मॉनसून में ‘ऑफ-रोडिंग’ का मजा लेने के लिए ये दमदार 4×4 SUV हैं बेस्ट! कीमत मात्र ₹9.99 लाख से शुरू


होमफोटोऑटोकार

मॉनसून में ‘ऑफ-रोडिंग’ का मजा लेने के लिए ये दमदार 4×4 SUV हैं बेस्ट!

Last Updated:

Monsoon Off-Roading: बारिश के मौसम में अगर आप ऐसी SUV खरीदना चाहते हैं जो कीचड़, पानी और खराब रास्तों पर भी बिना रुके चले, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. इस रिपोर्ट में Mahindra Thar, Force Gurkha, Maruti Jimny और Mahindra Thar Roxx की कीमत, इंजन, 4×4 सिस्टम, फीचर्स, सेफ्टी और माइलेज की आसान भाषा में तुलना की गई है. जानिए आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से कौन-सी SUV सबसे बेहतर साबित होगी.

Mahindra Thar: ये अपने दमदार और रफ-एंड-टफ बॉक्सी डिजाइन के लिए जानी जाती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 17.62 लाख रुपये तक जाती है. इसका इंटीरियर काफी स्पोर्टी और वाटर-रेसिस्टेंट मैटेरियल से बना है, जिससे बारिश के दिनों में भी केबिन खराब होने का डर नहीं रहता. इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्रूज़ कंट्रोल जैसे बेसिक फीचर्स मिलते हैं.

इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ मजबूत 4×4 सिस्टम मिलता है. ये सेटअप कीचड़ और गहरे पानी को आसानी से पार कर लेता है. सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और हिल डिसेंट कंट्रोल दिए गए हैं. इसका माइलेज लगभग 15.2 किमी प्रति लीटर तक मिल जाता है, जो इस तरह के भारी ऑफ-रोडर के लिए काफी बेहतर माना जाता है.

Force Gurkha: इसे एक प्योर ऑफ-रोड मशीन के रूप में डिजाइन किया गया है. गुरखा की एक्स-शोरूम कीमत 15.95 लाख रुपये से लेकर 17.63 लाख रुपये के बीच है. इसका लुक काफी बोल्ड है और इसमें कंपनी की तरफ से फिटेड स्नॉर्कल मिलता है, जो इसे 700 mm गहरे पानी में भी आसानी से चलने की ताकत देता है. इंटीरियर की बात करें, तो ये काफी साधारण और मजबूत है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस गाड़ी में 9-इंच का टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. इसमें 2.6-लीटर का बड़ा डीजल इंजन दिया गया है, जो 138 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग, एबीएस और मैन्युअल लॉकिंग डिफरेंशियल जैसे फीचर्स शामिल हैं. भारी-भरकम बॉडी होने के कारण इसका एआरएआई माइलेज करीब 12.4 किमी प्रति लीटर है.

Maruti Jimny: ये एक हल्की और बेहद फुर्तीली 4×4 एसयूवी है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.39 लाख रुपये से 14.52 लाख रुपये तक है. इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट और क्लासिक बॉक्सी लुक वाला है, जिससे इसे तंग रास्तों पर मोड़ना बहुत आसान होता है. इसके इंटीरियर में ऑल-ब्लैक थीम के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले जैसे मॉडर्न फीचर्स देखने को मिलते हैं.

जिम्नी में 1.5-लीटर का के-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मारुति के पॉपुलर ऑलग्रिप प्रो (AllGrip Pro) 4×4 सिस्टम के साथ आता है. वजन में हल्की होने के कारण ये गाड़ी कीचड़ में बिना धंसे आसानी से निकल जाती है. सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, ईएसपी और हिल होल्ड असिस्ट जैसे शानदार फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसका माइलेज लगभग 16.39 से 16.94 किमी प्रति लीटर तक रहता है.

Mahindra Thar Roxx: ये 5-डोर SUV उन लोगों के लिए है, जो ऑफ-रोडिंग के साथ-साथ लग्जरी और बड़ा स्पेस चाहते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.39 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 22.82 लाख रुपये तक जाती है. इसका डिज़ाइन बेहद प्रीमियम है, जिसमें एलईडी लाइट्स और बड़ी ग्रिल दी गई है. इसका इंटीरियर काफी आलीशान है, जिसमें वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिलता है.

इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन और हरमन कार्डन का प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया गया है. गाड़ी में 2.2-लीटर एमहॉक डीजल इंजन मिलता है, जो 4×4 सेटअप के साथ आता है. सेफ्टी के मामले में भारत-एनकैप से इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है और इसमें 6 एयरबैग के साथ लेवल-2 एडास (ADAS) जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. इसका माइलेज करीब 15.2 किमी प्रति लीटर तक का है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link