Porsche ने भारत में नई 911 GT3 को लॉन्च कर दिया है. ये हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कार एंथुजिआस्ट ड्राइवर्स के लिए डिजाइन की गई है, जो ट्रैक और रोड दोनों पर शानदार परफॉरमेंस देगी. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3.32 करोड़ से शुरू होती है, जो कस्टमाइजेशन के बाद और भी ज्यादा हो जाएगी. बुकिंग्स पहले ही ओपन हो चुकी हैं और डिलीवरी 2026 के मिड या उसके आसपास शुरू होने की उम्मीद है.
ग्लोबल प्रोडक्शन और शिपिंग पर निर्भर करेगा कि कंपनी इसके कितने यूनिट इंडियन मार्केट में सेल करेगी. पोर्शे इंडिया के इस मॉडल ने कार लवर्स को एक नया ऑप्शन दिया है. GT3 की मोटरस्पोर्ट हेरिटेज को बनाए रखते हुए ये कॉफी एडवांस हो गई है. आइए, Porsche 911 GT3 की डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
डिजाइन
नई GT3 का एक्सटीरियर आक्रामक और फंक्शनल है. बड़े फ्रंट एयर इंटेक्स, रियर विंग, चौड़े फेंडर्स और एयरोडायनामिक्स पर फोकस इसे सड़क पर अलग पहचान देंगे. लाइटवेट कंस्ट्रक्शन के लिए कार्बन फाइबर पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो वजन कम करता है और डाउनफोर्स बढ़ाता है. LED हेडलाइट्स और नए डिजाइन वाले इंडिकेटर्स इसे मॉडर्न लुक देते हैं. टूरिंग पैकेज में कम प्रोफाइल विंग के साथ ज्यादा सटल अपील मिलती है. कुल मिलाकर, ये मॉडल रेस-ट्रैक से सीधे सड़क पर उतारा हुआ लगता है.
इंटीरियर
केबिन मिनिमलिस्ट और ड्राइवर-फोकस्ड है. रेस-टेक्स और लेदर का कॉम्बिनेशन, लाइटवेट बकेट सीट्स (कार्बन फाइबर ऑप्शन) और सिम्पल डैशबोर्ड रेसिंग फील देते हैं. डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम उपलब्ध है, लेकिन फोकस परफॉरमेंस पर है. ऑप्शनल 18-वे एडजस्टेबल सीट्स, हिटिंग और अच्छी बिल्ड क्वालिटी इसे लंबी ड्राइव्स के लिए आरामदायक बनाती है. लाइटवेट डोर पैनल्स और मिनिमल साउंड इंसुलेशन के साथ प्योर ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलेगा.
फीचर्स
GT3 में एडाप्टिव सस्पेंशन (PASM), टॉर्क वेक्टरिंग, स्पोर्ट क्रोनो पैकेज और मल्टी-मोड ड्राइव सिलेक्टर शामिल हैं. हाई-रेजोल्यूशन टचस्क्रीन, Apple CarPlay, प्रीमियम ऑडियो और क्रूज कंट्रोल जैसी मॉडर्न सुविधाएं भी हैं. ट्रैक मोड्स, लॉन्च कंट्रोल और डिजिटल गेजेस ड्राइवर को पूरा कंट्रोल देते हैं.
सेफ्टी
पोर्शे का सेफ्टी स्टैंडर्ड्स हाई है. इसमें ABS, ESC, मल्टीपल एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और मजबूत कार्बन-सेरामिक ब्रेक्स (ऑप्शनल) मिलते हैं. रोल केज और हाई-स्पीड स्टेबिलिटी के लिए एडवांस्ड स्ट्रक्चर है. हालांकि, ये प्राइमरी ट्रैक कार है, इसलिए ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स सीमित हैं.
इंजन और परफॉरमेंस
इसका हार्ट तो 4.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड फ्लैट-सिक्स इंजन है. ये पावरट्रेन 510 PS पावर और 450 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये 9,000 rpm तक रेव करता है और खूबसूरत साउंड पैदा करता है. 0-100 km/h की स्पीड मात्र 3.4 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 311 km/h है. 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड PDK ट्रांसमिशन उपलब्ध है. लाइटवेट चेसिस, बेहतरीन हैंडलिंग और मोटरस्पोर्ट-ट्यून्ड सस्पेंशन इसे ट्रैक पर बेजोड़ बनाते हैं. ये रोजाना इस्तेमाल के लिए भी काफी यूजेबल है.