Last Updated:
Nissan ने अपनी नई SUV Tekton को ‘Baby Patrol’ के रूप में टीज कर ऑटो इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. 9 जुलाई 2026 को होने वाले इसके ग्लोबल डेब्यू से पहले सामने आई झलकियां इसे Patrol से इंस्पायर्ड दमदार SUV साबित करती है. CMF-B प्लेटफॉर्म, टर्बो-पेट्रोल इंजन, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स के साथ आने वाली Tekton आखिर भारतीय बाजार में क्या नया लेकर आएगी? पढ़िए पूरी जानकारी.
Nissan Tekton को बेबी हैरियर के नाम से टीज़ किया गया है.
Nissan India ने अपनी आगामी SUV टेक्टन को ‘बेबी पैट्रोल’ के रूप में टीज किया है, जो ब्रांड की आइकॉनिक SUV से इंस्पायर्ड नज़र आ रही है. 9 जुलाई 2026 को मुंबई में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए तैयार इस मॉडल को कंपनी ने पहली बार Nissan Patrol के साथ जोड़कर पेश किया है. Nissan Tekton का नाम ग्रीक शब्द ‘टेक्टन’ से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘क्राफ्ट्समैन’ या ‘आर्किटेक्ट’, जो इसके मजबूत, प्रीमियम और इंजीनियरिंग वाले डिजाइन को दर्शाता है.
ये कॉम्पैक्ट SUV भारतीय बाजार के लिए खास तौर पर डेवलप की गई है और रेनो डस्टर के साथ प्लेटफॉर्म शेयर करेगी. निसान की ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ रणनीति के तहत चेन्नई प्लांट में इसका उत्पादन होगा. इसे भारत के साथ-साथ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स के लिए भी निर्यात किया जाएगा. टेक्टन का मुकाबला क्रेटा और सेल्टोस जैसी गाड़ियों से होने वाला है. टीजर इमेजेस में इसका इम्पोजिंग फ्रंट ग्रिल, कनेक्टेड LED DRLs और C-शेप्ड हेडलैंप्स निसान पैट्रोल जैसा रग्ड लुक देते हैं. आइए डिजाइन से लेकर पावरट्रेन तक की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
डिजाइन और स्टाइलिंग
टेक्टन को ‘बेबी पैट्रोल’ कहकर निसान ने इसके डिजाइन को पैट्रोल से सीधा इंस्पायर किया है. इसमें स्क्वेयर्ड व्हील आर्चेस, मस्कुलर स्टांस, फुल-वाइड LED लाइट बार और रियर पर पैट्रोल-स्टाइल टेललाइट्स हैं. हुड पर स्कूप और एल्युमिनियम-स्टाइल इंसर्ट्स रफ-एंड-टफ अपील बढ़ाते हैं. ग्लोबल डिजाइन टीम ने इसे मॉडर्न लेकिन आक्रामक बनाया है, जो भारतीय सड़कों पर SUV DNA को मजबूती से पेश करेगा.
प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन
ये CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो रेनो डस्टर के साथ शेयर है. इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड वेरिएंट भी आने की संभावना है. एक्सपेक्टेड कीमत ₹10-19 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है, जो इसे सेगमेंट में आकर्षक बनाएगी.
भारतीय बाजार में महत्व
निसान इंडिया के लिए टेक्टन Magnite के ऊपर पोजिशन होगी. ये कंपनी की वापसी और पोर्टफोलियो विस्तार का हिस्सा है. 2026-27 तक चार नए मॉडल्स लॉन्च करने की योजना में ये पहला बड़ा कदम है. ग्राहक मजबूत बिल्ड, प्रीमियम फीचर्स और पेट्रोल-जैसी प्रेजेंस की उम्मीद कर रहे हैं.
आने वाले फीचर्स
अपेक्षित फीचर्स में मॉडर्न इंटीरियर, एडवांस्ड इंफोटेनमेंट, सेफ्टी सिस्टम्स और आरामदायक केबिन शामिल हैं. पूरी डिटेल्स 9 जुलाई को सामने आएंगी.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें