Apache नंबर-1, Pulsar नंबर-2! देखिए 150-200 सीसी सेगमेंट की पूरी सेल्स रिपोर्ट


इंडियन ऑटो मार्केट में 150cc से 200cc सेगमेंट की मोटरसाइकिलों की मांग लगातार बढ़ रही है. मई 2026 की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, इस सेगमेंट ने सालाना आधार पर 24.62% की शानदार बढ़त दर्ज की है. पिछले साल मई 2025 में जहां कुल 1,54,536 बाइक बिकी थीं, वहीं इस साल मई 2026 में य आंकड़ा बढ़कर 1,92,576 यूनिट्स तक पहुंच गया है. युवाओं के बीच परफॉर्मेंस और स्टाइल के बढ़ते क्रेज के कारण कंपनियों को जबरदस्त फायदा मिल रहा है.

सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, टीवीएस और बजाज जैसी दिग्गज कंपनियों ने इस सेगमेंट की मार्केट पर अपना मजबूत दबदबा कायम रखा है. इसके साथ ही यामाहा और होंडा ने भी अपनी हिस्सेदारी को मजबूत किया है. आइए 150-200 सीसी सेगमेंट के अंदर मोटरसाइकिलों की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

1. TVS Apache

अपाचे इस सेगमेंट में पहले स्थान पर बनी हुई है. मई 2026 में कंपनी ने अपाचे की कुल 53,900 यूनिट्स बेचीं, जबकि मई 2025 में ये आंकड़ा 49,099 यूनिट्स का था. इस तरह अपाचे ने 9.78% की सालाना बढ़त हासिल की है. कुल बाजार में इस बाइक की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 27.99% दर्ज की गई है.

2. Bajaj Pulsar

पल्सर ने इस महीने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है और दूसरे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत की है. मई 2026 में पल्सर की कुल 49,994 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो मई 2025 की 38,309 यूनिट्स के मुकाबले 11,685 यूनिट्स अधिक है. पल्सर ने 30.50% की बेहतरीन सालाना ग्रोथ दर्ज की है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 25.96% रही.

3. Honda Unicorn

यूनिकॉर्न अपनी विश्वसनीयता के दम पर तीसरे स्थान पर काबिज है. मई 2026 में इसकी 34,925 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में ये आंकड़ा 28,616 यूनिट्स था. यूनिकॉर्न ने 22.05% की सालाना वृद्धि दर्ज की है. इस समय 150-200 सीसी सेगमेंट के कुल मार्केट शेयर में होंडा यूनिकॉर्न का हिस्सा 18.14% है.

4. Yamaha FZ

यामाहा एफजेड लिस्ट में चौथे पायदान पर है. मई 2026 में इस बाइक की कुल 14,862 यूनिट्स बेची गईं, जबकि मई 2025 में इसकी बिक्री 12,979 यूनिट्स थी. यामाहा एफजेड ने इस साल 14.51% की सालाना ग्रोथ हासिल की है. इस महीने इस सेगमेंट के कुल बाजार में इसकी हिस्सेदारी 7.72% देखने को मिली है.

5. Yamaha R15

यामाहा आर15 ने अपनी बिक्री में सबसे तगड़ी छलांग लगाई है और टॉप-5 में जगह बनाई है. मई 2026 में आर15 की 9,803 यूनिट्स बिकी हैं, जो मई 2025 की 5,997 यूनिट्स की तुलना में 63.47% अधिक हैं. इस शानदार सालाना ग्रोथ के साथ वर्तमान में इस रेसिंग बाइक की मार्केट हिस्सेदारी 5.09% हो चुकी है.

सेगमेंट की टॉप-5 मोटरसाइकिलों के अलावा पिछले महीने Yamaha MT15 की 9579 यूनिट, Yamaha XSR की 6587 यूनिट, Honda SP 160 की 4235 यूनिट, KTM 160/200 की 3305 यूनिट, Hero Xpulse 200 की 2579 यूनिट, Suzuki Gixxer की 1054 यनिट, Hero Xtreme 160 की 951 यूनिट, Honda CB200X की 413 यूनिट और Honda Hornet 2.0 की मात्र 389 यूनिट बिकी हैं. इसके अलावा, Bajaj Avenger और Kawasaki W175 को कोई ग्राहक नहीं मिला है.



Source link