Tata Motors अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) स्ट्रेटजी को तेजी से आगे बढ़ा रही है. हाल ही में एक कैमोफ्लाज्ड SUV को पब्लिकली टेस्टिंग करते हुए देखा गया है, जो कंपनी के आगामी अविन्या X मॉडल से काफी मिलती-जुलती लग रही है. ये टाटा की पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV हो सकती है, जिसकी भारत में 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है.
MH नंबर प्लेट वाली इस प्रोटोटाइप को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा गया है. हाईली कैमोफ्लाज के बावजूद इसकी कूप-स्टाइल सिल्हूट, स्लोपिंग रूफलाइन और LED लाइटिंग एलिमेंट्स को देखा जा सकता है. ये मॉडल न केवल भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी टाटा की मजबूत उपस्थिति बना सकता है. आइए जानते हैं कि Tata Avinya के इस टेस्टिंग म्यूल में क्या कुछ देखने को मिला है.
नए टेस्ट म्यूल की डिटेल्स
प्रोटोटाइप में स्लोपिंग रूफलाइन कूप जैसा लुक दे रही है. आगे LED हेडलैंप्स और फ्रंट-रियर में कनेक्टेड DRLs टाटा के हालिया डिजाइन पैटर्न से मेल खाते हैं. डुअल-टोन डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और स्मूद बॉडी सरफेसिंग भी नज़र आए. हालांकि पूरा डिजाइन कैमोफ्लाज के कारण छिपा हुआ है, लेकिन प्रोपोर्शन्स और लाइटिंग सिग्नेचर टाटा प्रोडक्ट की ओर इशारा करते हैं.
प्लेटफॉर्म में बदलाव
मार्च में टाटा मोटर्स ने बताया था कि Avinya X अब Jaguar Land Rover के EMA प्लेटफॉर्म पर नहीं बनेगी. इसके बजाय Cherry-JLR (CJLR) इकोसिस्टम के फ्रीलैंडर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे डेवलपमेंट कॉस्ट कम होगी और लॉन्च प्रोसेस तेज होगी. कंपनी भारतीय खरीदारों के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, सॉफ्टवेयर और व्हीकल फंक्शन्स को रीवर्क कर रही है. भारत, चीन और यूके की टीम्स इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं.
बैटरी पैक और परफॉर्मेंस
इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले अविन्या मॉडल्स में 65 kWh से 80 kWh तक के बैटरी पैक दिए जा सकते हैं. फोकस रेंज, परफॉर्मेंस और कॉस्ट के बैलेंस पर है, ताकि प्रीमियम EV होने के बावजूद ये ब्रॉड मार्केट अपील अपील रखे.
मैन्युफैक्चरिंग और लॉन्च टाइमलाइन
पहले अविन्या मॉडल्स का प्रोडक्शन तमिलनाडु के पनपक्कम में नए TMPV-JLR प्लांट पर होगा. ये फैसिलिटी टाटा के प्रीमियम EV प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा है. अविन्या को ग्लोबल प्रीमियम EV ब्रांड के रूप में डेवलप किया जा रहा है, जो टाटा मोटर्स और JLR इकोसिस्टम की कई स्केलेबल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करेगी.