ये हैं देश की सबसे बेस्ट 100 सीसी मोटरसाइकिल! कीमत मात्र ₹55,400 से शुरू


होमफोटोऑटोबाइक

ये हैं देश की सबसे बेस्ट 100 सीसी मोटरसाइकिल! कीमत मात्र ₹55,400 से शुरू

Last Updated:

Best 100 CC Motorcycles in India: अगर आप कम कीमत, शानदार माइलेज और कम मेंटेनेंस वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो 100cc सेगमेंट आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है. इस खबर में Hero Splendor Plus, Honda Shine 100, Hero HF Deluxe, TVS Sport और TVS Radeon जैसी पॉपुलर बाइक्स की कीमत, इंजन, माइलेज और फीचर्स की आसान तुलना की गई है, जिससे सही बाइक चुनना आपके लिए काफी आसान हो जाएगा.

TVS Radeon: ये एक प्रीमियम और मजबूत डिजाइन वाली कम्यूटर बाइक है. इंडियन मार्केट में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 55,400 रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 78,200 रुपये तक जाती है. डिजाइन की बात करें तो इसमें क्रोम फिनिश, क्लासिक फ्यूल टैंक पैड और मजबूत मेटल बॉडी पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे काफी सॉलिड और आकर्षक लुक देते हैं.

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडोन में 109.7 सीसी का ड्यूरालाइफ इंजन दिया गया है. ये इंजन 8.08 बीएचपी पावर और 8.7 एनएम टॉर्क देता है, जिसे 4-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है. फीचर्स में इसमें सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग सिस्टम (SBT), लंबी आरामदायक सीट, लेडी पिलियन हुक और डिजिटल कंसोल का ऑप्शन मिलता है. ये रोजमर्रा के इस्तेमाल में लगभग 65 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है.

TVS Sport: इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में टीवीएस स्पोर्ट एक पॉपुलर किफायती मोटरसाइकिल है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 58,750 रुपये से शुरू होती है. डिजाइन के मामले में ये सिंपल कम्यूटर होते हुए भी काफी स्पोर्टी लुक देती है. इसमें आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स, हेडलैंप कॉवेल और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए इसे काफी स्टाइलिश बनाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें, तो टीवीएस स्पोर्ट में 109.7 सीसी का एयर-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है. ये इंजन 8.19 पीएस की पावर और 8.7 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. फीचर्स में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ई-स्टार्ट टेक्नोलॉजी और लगभग 70 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज शामिल है. इसका हल्का वजन और आरामदायक सीट शहर में ड्राइविंग बेहद आसान बनाते हैं.

Hero HF Deluxe: ये देश के ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में सबसे ज्यादा बिकने वाली किफायती बाइक्स में से एक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 56,742 रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 69,235 रुपये तक जाती है. इसका डिज़ाइन बेहद सिंपल, व्यावहारिक और मजबूत है. इसमें नए ग्राफिक्स, आकर्षक टेललैंप और ऑल-ब्लैक एडिशन जैसे वेरिएंट्स भी शामिल हैं, जो इसे मॉडर्न लुक प्रदान करते हैं.

इंजन स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 97.2 सीसी का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक ओएचसी इंजन मिलता है. ये इंजन 8.02 पीएस की पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, जिसके साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. फीचर्स में इसमें हीरो की पेटेंटेड i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट) टेक्नोलॉजी, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. ये बाइक आसानी से 68 किमी/लीटर का शानदार माइलेज दे देती है.

Honda Shine 100: ये जापानी विश्वसनीयता के साथ आने वाली एक बेहतरीन और किफायती 100 सीसी कम्यूटर बाइक है. भारतीय बाजार में होंडा शाइन 100 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 63,191 रुपये से लेकर 65,642 रुपये के आसपास रखी गई है. इसका डिजाइन शाइन 125 से काफी मिलता-जुलता है, जिसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, क्रोम गार्निश और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. ये स्लीक और एयरोडायनामिक डिजाइन के साथ आती है.

इंजन और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 98.98 सीसी का फ्यूल-इंजेक्टेड पीजीएम-एफआई इंजन दिया गया है. ये इंजन 7.28 पीएस की पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क देता है, जिसे 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. फीचर्स में इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), सोलेनोइड स्टार्टर, एनालॉग स्पीडोमीटर और साइड-स्टैंड इंजन इनहिबिटर शामिल हैं. इसका वजन केवल 103 किलोग्राम है और ये लगभग 68 किमी/लीटर का माइलेज देती है.

Hero Splendor Plus: ये देश की सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत वेरिएंट्स के आधार पर लगभग 73,000 रुपये से लेकर 79,600 रुपये तक जाती है. डिजाइन के मामले में इसका क्लासिक हेडलैंप, सिंपल फ्यूल टैंक और सिग्नेचर बॉडी ग्राफिक्स इसे बेहद पॉपुलर बनाते हैं. इसकी जबरदस्त रीसेल वैल्यू और मजबूत बिल्ड क्वालिटी ही इसकी असली पहचान है.

टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 97.2 सीसी का एक्ससेंस प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन (XSens Fi) इंजन दिया गया है. ये इंजन 7.91 बीएचपी पावर और 8.05 एनएम टॉर्क जनरेट करता है, जिसके साथ 4-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है. इसमें i3S फ्यूल-सेविंग सिस्टम, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS), साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और ट्यूबलेस टायर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये बाइक 60 से 70 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net