बिना पेट्रोल 100 KM रेंज, 360-डिग्री कैमरा और ADAS! मार्केट में आ गई ये लग्जरी सेडान, जानिए कीमत


Mercedes-AMG ने भारतीय बाजार में अपना नया परफॉर्मेंस हाइब्रिड मॉडल AMG E 53 Hybrid 4MATIC+ लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत ₹1.45 करोड़ (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर ₹1.48 करोड़ तक जाती है. Performance Edition और Racing Edition दो वेरिएंट में उपलब्ध ये लग्जरी सेडान पावर, इलेक्ट्रिक रेंज और लग्जरी का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करती है. ये न्यू जनरेशन प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल है, जो 3.0-लीटर टर्बो इनलाइन-सिक्स पेट्रोल इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ता है.

ये कार मर्सिडीज की इलेक्ट्रिफाइड परफॉर्मेंस लाइन-अप को मजबूत करती है और परफॉर्मेंस इंथूजिआस्ट के लिए आकर्षक विकल्प है. 0-100 किमी/घंटा मात्र 3.8 सेकंड में पूरा करने वाली ये सेडान 100 किमी से ज्यादा की प्योर इलेक्ट्रिक रेंज भी देती है. छह आकर्षक कलर्स में उपलब्ध है, जिसमें नया AMG Velvet Brown Metallic शामिल है, ये कार तुरंत डिलीवरी के लिए तैयार है. बुकिंग शुरू हो चुकी हैं. आइए डिजाइन से लेकर पावरट्रेन तक की डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

AMG E 53 का एक्सटीरियर स्पोर्टी और आक्रामक है. चौड़े फ्रंट फेंडर्स, बड़े एयर इंटेक्स, AMG-स्पेसिफिक ग्रिल, स्पोर्टी बंपर और एग्जॉस्ट टिप्स इसे स्टैंडर्ड E-Class से अलग पहचान देते हैं. साइड प्रोफाइल में 19-20 इंच के AMG अलॉय व्हील्स और रियर में डिफ्यूजर के साथ स्पॉइलर इसे डायनामिक लुक देते हैं.

केबिन लग्जरी और स्पोर्टीनेस का मिश्रण है. नाप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री, AMG-स्पेसिफिक स्पोर्ट्स सीट्स, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, एंबियंट लाइटिंग और हाई-क्वालिटी मैटेरियल्स से सजा इंटीरियर प्रीमियम फील देता है. डुअल/ट्रिपल स्क्रीन सेटअप (MBUX इंफोटेनमेंट) ड्राइवर को मॉडर्न एक्सपीरिएंस प्रदान करता है.

फीचर्स और सेफ्टी

ये कार लेटेस्ट MBUX सिस्टम, Burmester 4D साउंड, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड सीट्स विद मेमोरी और AMG ड्राइव मोड्स से लैस है. ADAS फीचर्स भी उपलब्ध हैं. सेफ्टी के लिए इसे मल्टीपल एयरबैग्स, एक्टिव ब्रेक असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, ईएसपी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और लेवल-2 ADAS सिस्टम दिया गया है.

पावरट्रेन और माइलेज

3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इनलाइन-6 पेट्रोल इंजन इलेक्ट्रिक मोटर (लगभग 120 kW) के साथ मिलकर 585 hp (Race Start मोड में 604 hp तक) और 750 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4MATIC+ AWD सिस्टम के साथ ये बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है.

ये अपने 21.2 kWh (यूजेबल) बैटरी पैक के साथ 100 किमी तक की प्योर EV रेंज देने में सक्षम है. हाइब्रिड मोड में ये बेहद एफिशियंट है, जबकि फुल पावर मोड में थ्रिलिंग ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है. कुल मिलाकर, Mercedes-AMG E 53 Hybrid परफॉर्मेंस, लग्जरी और सस्टेनेबिलिटी का बेहतरीन बैलेंस है.



Source link

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net