Automobile

Toyota Sales Report May 2026: Hyryder बनी नंबर-1, Hycross और Fortuner की बिक्री में जोरदार उछाल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 27, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Toyota देश की सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनियों में से एक है. मई 2026 की सेल्स रिपोर्ट में भी ये टॉप-10 की लिस्ट में शामिल थी. पिछले महीने इनकी 30,586 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 29,280 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 4.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालें, तो Toyota Hyryder कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Hycross और Fortuner जैसे मॉडल्स की मांग बढ़ी है. इसके अलावा, Glanza और Taisor जैसी गाड़ियों की सेल घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Toyota Hyryder

सेल के मामले में पहले नंबर पर हाइराइडर है. पिछले महीने इसकी कुल 8664 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 7573 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 14.41 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.99 से शुरू होती है.

ये एक आकर्षक डिजाइन वाली मिड-साइज SUV है जिसमें स्लीक लाइन्स, बोल्ड ग्रिल और LED लाइट्स हैं. इसका डुअल-टोन इंटीरियर प्रीमियम और स्पेशियस है, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ा टचस्क्रीन शामिल हैं. फीचर्स में 360° कैमरा, वायरलेस चार्जर और क्रूज कंट्रोल हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. हाइब्रिड वेरिएंट में 1.5L TNGA इंजन + इलेक्ट्रिक मोटर से 115 PS पावर मिलती है और ARAI माइलेज 27.97 kmpl तक है.

Toyota Hyrcoss

लिस्ट में दूसरे नंबर पर टोयोटा हाईक्रॉस है. पिछले महीने इसकी कुल 6722 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 5243 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 28.21 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Innova Crysta

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर इनोवा है. पिछले महीने इस MPV की कुल 3603 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 3639 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 1 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Glanza

ग्लैंजा की सेल एकदम से घटी है. पिछले महीने इसकी कुल 3198 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 4753 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 32 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Toyota Fortuner

टॉप-5 की लिस्ट में फॉर्च्यूनर है. पिछले महीने इसकी कुल 2905 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 2571 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Taisor की 2496 यूनिट, Rumion की 2119 यूनिट, Hilux की 414 यूनिट, Camry की 192 यूनिट, Velfire की 164 यूनिट, LC 300 की 97 यूनिट और Ebella की मात्र 12 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।