BMW की सबसे दमदार SUV भारत में लॉन्च! 4.3 सेकंड में पकड़ेगी 100 KMPH की रफ्तार


BMW India ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट यूटिलिटी कूपे BMW X6 M60i xDrive को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.77 करोड़ रखी गई है. इसे कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में भारत लाया गया है. नई X6 M60i में रिफ्रेश्ड डिजाइन, पावरफुल 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन, एडवांस्ड केबिन टेक्नोलॉजी और बेहतर ड्राइविंग डायनामिक्स दिए गए हैं.

ये मॉडल लग्जरी SUV सेगमेंट में परफॉर्मेंस और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करता है. अपनी आक्रामक M-स्पेसिफिक स्टाइलिंग, पावरफुल इंजन और लग्जरी फीचर्स के साथ ये उन ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प है, जो स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉरमेंस चाहते हैं. BMW का दावा है कि ये V8 इंजन भारत में उपलब्ध सबसे पावरफुल V8-पावर्ड लग्जरी SUVs में से एक है.

डिजाइन और इंटीरियर

नई BMW X6 M60i xDrive अपनी सिग्नेचर कूप-लाइक रूफलाइन को बनाए रखते हुए अपडेटेड फ्रंट फेसिया के साथ आई है. इसमें स्लिमर Adaptive LED हेडलाइट्स, एरो-शेप्ड डे-टाइम रनिंग लाइट्स और M Shadowline ट्रीटमेंट दिए गए हैं. किडनी ग्रिल मैट ब्लैक फिनिश के साथ वर्टिकल डबल स्लैट्स और M बैज के साथ आती है. ग्लॉस ब्लैक M एक्सटीरियर मिरर्स, M-स्पेसिफिक साइड स्कर्ट्स, ब्लैक हाई-ग्लॉस ट्रिम, रियर स्पॉइलर, क्वाड एग्जॉस्ट आउटलेट्स और 21-इंच M अलॉय व्हील्स इसे और आक्रामक बनाते हैं. 6 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन्स उपलब्ध हैं.

केबिन में BMW का लेटेस्ट कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप है, जिसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.9-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन एक सिंगल ग्लास पैनल में इंटीग्रेटेड हैं. Sensafin अपहोल्स्ट्री, एम्बिएंट लाइटिंग (M ग्राफिक्स के साथ), फाइन वुड ट्रिम, Harman Kardon सराउंड साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स (मेमोरी फंक्शन के साथ), सॉफ्ट-क्लोज डोर्स और ऑप्शनल मसाज फंक्शन लग्जरी का एक्सपीरिएंस देते हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

इंफोटेनमेंट BMW Operating System 8.5 पर चलता है, जो टच, वॉइस कमांड्स, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, रिमोट सॉफ्टवेयर अपडेट्स और BMW Intelligent Personal Assistant सपोर्ट करता है. ConnectedDrive टेक्नोलॉजी में डिजिटल की प्लस, रियल टाइम ट्रैफिक इंफो, इमरजेंसी कॉल, My BMW App के जरिए रिमोट सर्विसेज और हेड-अप-डिस्प्ले शामिल हैं. Parking Assistant Professional, 360-डिग्री कैमरा और Reversing Assistant (200 मीटर तक) जैसे फीचर्स सुविधा बढ़ाते हैं.

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ ब्रेक असिस्ट, डायनमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, डायनमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रैश सेंसर्स और साइड-इंपैक्ट प्रोटेक्शन दिए गए हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

हाइलाइट है 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ 530 hp पावर और 750 Nm टॉर्क जनरेट करता है. पावर 8-स्पीड Steptronic Sport ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और xDrive ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के जरिए सभी चारों पहियों पर जाती है. 0-100 kmph मात्र 4.3 सेकंड में और टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिकली 250 kmph तक लिमिटेड है.



Source link