जून 2026 में इंडियन टू-व्हीलर मार्केट के अंदर स्टेबिलिटी के साथ-साथ कुछ बदलाव देखने को मिले. टॉप 10 मोटरसाइकिल्स की कुल बिक्री 8,66,045 यूनिट रही, जो जून 2025 के 8,30,761 यूनिट की तुलना में 35,284 यूनिट (4.25%) की बढ़ोतरी दर्शाती है.
हीरो स्प्लेंडर ने एक बार फिर अपना दबदबा बनाए रखते हुए 40.76% मार्केट शेयर हासिल किया. दूसरे नंबर पर होंडा शाइन रही, जबकि बाजार में प्रीमियम और एंट्री-लेवल दोनों सेगमेंट में मिक्स्ड रुझान नजर आए. कुछ मॉडल्स ने शानदार ग्रोथ दिखाई तो कुछ में भारी गिरावट दर्ज की गई. कुल मिलाकर बाजार की रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं, जहां किफायती कम्यूटर बाइक्स के साथ-साथ रेट्रो और स्पोर्टी मॉडल्स भी कस्टमर्स का ध्यान खींच रहे हैं.
1. Hero Splendor
हीरो स्प्लेंडर जून 2026 में भी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनी रही. इसने 3,53,024 यूनिट बेचकर पिछले साल के 3,31,057 यूनिट की तुलना में 21,967 यूनिट की बढ़ोतरी दर्ज की, जो 6.64% की सालाना ग्रोथ है. 40.76% का भारी मार्केट शेयर इस बात को साबित करता है कि ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में स्प्लेंडर की विश्वसनीयता, कम मेंटेनेंस और माइलेज अभी भी बेजोड़ है. हीरो मोटोकॉर्प के इस फ्लैगशिप प्रोडक्ट ने बाजार की कुल बिक्री में अकेले 40% से ज्यादा योगदान दिया.
2. Honda Shine
दूसरे स्थान पर होंडा शाइन ने मजबूत प्रदर्शन किया. जून 2026 में इसकी बिक्री 1,67,572 यूनिट रही, जो पिछले साल के 1,43,218 यूनिट से 24,354 यूनिट ज्यादा है. 17% की प्रभावशाली ग्रोथ और 19.35% मार्केट शेयर के साथ शाइन ने साबित किया कि मिड-रेंज कम्यूटर सेगमेंट में इसकी पकड़ मजबूत हो रही है. बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी, कम्फर्ट और होंडा की ब्रांड विश्वसनीयता यंग बायर्स को आकर्षित कर रही है.
3. Bajaj Pulsar
बजाज पल्सर तीसरे स्थान पर रही, लेकिन इसकी बिक्री में 12.49% की गिरावट दर्ज की गई. जून 2026 में 77,406 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल 88,452 यूनिट बिकी थीं. 8.94% शेयर के बावजूद नेगेटिव ग्रोथ चिंता का विषय है. स्पोर्टी परफॉर्मेंस के बावजूद युवा खरीदारों की पसंद में बदलाव या कंपटीशन बढ़ने का असर दिख रहा है.
4. TVS Apache
टीवीएस अपाचे ने शानदार कमबैक किया. इसकी बिक्री 55,382 यूनिट पहुंच गई, जो पिछले साल के 41,386 यूनिट से 13,996 यूनिट ज्यादा है. 33.82% की मजबूत सालाना ग्रोथ के साथ 6.39% शेयर हासिल करने वाली अपाचे स्पोर्टी राइडर्स के बीच अपनी पॉपलरिटी बढ़ा रही है. परफॉर्मेंस और स्टाइलिंग का सही कॉम्बिनेशन इसका मुख्य आकर्षण साबित हो रहा है.
5. Hero HF Deluxe
हीरो एचएफ डीलक्स की बिक्री में सबसे भारी गिरावट देखने को मिली. जून 2026 में केवल 44,292 यूनिट बिकी हैं, जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 1,00,878 यूनिट था. 56.09% की तेज गिरावट के साथ इसका मार्केट शेयर 5.11% रह गया. शायद कंज्यूमर्स अब ज्यादा फीचर्स वाले मॉडल्स की ओर शिफ्ट हो रहे हैं, जिससे एचएफ डीलक्स जैसी बेसिक बाइक की मांग प्रभावित हुई है.
ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-6 बाइक्स के अलावा Classic 350 की 40,660 यूनिट, CB Unicorn की 37,617 यूनिट, Rider की 36,983 यूनिट, Platina की 26,621 यूनिट और Bullet 350 की 26,488 यूनिट बिकी हैं.