Hyundai का बड़ा दांव! मार्केट में ला रही Thar को टक्कर देने वाली ऑफरोड SUV

Hyundai ने भारत में Boulder नाम से एक नई ऑफ-रोड 4X4 SUV का डिजाइन पेटेंट कराया है, जो संभावित रूप से Mahindra Thar जैसी ऑफरोड SUV को टक्कर देने के लिए मार्केट में उतारी जाएगी. अप्रैल 2026 में न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में ग्लोबली पेश किए गए बोल्डर कॉन्सेप्ट ने अपनी बॉक्सी और रग्ड डिजाइन से सबका ध्यान खींचा था. अब भारत में पेटेंट फाइलिंग के साथ कंपनी भारतीय बाजार के लिए इस हार्डकोर ऑफ-रोडर को तैयार कर रही है.

ये SUV बॉडी-ऑन-फ्रेम आर्किटेक्चर पर बनी होगी, जो पारंपरिक SUV की तुलना में बेहतर ऑफ-रोड कैपेसिटी प्रदान करेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पावरट्रेन का विकल्प भी मिल सकता है, जिससे ये ईको-फ्रेंडली ऑफ-रोडिंग का नया विकल्प बनेगी. आइए इसकी डिजाइन से लेकर संभावित फीचर्स तक की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और स्टाइलिंग

बोल्डर कॉन्सेप्ट की डिजाइन बेहद आक्रामक और एडवेंचरस है. इसमें बॉक्सी सिल्हूट, फ्लेयर्ड व्हील आर्चेस, रग्ड स्किड प्लेट्स और मजबूत बंपर्स दिए गए हैं. पेटेंट डॉक्यूमेंट में स्किड प्लेट हाउसिंग, बंपर और साइड प्रोफाइल में कुछ बदलाव दिखते हैं, जो प्रोडक्शन मॉडल को और व्यावहारिक बनाएंगे. फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर के साथ ये SUV मॉडर्न लुक के साथ आएगी.

पावरट्रेन और परफॉर्मेंस

अभी तक आधिकारिक डिटेल्स जारी नहीं हुई हैं, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो बोल्डर कंपनी की पहली बॉडी-ऑन-फ्रेम SUV हो सकती है. इसमें AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम, डिफरेंशियल लॉकिंग और ICE (इंटरनल कम्बस्शन इंजन) पावरट्रेन के साथ-साथ EV वेरिएंट भी आने की संभावना है. ये सेटअप इसे थार जैसी ऑफ-रोड क्षमताएं प्रदान करेगा. साथ ही हाईवे पर आरामदायक ड्राइविंग सुनिश्चित करेगा.

भारतीय बाजार में स्थिति

भारत में पेटेंट फाइलिंग से साफ है कि हुंडई इस मॉडल को लोकल मार्केट के लिए डेवलप कर रही है. महिंद्रा थार के मुकाबले में बोल्डर ज्यादा प्रीमियम पोजिशनिंग के साथ आएगी. कीमत लगभग 60 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है. लॉन्च की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन पेटेंट के बाद डेवलपमेंट प्रोसेस तेज हो गया है. इसे इन संभावित फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है-

  • रग्ड ऑफ-रोड टायर और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस
  • एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम इंटीरियर
  • मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स सहित मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स
© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net