20 KM माइलेज, सनरूफ…कीमत मात्र ₹5,99,700! इस हैचबैक को दनादन खरीद रही जनता


इंडियन ऑटो मार्केट में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Hyundai i20 लगातार अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. कंपनी की इस पॉपुलर कार ने हाल ही में एक बड़ा माइलस्टोन क्रॉस किया है. 15 लाख यूनिट्स की कुल बिक्री के साथ i20 ने न सिर्फ अपनी पॉपुलरिटी साबित की है, बल्कि इंडियन कस्टमर्स की पसंद को भी दर्शाती है.

इस सफलता के पीछे कार की आकर्षक डिजाइन, मॉडर्न फीचर्स, बेहतरीन परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता का बड़ा हाथ है. लॉन्च के बाद से i20 ने युवा खरीदारों, परिवारों और शहरों में डेली कम्यूटर के रूप में अपनी जगह बनाई है. कंपनी इसे मात्र ₹5,99,700 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है. आइए इस प्रीमियम हैचबैक की सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

सेल्स माइलस्टोन

हुंडई ने बताया है कि उसकी प्रीमियम हैचबैक i20 ने इंडियन मार्केट में 15 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. ये उपलब्धि कंपनी के लिए गर्व की बात है, क्योंकि i20 ने कंपटीटिव सेगमेंट में मजबूत मुकाबला करते हुए ये मुकाम हासिल किया. पिछले कुछ वर्षों में i20 की लगातार अपडेटेड वेरिएंट्स, बेहतर फीचर्स और किफायती मेंटेनेंस ने इसे ग्राहकों का पसंदीदा बनाया.

डिजाइन और इंटीरियर

Hyundai i20 का डिज़ाइन आकर्षक और स्पोर्टी है, जो यंग कस्टमर्स को खास तौर पर पसंद आता है. ये 3995 mm लंबाई, 1775 mm चौड़ाई और 1505 mm ऊंचाई के साथ कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट में काफी बेहतर ऑप्शन है. फ्रंट में कैस्केडिंग ग्रिल, शार्प LED हेडलैंप्स और बोल्ड बंपर इसे प्रीमियम लुक देते हैं. साइड प्रोफाइल में स्लिक लाइन्स और 16-इंच अलॉय व्हील्स हैं. रियर में LED टेललाइट्स और स्पॉइलर इसे मॉडर्न टच देते हैं. उपलब्ध कलर्स जैसे फाइरी रेड, स्टेलर ब्लू और टाइटन ग्रे में ये काफी बेहतर रहती है.

इसका इंटीरियर प्रीमियम और स्पेशियस है. ब्लैक और बेज ड्यूल-टोन थीम के साथ हाई क्वालिटी मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया गया है. 5-सीटर कैबिन में पर्याप्त लेग रूम और हेड रूम उपलब्ध है, जो लंबी ड्राइव के लिए आरामदायक हैं. 311 लीटर का बूट स्पेस सामान रखने के लिए पर्याप्त है. फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड और अच्छी बिल्ड क्वालिटी इसे लग्जरी फील देते हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

i20 फीचर्स से भरपूर है. 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Apple CarPlay और Android Auto के साथ आता है. डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स इसे सेगमेंट में लीडर बनाते हैं. कुछ वेरिएंट्स में सनरूफ और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम भी उपलब्ध हैं.

सेफ्टी के मामले में i20 काफी मजबूत है. इसे स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESC, हिल असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर्स, रिवर्सिंग कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर्स के साथ खरीदा जा सकता है. मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और बेहतर सस्पेंशन सिस्टम खराब सड़कों पर भी स्टेबिलिटी प्रदान करते हैं.

इंजन और माइलेज

i20 में 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 82-87 bhp पावर और 114.7 Nm टॉर्क जनरेट करता है. 5-स्पीड मैनुअल और CVT/iVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प उपलब्ध हैं. शहर और हाईवे दोनों पर स्मूद परफॉर्मेंस देता है. ARAI क्लेम्ड माइलेज 16 से 20 kmpl तक है, जबकि रियल-वर्ल्ड में 15-18 kmpl आसानी से मिल जाता है. ये डेली कम्यूटिंग और फैमिली यूज के लिए परफेक्ट है.



Source link

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net