Automobile

Hero Splendor से ज्यादा पावरफुल हैं ये सस्ती मोटरसाइकिल! कीमत मात्र ₹55,992 से शुरू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 25, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

अगर आप Hero Splendor खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले इन 4 बाइक्स पर नजर डाल लें. इनमें कुछ मॉडल्स Splendor से ज्यादा पावर, बेहतर टॉर्क और शानदार फीचर्स ऑफर करते हैं, जबकि कीमत हजारों रुपये कम है. TVS Radeon, TVS Sport, Hero HF Deluxe और Bajaj CT 110X जैसी बाइक्स माइलेज के मामले में भी दमदार हैं. जानिए कौन-सी बाइक आपके बजट और जरूरत के लिए सबसे बेहतर साबित हो सकती है.

TVS Radeon: इसे एक क्लासिक और बेहद मजबूत फैमिली कम्यूटर के रूप में डिज़ाइन किया गया है. इसमें क्रोम फिनिश वाले स्टाइलिश रियर-व्यू मिरर, रबर टैंक पैड और प्रीमियम मैरून रंग की लंबी आरामदायक सीट मिलती है, जो इसे स्प्लेंडर से ज्यादा बड़ा लुक देती है. प्राइस की बात करें तो इसकी दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹58,450 है, जो स्प्लेंडर प्लस से काफी किफायती है.

इंजन, फीचर्स और माइलेज: इस बाइक में 109.7cc का ड्यूरालाइफ इंजन लगा है, जो 8.19 PS की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. फीचर्स के तौर पर इसमें साइड-स्टैंड इंडिकेटर के साथ बीप अलार्म, एक इंटीग्रेटेड यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT) मिलती है. इसका दमदार इंजन भारी वजन के साथ भी आसानी से खींचता है और लगभग 65 से 70 किमी/लीटर का बेहतरीन माइलेज देता है.

TVS Sport: इसे एक स्पोर्टी और मॉडर्न लुक दिया गया है, जो युवाओं को काफी आकर्षित करता है. इसके आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स, फ्यूल टैंक और ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स इसे सड़क पर एक स्टाइलिश प्रजेंस देते हैं. कीमत के मामले में ये बाइक बेहद बजट-फ्रेंडली है, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत केवल ₹58,750 से शुरू होती है, जिससे ये स्प्लेंडर से बड़ी बचत कराती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इंजन, फीचर्स और माइलेज: इसमें 109.7 सीसी का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 8.19 PS की पावर देता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें पास-लाइट स्विच, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में इकोनॉमी राइडिंग इंडिकेटर और 5-स्टेप एडजस्टेबल रीयर सस्पेंशन मिलता है. ये बाइक अपने सेगमेंट में माइलेज की रानी मानी जाती है, जो इको-थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन (ET-Fi) तकनीक की बदौलत आसानी से 70 से 80 किमी/लीटर का माइलेज निकाल देती है.

Hero HF Deluxe: ये अपनी सिंपल, हल्की और बेहद टिकाऊ डिजाइन के लिए जानी जाती है. इसमें नए 3D ग्राफिक्स, एयरोडायनेमिक काउल और स्लीक टेललाइट दी गई है, जिससे ये ट्रैफिक में संभालने में बहुत आसान है. अगर बजट आपकी प्राथमिकता है, तो ये स्प्लेंडर का सबसे सस्ता विकल्प है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत महज ₹55,992 है, जो स्प्लेंडर से लगभग ₹21,000 कम है.

इंजन, फीचर्स और माइलेज: इस बाइक में 97.2cc का ‘XSens’ फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है, जो स्प्लेंडर के समान होते हुए भी बेहतर ट्यूनिंग के साथ 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm टॉर्क देता है. इसके टॉप वेरिएंट में हीरो की पेटेंट i3S (आइडल स्टार्ट-स्टॉप) टेक्नोलॉजी और बैंक एंगल सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. कम वजन और बेहतर तकनीक के कारण ये आसानी से 65 से 70 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देती है.

Bajaj CT 110X: इसे पूरी तरह से एक रफ-एंड-टफ और ऑफ-रोड लुक में डिजाइन किया गया है. इसमें हेडलाइट के ऊपर ग्रिल, रबर टैंक पैड्स, मजबूत क्रैश गार्ड और पीछे भारी सामान लादने के लिए एक बड़ा कैरियर (Tail Rack) मिलता है. मजबूत बनावट वाली इस दमदार बाइक की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹67,284 से शुरू होती है, जो स्प्लेंडर प्लस से करीब ₹10,000 सस्ती है.

इंजन, फीचर्स और माइलेज: इसमें इस सेगमेंट का सबसे बड़ा और ताकतवर 115.45cc का DTS-i इंजन लगा है, जो 8.6 PS की पावर और 9.81 Nm का भारी टॉर्क जेनरेट करता है. फीचर्स के तौर पर इसमें नीचे की सुरक्षा के लिए इंजन सम गार्ड, एलईडी डीआरएल (DRL) और खराब रास्तों के लिए सेमी-नॉबी टायर दिए गए हैं. इतना अधिक टॉर्क और क्षमता होने के बावजूद ये बाइक 70 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।