Last Updated:
Best CNG Cars Under ₹10 Lakh in India 2026: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच CNG कारें भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही हैं. अगर आपका बजट ₹10 लाख तक है, तो बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. इस रिपोर्ट में Maruti Suzuki Celerio, Tata Punch, Maruti Fronx और Hyundai Aura CNG की माइलेज, फीचर्स, सेफ्टी और वैल्यू फॉर मनी का पूरा विश्लेषण किया गया है. जानिए आपके लिए कौन-सी CNG कार सबसे बेहतर सौदा साबित होगी?
Maruti Suzuki Celerio CNG छोटे परिवारों और बजट खरीदारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. इंजन की बात करें तो इसमें 998cc का 3-सिलेंडर K10C पेट्रोल इंजन मिलता है, जो सीएनजी मोड पर 55.92 bhp की पावर और 82.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये कार केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है. माइलेज के मामले में ये गाड़ी लाजवाब है और कंपनी इसके साथ 34.43 किमी/किलोग्राम के शानदार सर्टिफाइड माइलेज का दावा करती है, जो इसे बेहद किफायती बनाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹5,97,900 से शुरू होती है.
फीचर्स के लिहाज से सेलेरियो के VXI CNG वेरिएंट में आपको पावर स्टीयरिंग, फ्रंट और रियर पावर विंडोज, सेंट्रल लॉकिंग और एयर कंडीशनर जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल जाती हैं. केबिन के अंदर अच्छा स्पेस दिया गया है. सेफ्टी की बात करें तो मारुति ने इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस (ABS) के साथ ईबीडी (EBD), रियर पार्किंग सेंसर्स और चाइल्ड सेफ्टी लॉक जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए हैं, जो शहर में रोजमर्रा के सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं.
Tata Punch CNG उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो कम बजट में एक मजबूत और मस्कुलर एसयूवी (SUV) लुक चाहते हैं. इस गाड़ी में 1199cc का 3-सिलेंडर रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है, जो सीएनजी मोड में 72 bhp की पावर और 103 Nm का टॉर्क पैदा करता है. ये 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है. टाटा की मॉडर्न ट्विन-सिलेंडर तकनीक की वजह से इसमें सीएनजी टैंक के बावजूद 210 लीटर का बेहतरीन बूट स्पेस मिलता है. इसका माइलेज लगभग 26.99 किमी/किलोग्राम है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6,74,990 है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फीचर्स की बात करें तो पंच सीएनजी में वेरिएंट के आधार पर 7-इंच या 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले, वॉयस असिस्टेड सनरूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के मामले में टाटा पंच सेगमेंट में सबसे आगे है. इसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. इसमें 6 एयरबैग्स (टॉप वेरिएंट), ईएससी (ESC) और एबीएस (ABS) जैसे बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
Maruti Suzuki Fronx CNG: अगर आप ₹10 लाख के अंदर एक प्रीमियम, स्टाइलिश और स्पोर्टी क्रॉसओवर कार की तलाश में हैं, तो मारुति फ्रॉन्क्स सीएनजी एक परफेक्ट चॉइस है. इसमें 1197cc का एडवांस 4-सिलेंडर के-सीरीज इंजन मिलता है, जो सीएनजी मोड पर 76.43 bhp की अधिकतम पावर और 98.5 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस ये कार चलाने में काफी स्मूथ है. बड़े साइज और प्रीमियम लुक के बावजूद इसका माइलेज 28.51 किमी/किलोग्राम का है.
फ्रॉन्क्स सीएनजी के केबिन में आपको 7-इंच का स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और ऑटोमैटिक एसी जैसे कमाल के फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी को मजबूत करने के लिए मारुति ने इस गाड़ी में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, 6 एयरबैग और एबीएस के साथ ईबीडी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो हाई-स्पीड ड्राइविंग में भी गाड़ी को बेहतरीन संतुलन देते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7,86,400 से शुरू होती है.
Hyundai Aura CNG उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प है, जो अपने परिवार के लिए एक प्रीमियम और आरामदायक सेडान कार चाहते हैं. इसमें 1197cc का 4-सिलेंडर बाई-फ्यूल इंजन दिया गया है, जो सीएनजी पर 68 bhp की पावर और 95.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये कार सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ बाजार में उपलब्ध है. इस सेडान का इंजन बेहद शांत और रिफाइंड है और ये आसानी से 28.4 किमी/किलोग्राम का माइलेज दे देती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6,90,432 है.
हुंडई औरा अपने प्रीमियम इंटीरियर और फीचर्स के लिए जानी जाती है. इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, रियर एसी वेंट्स, फुटवेल लाइटिंग और एडजस्टेबल हेडरेस्ट जैसे कंफर्ट फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिहाज से हुंडई ने इसमें बड़ा अपग्रेड किया है. अब इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड (कमर्शियल को छोड़कर) मिलते हैं. इसके अलावा इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रियर पार्किंग कैमरा और एबीएस (ABS) जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.