Automobile

Royal Enfield Flying Flea C6 Delivery Started: 154km Range, Price ₹2.79 Lakh, Features & Details

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 22, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 अब ग्राहकों तक पहुंचने लगी है. रेट्रो लुक, 154km की रेंज, 115kmph की टॉप स्पीड और सिर्फ 3.7 सेकंड में 0-60kmph की रफ्तार इसे बेहद खास बनाती है. लेकिन ₹2.79 लाख की कीमत पर क्या ये वाकई पैसे वसूल है? जानिए इसकी कीमत, फीचर्स, बैटरी, BaaS प्लान और खरीदने से पहले की जरूरी बातें.

ख़बरें फटाफट

Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 की डिलीवरीZoom

Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 की डिलावरी.

Royal Enfield ने आखिरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में कदम रख लिया है. अपनी नई सब-ब्रांड Flying Flea के तहत लॉन्च हुई पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 की डिलीवरी बेंगलुरु में शुरू हो गई है. ये रेट्रो-मॉडर्न डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स का यूनिक कॉम्बिनेशन है, जो पारंपरिक रॉयल एनफील्ड प्रेमियों को इलेक्ट्रिक युग में ले जाने का वादा करती है. 3.7 सेकंड में 0-60 kmph की रफ्तार, 154 km तक की रेंज और 115 kmph टॉप स्पीड के साथ C6 शहर की सड़कों पर मजेदार राइडिंग का नया अनुभव देगी.

Flying Flea C6 की डिलीवरी जून 2026 में बेंगलुरु से शुरू हुई है. कंपनी फेज्ड रोलआउट अपनाते हुए पहले बेंगलुरु में फोकस कर रही है, जहां डेडिकेटेड शोरूम, सर्विस सेंटर और सपोर्ट नेटवर्क तैयार किया गया है. लॉन्च अप्रैल 2026 में हुआ था और अब पहले बैच के कस्टमर्स को बाइक मिलनी शुरू हो गई है. अन्य शहरों में डिलीवरी आने वाले महीनों में शुरू होने की उम्मीद है. इसे दो कलर ऑप्शन- Storm Black और Flea Green में खरीदा जा सकता है.

कीमत और वेरिएंट

इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.79 लाख है. Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन चुनने पर शुरुआती कीमत ₹1.99 लाख तक कम हो जाती है, जिसमें बैटरी का अलग सब्सक्रिप्शन होता है. ये मॉडल उन खरीदारों के लिए आकर्षक है, जो कम अपफ्रंट कॉस्ट चाहते हैं.

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

3.91 kWh बैटरी पैक के साथ 15.4 kW (लगभग 20.65 bhp) मोटर 60 Nm टॉर्क देती है. वजन सिर्फ 124 kg है, जो इसे हल्का और एजाइल बनाता है. फीचर्स में 3.5-इंच TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, Google नेविगेशन, वायरलेस चार्जिंग, मल्टीपल राइडिंग मोड्स (Eco, Rain, City, Sport, Custom), ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल-चैनल ABS शामिल हैं. 20-80% चार्जिंग 65 मिनट में हो जाती है.

क्या आपको खरीदनी चाहिए?

अगर आप शहर में कम्यूटिंग, वीकेंड राइड्स और रेट्रो स्टाइल पसंद करते हैं, तो Flying Flea C6 अच्छा विकल्प हो सकती है. कम मेंटेनेंस, इंस्टेंट टॉर्क और इको-फ्रेंडली राइडिंग इसके प्लस पॉइंट्स हैं. हालांकि, ₹2.79 लाख की कीमत पारंपरिक 350cc बाइक्स से महंगी है. BaaS चुनकर शुरुआती लाग में बचत कर सकते हैं, लेकिन बैटरी सब्सक्रिप्शन लागत चेक करें.

  • फायदे: शानदार लुक, मजेदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम फील.
  • नुकसान: शुरुआती कीमत ज्यादा, रेंज हाईवे के लिए सीमित, चार्जिंग इंफ्रा की दिक्कत.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।