‘Mahindra Thar EV’ जल्द मारेगी एंट्री! कंपनी ने शुरू की तैयारी…₹15 लाख होगी शुरुआती कीमत


Mahindra ने अपनी अपकमिंग ऑफ-रोडर इलेक्ट्रिक SUV महिंद्रा विजन टी (Vision T) का डिजाइन पेटेंट भारत में दाखिल कर लिया है. ये कदम ऑफिशियल अनवील से पहले उठाया गया है, जो दर्शाता है कि कंपनी प्रोडक्शन मॉडल को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है. विजन टी मूल रूप से थार ई कॉन्सेप्ट का डेवलप रूप है, जो थार फैमिली का नया सदस्य बनेगा.

ये SUV महिंद्रा की नई NU_IQ मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को सपोर्ट करती है. पेटेंट इमेजेस से पता चलता है कि प्रोडक्शन वर्जन कॉन्सेप्ट से लगभग मिलता-जुलता रहेगा. बॉक्सी सिल्हूट, अपराइट प्रोपोर्शन और ऑफ-रोड लुक इसे थार का मॉडर्न और प्रीमियम वर्जन बनाते हैं. लगभग 4.3 मीटर की लंबाई के साथ ये मिडसाइज SUV सेगमेंट में आएगी. आइए इसकी संभावित डिजाइन से लेकर पावरट्रेन तक की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

विजन टी का डिजाइन थार से इंस्पायर्ड लेकिन ज्यादा मॉडर्न है. इसमें बॉक्सी शेप, शॉर्ट ओवरहैंग्स, स्क्वेयर्ड व्हील आर्चेस और एक्सपोज्ड बोनेट लैचेस हैं. फ्रंट में सिग्नेचर स्प्लिट ग्रिल वर्टिकल स्लैट्स के साथ है, जिसके साथ LED लाइटिंग (सेंट्रल स्क्वायर प्रोजेक्टर और चार इंडिविजुअल DRLs) दी गई है. चंकी बंपर्स, प्रोनाउंस्ड व्हील आर्च क्लैडिंग, रूफ रेल्स और रियर पर माउंटेड स्पेयर व्हील ऑफ-रोड कैरेक्टर को मजबूत करते हैं. ये थार का ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक पेश करेगी.

कॉन्सेप्ट के आधार पर इंटीरियर मिनिमलिस्ट और टेक-लोडेड होगा. फ्री-स्टैंडिंग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और फिजिकल टॉगल स्विचेस दिए जाएंगे. डुअल-टोन थीम, अच्छा स्पेस और कमांड सीटिंग हाइट के साथ ये फैमिली SUV के लिए आरामदायक होगी. महिंद्रा के लेटेस्ट मॉडल्स से कनेक्टेड कार फीचर्स, OTA अपडेट्स और ADAS जैसी टेक्नोलॉजीज अपनाई जा सकती हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

कंपनी इसे पैनोरमिक सनरूफ, एडवांस्ड इंफोटेनमेंट, मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम के साथ पेश करेगी. ऑफ-रोडिंग के लिए 5-लिंक रियर सस्पेंशन और DAVINCI डैम्पर टेक्नोलॉजी बेहतर राइड कंफर्ट देगी.

सेफ्टी के लिए इसे NU_IQ प्लेटफॉर्म मजबूत मोनोकॉक स्ट्रक्चर के साथ मज़बूत बनाया गया है. ग्राहक इसे ADAS, मल्टीपल एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स के साथ खरीद सकते हैं.

पावरट्रेन डिटेल

सबसे पहले इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च हो सकता है. LFP बैटरी (BE 6/XEV 9e से शेयर) के साथ FWD/AWD ऑप्शन, अच्छी रेंज और परफॉर्मेंस मिलेंगे. बाद में ICE, हाइब्रिड विकल्प भी आएंगे. ये प्लेटफॉर्म मल्टीपर्पज़ है, जो राइड कंफर्ट और ऑफ-रोड कैपेबिलिटी दोनों को बैलेंस करेगा.

कुल मिलाकर विजन टी थार की पॉपुलरिटी को इलेक्ट्रिक और मॉडर्न टच के साथ आगे ले जाएगी. अनुमानित कीमत ₹15-20 लाख के बीच हो सकती है. 2027 में लॉन्च की उम्मीद है. ये भारतीय बाजार में ऑफ-रोड EV सेगमेंट को नई दिशा देगी.



Source link

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net