Kawasaki KLX230 S Launch: ₹2.19 लाख में नई डुअल-स्पोर्ट बाइक, लो सीट हाइट के साथ


Last Updated:

ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों के लिए कावासाकी ने भारत में KLX230 S लॉन्च कर दी है. खास बात ये है कि इसकी सीट हाइट स्टैंडर्ड मॉडल से 50mm कम कर दी गई है, जिससे छोटे कद और नए राइडर्स के लिए इसे संभालना आसान होगा. 233cc इंजन, स्विचेबल ABS और हल्के वजन वाली ये बाइक शहर से लेकर ट्रेल्स तक शानदार प्रदर्शन का दावा करती है. जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Kawasaki ने लॉन्च की सस्ती ऑफ-रोड! ₹2.19 लाख में 233cc इंजन और स्विचेबल ABSZoom

KLX230 S को अफोर्डेबल प्राइस पर लॉन्च किया गया है.

कावासाकी इंडिया ने MY27 KLX230 S को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.19 लाख है. ये स्टैंडर्ड KLX230 का ज्यादा यूजर-फ्रेंडली वर्जन है, जिसमें सीट हाइट को 50 mm घटाकर 830 mm कर दिया गया है. नई मॉडल बिगिनर्स, शॉर्ट हाइट वाले राइडर्स और उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो ऑफ-रोडिंग में कॉन्फिडेंस चाहते हैं लेकिन हेवी बाइक संभालने में हिचकिचाते हैं.

KLX230 S रोड-लीगल डुअल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल है, जो शहर की सड़कों से लेकर हल्की ट्रेल्स तक हर जगह अच्छा प्रदर्शन देगी. इसमें रिवाइज्ड एर्गोनॉमिक्स, हल्का हैंडलिंग और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. बुकिंग्स अब देशभर के कावासाकी डीलरशिप पर शुरू हो चुकी हैं. ये लॉन्च भारतीय बाजार में एंट्री-लेवल एडवेंचर और स्क्रैम्बलर सेगमेंट को और आकर्षक बनाने वाला है.

डिजाइन डिटेल
KLX230 S में मजबूत डुअल-स्पोर्ट लुक है. ये 21-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर वायर-स्पोक व्हील्स पर चलती है, जो डुअल-पर्पज टायरों से लैस हैं. लोअर सीट हाइट के साथ रिवाइज्ड एर्गोनॉमिक्स ने राइडिंग पोजीशन को ज्यादा कम्फर्टेबल और कंट्रोलेबल बनाया है. LED हेडलाइट, टेललाइट और कॉम्पैक्ट बॉडी इसे मॉडर्न लुक देती है. उपलब्ध कलर ऑप्शन में Lime Green और Battle Grey है. आइए इसकी स्पेसिफिकेशन डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं-

वजन: 139 kg (कर्ब वेट)
फ्यूल टैंक: 7.5 लीटर
सीट हाइट: 830 mm (50 mm कम)
सस्पेंशन: टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और Kawasaki Uni-Trak रियर मोनोशॉक
ब्रेक्स: 290 mm फ्रंट डिस्क (डुअल-पिस्टन), 230 mm रियर डिस्क (सिंगल-पिस्टन) के साथ स्विचेबल ABS
व्हील्स: 21/18 इंच वायर-स्पोक

फीचर्स
बाइक में LED लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और लाइटवेट हैंडलिंग शामिल है. स्विचेबल ABS ऑफ-रोड राइडिंग के दौरान रियर व्हील को लॉक करने की सुविधा देता है. कुल मिलाकर ये नौसिखियों और एक्सपीरियंस्ड राइडर्स दोनों के लिए बैलेंस्ड पैकेज है.

इंजन और परफॉरमेंस
KLX230 S में स्टैंडर्ड मॉडल वाला ही 233 सीसी एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड सिंगल-सिलेंडर इंजन है. ये 7,800 rpm पर 19 PS पावर और 6,400 rpm पर 19 Nm टॉर्क जनरेट करता है. 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ इंजन लो और मिड-रेंज में मजबूत परफॉरमेंस देता है, जो शहर की सवारी और हल्की ऑफ-रोडिंग दोनों के लिए उपयुक्त है. हल्के वजन और अच्छे टॉर्क के कारण ये आसानी से ट्रेल्स और डेली कम्यूट को हैंडल कर लेगी.

कुल मिलाकर KLX230 S उन राइडर्स के लिए बढ़िया विकल्प है, जो किफायती कीमत में ट्रू डुअल-स्पोर्ट कैपेसिटी वाली बाइक चाहते हैं.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link