34% की अच्छी ग्रोथ देखी गई. शेयर 3.83% रहा. कीमत ₹48,000 से ₹61,000 (एक्स-शोरूम) के बीच है. लोड कैरिंग क्षमता और ड्यूरेबिलिटी के कारण XL कमर्शियल और ग्रामीण उपयोग के लिए पसंद की जाती है.
TVS iQube मई 2026 में टॉप-10 में दसवें स्थान पर रही. इसकी 42,192 यूनिट्स बिकी हैं, जो 52.64% की शानदार ग्रोथ दर्शाती है. शेयर 3.33% रहा. कीमत ₹1,00,000 से ₹1,70,000 (एक्स-शोरूम) के आसपास है. इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में iQube रेंज, फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ EV ट्रेंड को लीड कर रही है.