Automobile

Best Hybrid Cars Under 15 Lakhs: 28kmpl तक माइलेज देने वाली 4 शानदार हाइब्रिड कारें

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 20, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

अगर आप पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और ऐसी कार चाहते हैं जो कम खर्च में ज्यादा चले? ₹15 लाख के बजट में अब कई शानदार हाइब्रिड कारें उपलब्ध हैं, जो 28kmpl तक का माइलेज, प्रीमियम फीचर्स और स्मूद ड्राइविंग अनुभव देती हैं. इस लिस्ट में शामिल हैं Maruti Victoris, Grand Vitara, Toyota Hyryder और Honda City Hybrid जैसी कारें. जानिए कौन-सी हाइब्रिड कार आपके लिए सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती है.

ख़बरें फटाफट

ये हैं ₹15 लाख से सस्ती देश की सबसे बेस्ट हाइब्रिड कार, देखिए लिस्टZoom

देखिए ₹15 लाख से सस्ती हाइब्रिड कारों की लिस्ट.

Best Hybrid Cars Under 15 Lakhs: आजकल पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं, शहर की ट्रैफिक में घंटों फंसना और महंगा मेंटेनेंस से हर कार खरीदार परेशान है. ऐसे में अगर आप कम ईंधन खाने वाली कार चाहते हैं और आपकी डिमांड है कि गाड़ी साइलेंट ड्राइविंग का मजा दे, फैमिली के लिए आरामदायक हो और लंबे समय में पैसे बचाए, तो ₹15 लाख (एक्स-शोरूम) के अंदर उपलब्ध हाइब्रिड कारें आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं.

ये कारें माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 20 से 28 kmpl तक का शानदार माइलेज देती हैं, जिससे हर महीने आपका पेट्रोल बिल काफी कम हो जाएगा. इलेक्ट्रिक मोड में चुपचाप शहर में घूमना, रिजनरेटिव ब्रेकिंग से बैटरी चार्ज होना और स्मूद परफॉर्मेंस आपको नई ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगा. आइए इन बेहतर ऑप्शन के बारे में जानते हैं.

Maruti Suzuki Victoris

मारुति की नई विक्टोरिस इस बजट का सबसे किफायती हाइब्रिड SUV है, जो ₹10.49 लाख से शुरू होता है. इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट 28.65 kmpl तक का ARAI माइलेज देता है. 1.5L इंजन के साथ स्मूथ e-CVT, ADAS फीचर्स और 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. प्रीमियम इंटीरियर, बड़ा टचस्क्रीन और अच्छा स्पेस इसे फैमिली के लिए परफेक्ट बनाते हैं. शहर में इलेक्ट्रिक मोड से चुपचाप ड्राइविंग का मजा लें. माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट्स आसानी से ₹15 लाख के अंदर आ जाते हैं.

Maruti Grand Vitara

ग्रैंड विटारा ₹10.77 लाख से शुरू होकर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में 27.97 kmpl माइलेज ऑफर करती है. AWD ऑप्शन, मजबूत बिल्ड और प्रीमियम फीचर्स जैसे वायरलेस चार्जिंग, बड़ा बूट और 6 एयरबैग्स इसे आकर्षक बनाते हैं. माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट्स बजट के अंदर बेहतरीन वैल्यू देते हैं. ऑफ-रोड क्षमता भी अच्छी है, जो आपको हर रास्ते पर कॉन्फिडेंस देती है.

Toyota Urban Cruiser Hyryder

टोयोटा की हायराइडर ग्रैंड विटारा का रीबैज्ड वर्जन है, जो ₹10.99 लाख से शुरू होती है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में 27.97 kmpl माइलेज और टोयोटा की मशहूर विश्वसनीयता इसका सबसे बड़ा फायदा है. बेहतर सर्विस, स्मूद ड्राइव और प्रीमियम फील इसे लंबे समय के लिए स्मार्ट इन्वेस्टमेंट बनाते हैं. लोअर वेरिएंट्स ₹15 लाख के अंदर अच्छे ऑप्शन हैं.

Honda City Hybrid

होंडा सिटी e:HEV सेडान स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 27+ kmpl माइलेज और स्मूथ ड्राइव देती है. स्पेसियस केबिन, प्रीमियम फीचर्स और बेहतरीन सेफ्टी इसे सेडान लवर्स के लिए टॉप चॉइस बनाती है. लोअर वेरिएंट्स बजट में फिट हो सकते हैं. ये मॉडल्स फ्यूल की बचत, कम एमिशन और मॉडर्न फीचर्स का बेहतरीन बैलेंस देते हैं. खरीदते समय लोकल ऑन-रोड प्राइस, टेस्ट ड्राइव और उपलब्ध ऑफर्स जरूर चेक करें.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।