Skoda Kodiaq RS 4×4: 265hp पावर, 6.3 सेकंड में 0-100kmph, जानें कीमत और फीचर्स


Skoda Auto India ने अपनी पॉपुलर थ्री-रो एसयूवी कोडियाक के स्पोर्टियर वेरिएंट आरएस 4×4 की पूरी स्पेसिफिकेशन्स जारी कर दी हैं. ये मॉडल नियमित L&K वेरिएंट से ऊपर पोजिशन होगा और सीमित संख्या (केवल 50 यूनिट्स) में भारत आएगा. बुकिंग्स पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जिसमें ₹3 लाख का टोकन अमाउंट देना होगा. ये हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी 265 hp का पावरफुल 2.0 TSI पेट्रोल इंजन, 4×4 सिस्टम, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है.

0-100 kmph स्पीड महज 6.3 सेकंड में पूरा करने वाली ये SUV अधिकतम 231 kmph की टॉप स्पीड पर दौड़ सकती है. स्पोर्टी लुक, लग्जरी कम्फर्ट और मजबूत परफॉर्मेंस का बेहतरीन मिश्रण पेश करते हुए कोडियाक आरएस भारतीय बाजार में लग्जरी एसयूवी सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट करने को तैयार है. कीमत ₹50 लाख (एक्स-शोरूम) से ऊपर रहने की उम्मीद है. आइए पूरी डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और डायमेंशन

कोडियाक आरएस में स्पेशल आरएस फ्रंट और रियर बंपर, ग्लॉसी ब्लैक स्टाइलिंग एलिमेंट्स, रूफ रेल्स और रियर स्पॉइलर दिए गए हैं. LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स एडाप्टिव फ्रंट लाइट सिस्टम, कॉर्नरिंग फंक्शन और वेलकम इफेक्ट के साथ आती हैं. रियर लाइट्स में डायनामिक ब्लिंकर्स और रेड डेकोरेटिव स्ट्रिप है. 20-इंच एलियास अलॉय व्हील्स गाड़ी को आक्रामक लुक देंगे.

ये एसयूवी 4,761 mm लंबी, 1,864 mm चौड़ी और 1,682 mm ऊंची है. व्हीलबेस 2,789 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 194 mm हैं. 7-सीटर लेआउट, 58 लीटर फ्यूल टैंक और 1,902 kg कर्ब वेट के साथ ये फैमिली यूज के लिए काफी प्रैक्टिकल है. बूट स्पेस 281 लीटर से शुरू होकर 1,976 लीटर तक जाता है.

केबिन और कंफर्ट

केबिन ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री, रेड कंट्रास्ट स्टिचिंग और स्पोर्टी थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील से सजा है. 26.03 cm वर्चुअल कॉकपिट, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और अल्यूमिनियम पेडल्स प्रीमियम फील देते हैं. फ्रंट स्पोर्ट सीट्स वेंटिलेशन, हीटिंग, मेमोरी और थाई सपोर्ट के साथ हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

32.77 cm टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करता है. कैंटन साउंड सिस्टम (725W, 13 स्पीकर्स), थ्री-जोन क्लाइमेट्रॉनिक AC, 360° कैमरा, इंटेलिजेंट पार्क असिस्ट और स्मार्ट डायल्स जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं. सेफ्टी के लिए 9 एयरबैग्स (फ्रंट, सेंटर, साइड और कर्टेन), ESC, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और ADAS फीचर्स जैसे एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन शामिल हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

2.0 लीटर 4-सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 265 hp पावर और 400 Nm टॉर्क जनरेट करता है. 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन और 4×4 सिस्टम के साथ ये 6.3 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है. डायनामिक चेसिस कंट्रोल प्लस और प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और मजेदार बनाते हैं. स्कोडा कोडियाक आरएस परफॉर्मेंस, स्टाइल और प्रैक्टिकलिटी का शानदार कॉम्बिनोशन है,जो लिमिटेड एडिशन के रूप में कस्टमर्स को आकर्षित करेगी.



Source link